माइनिंग एरिया के ग्रामीणों में अपनी जागरूकता तथा कानूनी अधिकार हो । जनहित में #Legal_Awareness_and_AID_Provisions_for_Communities के तहत गाँव-गाँव में जागरूकता कार्यक्रम हेतु कटपुतली एवं नुक्कड़ नाटक टीम का आदिवासी हो समाज महासभा,हरिगुटू,चाईबासा में अभ्यास जारी है ।
Today,Participated in Programme named "run-a-thon,Building a Greener Tommorrow",in Noamundi with the team of Adivasi Ho Samaj Yuva Mahasabha.#Dama_Dumang
आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम के साथ तांतनगर प्रखण्ड परिसर के फुटबॉल मैदान में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । समाज के लोगों को सामाजिक भावना से अवगत कराया गया ।
#नुक्कड़_सभा
सोनुवा प्रखण्ड के आसनतालिया एवं देवाँवीर पंचायत में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगठन के युवा साथियों के साथ नुक्कड़ सभा किया गया । लोगों के बीच सकारात्मक भावनाओं को साझा किये तथा लाभकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को प्रोत्साहित किये ।
#AhsymPnssNaraMilanKsm
मझगाँव प्रखण्ड कमिटि के विस्तार तथा नये पदाधिकारियों के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए । प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा नये पदाधिकारियों को साल वृक्ष के समक्ष शपथ दिलाया गया । अपने तरफ से नयी कमिटि को शुमकामनाएँ दिये ।
चल रहे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बंदगाँव प्रखण्ड के जलासर और सिंदुरीबेड़ा पंचायत ग्रामीणों से पता चला कि आज के समय में भी आदिवासी शारीरिक मेहनत के प्रत्यक्ष लाभ पर भरोसा करते हैं । जिससे दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नही है !
सुदूरवर्ती तथा पर्वतीय क्षेत्रों पर आधुनिक जीवन में डिजीटल-अॉनलाईन सेवाओं के समस्याओं से झेल रहे बंदगाँव प्रखण्ड के सावनिया,मेरोमगुटू एवं बंदगाँव पंचायत में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया गया ।
पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था मानकी-मुण्डा एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों की सरकारी योजनाओं पर जानकारी हेतु आदिवासी हो समाज महासभा,कला एवं संस्कृति भवन,हरिगुटू,चाईबासा में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम का धन्यवाद देते हुए आभार जता��ा ।
घाटी क्षेत्र में बसे बंदगाँव प्रखण्ड के ग्रामीणों से मिले । चाम्पावा और टेबो ग्रामपंचायत में निर्धारित सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को जोड़ना संभव हुआ । ग्रामीण विकास एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति प्रोत्साहित किया गया ।
वर्तमान बढ़ रहे चुनौतियों के बीच सामाजिक परिवेश के साथ बंदगाँव प्रखण्ड के विभिन्न ग्रामपंचायतों में ��ामाजिक जागरूकता अभियान के तहत अभियान चलाया गया । ग्रामीण विकास के साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उनकी विकास प्रक्रिया को गति देने के लिए आत्मप्रेषित किया गया ।
#सामाजिक_जागरूकता_कार्यक्रम के तहत बंदगाँव प्रखण्ड के कराईकेला पंचायत में अभियान चलाया गया । ग्राम स्तर पर स्वयं की भागीदारी सहित अन्य विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों के साथ सकारात्मक चर्चा किया । नागरिकों की भूमिका तथा जनहित मुद्दों पर सामाजिक भावनाओं से लोगों को प्रेरित किया गया ।
नोवामुन्���ी प्रखण्ड क्षेत्र के कोटगढ़ में आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं विभिन्न युवा सामाजिक कार्यकर्त्ताओं के साथ शुक्रवार शाम को सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा किया गया । सांगठनिक दायित्व के तहत ओढ़िशा सीमावर्ती क्षेत्र में सामाजिक दौरा को लेकर सहमति बनी ।
आज बंदगाँव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हुड़ंगदा पंचायत में सामाजिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया । सामाजिक संगठन से जुड़कर सामाजिक विकास एवं ग्रामीण विकास प्रति ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया । साथ ही असंवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए अपील किया गया ।
#AhsymPnssNaraSas
आज बंदगाँव प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्त्ताओं से मिले । सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम तथा संगठित भावनाओं को लेकर विचार साझा किये । लोगों से समाजहित में सहयोग करने के लिए अपील किये ।
#पेलोंग_बानरा_उनचुड़ी_खूँटपानी की निर्मम हत्या के ���िरोध में पुराना डीसी अॉफिस,चाईबासा के समक्ष ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज महासभा एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम के साथ हिस्सा लिये और उनकी न्याय की माँग किये ।
गैर-आदिवासियों द्वारा प्राकृतिक आस्था स्थल #देशाऊली में अवैध कब्जा तथा अचानक वृक्षों की कटाई के विरोध में स्थानीय लोगों की पहल पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा की टीम के साथ चक्रधरपुर प्रखण्ड के आसनतालिया पंचायत अंतर्गत ग्राम #ठसकपुर पहुँचे ।