"जिस समाज पर अत्याचारों के पहाड़ ढहा दिए जावें फिर भी प्रतिक्रिया स्वरूप वह कुछ भी न करे तो यह समझना चाहिए, वह समाज एक मुर्दा समाज है। जो समाज बदला लेना जानता है, वह जीवित है और जीवित रह सकता है।"
पूज्य श्री तनसिंह जी ('समाज चरित्र' पुस्तक से साभार)
#ShriKYS
सामाजिक व्यवस्थाकारों द्वारा पैदा की गई जड़ताओं को तोड़कर सर्वव्यापक ईश्वरीय प्रेम की ओर बढ़ने हेतु समाज के हर तबके को प्रेरणा देने के लिए 'तंवर' राजपूत परिवार में अवतरित चमत्कारी महापुरुष बाबा रामदेव जी 'रामसा पीर' के अवतरण दिवस पर सादर वंदन।
@shri_kys@Shri_PF#weareskpf
#Babaramdevji
प्रस्तुत है समाज में क्षत्रिय संस्कारों को ढालने एवं शाश्वत मूल्यों को जन-जीवन में पुनः महत्त्व प्रदान करने के उद्देश्य से विगत 65 वर्षों से प्रकाशित हो रही प्रतिष्ठित पत्रिका संघशक्ति का नवीनतम अंक..
पढ़ने एवं डाउनलोड करने हेतु इस लिंक पर जाएं..
https://t.co/MaL9zTb2PT
"यदि शिक्षक साधना क्षेत्र को शिक्षा प्रदान करने का क्षेत्र न मानकर उसे उपासना का मन्दिर माने और जो कुछ ज्ञान व प्रकाश साधकों को देता है, उसे समाज देवता के चरणों में चढ़ाए हुए भाव-प्रसून ही माने, तो ऐसा निरहंकारी, पवित्रात्मा शिक्षक अपनी उपस्थिति मात्र से ही दिव्य ज्योति, 1/2
कोसंबा (सूरत) में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
सूरत के कोसंबा स्थित श्री सरदार सिंह राणा कम्युनिटी हॉल में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 04 सितंबर को प्रारंभ हुआ। 1/2
"समाज जागरण के निमित्त हमें समाज को कर्तव्य-पालन की सच्ची शिक्षा देनी है। इस बात की हमें कभी चिन्ता नहीं करनी चाहिए कि, हमारा कार्यक्रम आज के देश, काल और परिस्थिति के अनुकूल है या नहीं। हमें तो केवल यही देखना है, कि हमारा कार्य समाज के गुण, कर्म, स्वभाव से मेल खाता है 1/2
श्री मोहनगढ़ (जैसलमेर) में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
जैसलमेर संभाग के रामगढ़ प्रांत के श्री मोहनगढ़ गांव में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 03 से 06 सितम्बर तक सम्पन्न हुआ। 1/2
मुंजासर (फलोदी) में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
जोधपुर संभाग के लोहावट ओसियां प्रांत के मुंजासर गांव में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 03 से 06 सितम्बर तक सम्पन्न हुआ। 1/2
पाटोदी (कल्याणपुर) में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
बालोतरा संभाग के कल्याणपुर प्रान्त के पाटोदी स्थित जवाहर राजपूत छात्रावास में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 03 से 06 सितंबर तक आयोजित हुआ जिसका संचालन मूल सिंह चांदेसरा ने किया। 1/2
"असावधानी इस बात का प्रमाण है, कि व्यक्ति को जहाँ जिस समय उपस्थित रहना चाहिए, वहाँ भौतिक रूप में उपस्थित होकर भी मानसिक रूप में गायब हो जाता है। यह उसकी एकाग्रता और ध्येय निष्ठा के दोष हैं। साधक जब असावधानी करता है, तब इससे बढ़कर अपने प्रति कोई अन्याय नहीं करता।" 1/2
"संस्कार पद्धति की यही विशेषता होती है, कि किसी भी ज्ञान को हजम कराना है तो उसे धीरे-धीरे देना चाहिए। एक ही दिन में बहुत-सा गरिष्ठ भोजन स्वास्थ्य को लाभ के बजाय हानि पहुंचाता है।"
पूज्य श्री तनसिंह जी ('समाज चरित्र' पुस्तक से साभार)
#ShriKYS
"जिस संगठन में विचार-भिन्नता रहेगी, वह परिस्थितियों से बचने का एक अस्थायी समझौता मात्र है, जिसमें अपेक्षित स्वार्थपूर्ति के बाद विघटन का जन्म होगा।"
पूज्य श्री तनसिंह जी ('साधक की समस्याएँ' पुस्तक से साभार)
#ShriKYS
अपने ही समाप्त हो रहे वंश को नहीं बचा पाने की कोई निराशा उनमें नहीं थी, इस असफलता के कारण भी अपने जीवन लक्ष्य व उसकी प्राप्ति के लिए किए गये प्रयासों पर उनका स्वयं का कोई प्रश्न चिह्न नहीं था बल्कि उस स्थिति में भी पूर्ण विश्वास के साथ वे आश्वस्त थे कि उन्होंने जो किया वही करणीय था और वही करना चाहिए था इसलिए अपने निकटतम सहयोगी को भी वे अंतिम संदेश के रूप में यही कह रहे थे कि जो मैंने किया वही तुम करो।
पूरा आलेख पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं...
https://t.co/qUMnCgXZ9N
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की वेबसाइट पर अपना लेख लगाने के लिए SKPF के नंबर (9828406070) पर संपर्क करें।
"कुटिलता और प्रदर्शन किसी को धोखा देने में अवश्य सफल हो सकते हैं पर हम स्वयं भी उस धोखे से अपने आपको नहीं बचा पाते।"
पूज्य श्री तनसिंह जी की 'डायरी' से साभार
#ShriKYS
माननीय संघप्रमुख श्री का निर्देश था कि इस बार राष्ट्रनायक दुर्गादास जी की जयंती की आंग्ल तिथि से लेकर भारतीय पंचांग तिथि तक दायित्व बोध पखवाड़े के रूप में प्रतिदिन उनका पुण्य स्मरण किया जाये। 1/2