भाजपा नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से अब साफ हो गया है कि उनका उद्देश्य है -
1 - संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना।
2 - दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना।
लेकिन संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस चट्टान की तरह भाजपा की राह में खड़ी है।
जब तक कांग्रेस है - वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती।
देश के सबसे बड़े पद पर बैठे प्रधानमंत्री अपने पद की गरिमा और गंभीरता को आधार बनाकर बहकी-बहकी बातें करते हैं। वे सोचते हैं कि वे प्रधानमंत्री हैं तो जनता उनकी फिजूल की बातों को सच मान लेगी।
हमारे न्याय पत्र से प्रधानमंत्री जी का कॉन्फिडेंस हिल गया है। वे घबरा गए हैं। हम कह रहे हैं कि हम न्याय दिलाएंगे और वे लोगों को डरा रहे हैं।
आपको समान अधिकार किसने दिया? संविधान ने।
आपको जल, जंगल, जमीन का अधिकार किसने दिया? संविधान ने।
आपको वोट का अधिकार किसने दिया? संविधान ने।
यही संविधान है जिसके लिए आपके महापुरुष शहीद हुए, जिसे बनाने लिए आपके पूर्वजों ने खून बहाया। आज भाजपा के नेता देश भर में कह रहे हैं कि हमें 400 सीट दो तो हम संविधान को बदल देंगे।
भाजपा आम जनता से उसकी ताकत और उसका अधिकार छीनना चाहती है। इस बार आपका वोट आपके लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए पड़ना चाहिए।
जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान महावीर का जीवन, करुणा और मानवता की उनकी शिक्षा हम सभी के लिए प्रेरणादाई है।