आज पर्यटन भवन में पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रदेश में पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकल्पों एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा वर्तमान में संचालित विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जवाहर कला केंद्र स्थित शिल्पग्राम के विकास, रविन्द्र मंच के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण, संत शिरोमणि मीराबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रस्तावित पैनोरमा, विभिन्न पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास कार्यों की प्रगति सहित प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
#Rajasthan
आज जन्मदिवस के पावन अवसर पर पचपदरा (बालोतरा) स्थित पवित्र नागाणा धाम में अपनी आराध्य कुलदेवी श्री नागणेच्या माता के श्रीचरणों में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
माता रानी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण, खुशहाली तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
जय माता नागणेच्या!
.
@BJP4India@BJP4Rajasthan
ऐतिहासिक यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर कर आज जयपुर आगमन पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी, उपमुख्यमंत्री डॉ. @DrPremBairwa जी, जयपुर शहर सांसद श्रीमती @Manju4bjp जी एवं जयपुर ग्रामीण सांसद श्री @RaoRajendraBJP जी ने आत्मीय स्वागत किया।
#आभार_भजनलाल4यमुना_जल
अलवर संसदीय क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
.
@byadavbjp@BJP4India@BJP4Rajasthan
ऐतिहासिक यमुना जल समझौते के पश्चात आज जयपुर आगमन पर देवतुल्य प्रदेशवासियों, माननीय मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए आत्मीय, भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत से मैं भावविभोर हूँ।
यह स्नेह राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि और जनकल्याण के संकल्प का उत्सव है। माँ यमुना का जीवनदायिनी जल शेखावाटी सहित प्रदेश के लाखों परिवारों के जीवन में नई आशा, खुशहाली और विकास का आधार बनेगा।
प्रदेश की जनता-जनार्दन के इस असीम स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार!
आपके एक वोट की ताकत! 🇮🇳
वंदे भारत, एक्सप्रेसवे, आधुनिक एयरपोर्ट्स और ISRO के अंतरिक्ष मिशन—ये नए भारत की बदलती तस्वीर हैं।
पीएम मोदी के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती मिली है।
यह बदलाव आपके एक सही वोट की ताकत का परिणाम है। 📷 💪🏻
मैं बंगाल की जनता का, असम की जनता का, पुदुचेरी की जनता का, तमिलनाडु और केरलम की जनता का आज आदरपूर्वक नमन करता हूं, मैं उन सबका वंदन करता हूं।
मैं आज भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं।
भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है।
आपने नया इतिहास रच दिया है।
-प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में डेनमार्क के राजदूत एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनका पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज के अनुसार साफा एवं शॉल पहनाकर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया।
इस दौरान उनसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी के प्रथम राजस्थान दौरे की तैयारियों को लेकर प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में आगामी दौरे को सफल बनाने हेतु संगठनात्मक व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समन्वय के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सार्थक विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
.
@NitinNabin@BJP4India@BJP4Rajasthan
जय बद्री विशाल!
पवित्र चारधामों में से एक श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान बद्रीनाथ जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
जय बाबा केदार!
वैदिक परंपराओं, मंत्रोच्चार और भोलेनाथ के जयकारों के बीच आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि वे आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।
हर-हर महादेव.. 🔱