गहलोत जी गलती आपकी नहीं है.. आपकी फ़ितरत ही ऐसी है कि आप कभी एक बात पर नहीं टिकते.. आपने जीवनपर्यन्त आज तक दोगलेपन की राजनीति ही तो की है..
निकाय चुनाव से पहले आपने बोला कि 'भजनलाल जी को रोड शो करने की नौबत क्यों आई...मैंने तो कभी कैम्पेन भी नहीं किया, ये स्थानीय नेताओं का चुनाव होता है'
और चुनाव परिणामों के बाद बोल रहे हो कि हम भी रोड शो करते!
आपको किसने रोका था? आप जोधपुर में ही कर लेते रोड शो... लेकिन रोड शो करने के लिए सामान भी तो होना चाहिए, वो नहीं है ये आपको अच्छी तरह पता है, इसीलिए हर बार घंटाघर पे सभा करके ही अपने आपको प्रदेश का सबसे बड़ा नेता मान लेते हो...
स्वयं का वार्ड तक नहीं जिता पाए और अनर्गल बयानबाजी कर कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के नेताओं पर सवाल खड़ा कर रहे हो..
शर्म आनी चाहिए आपको जहां एक तरफ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहतर बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए तथ्यों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं वहीं दूसरी तरफ़ आप प्रदर्शन को ख़राब बताने के लिए और अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हो...
हाशिये पर पड़े रहने की आपकी छटपटाहट और तड़फड़ाहट बुरी तरह नज़र आ रही है...😊😊
राजस्थान पुलिस भाजपा कार्यकर्ता बनकर क्यों काम कर रही है? इन्हें सोचना चाहिए सत्ता स्थाई नहीं है, सत्ता बदलने के बाद क्या होगा? पुलिस का काम जनसेवा और सुरक्षा है पर आजकल काँग्रेस और निर्दलियों को डराने-धमकाने और उन्हें ले जाने का काम किया जा रहा है जो बेहद अनुचित है। क्या आप जनादेश की चोरी करने के लिए बने हुए है?
मुख्यमंत्री जी आपका यह डर दिखा रहा है की भाजपा को जनता नकार चुकी है। अब चोरी के जनादेश से बोर्ड बनाने के प्रयास ही बाकी रह गए है। असली तस्वीर तो पंचायत चुनाव में नजर आने वाली है तब क्या करेंगे?
आज आए शहरी निकाय चुनाव परिणामों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है…शहरों में एकतरफा मजबूती का दंभ भरने वाली भाजपा की हवा निकल गई है… परिसीमन का खुला खेल खेलने के बावजूद भाजपा की यह स्थिति होगी, शायद उसने भी नहीं सोचा होगा..
भाजपा विकास के दावे करती रही, लेकिन इन परिणामों ने कलई खोल कर रख दी है… यह भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ जनता की स्पष्ट नाराजगी है। पहले चुनावों में और अब बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़ में पूरी मशीनरी झोंकी जा रही है…
लोकसभा और विधानसभा के वोट प्रतिशत से तुलना करें तो निकाय चुनावों में भाजपा के वोट में भारी गिरावट दिखाई देती है। वहीं, इन शहरी चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के वोट प्रतिशत का अंतर महज लगभग 1% तक सिमट गया है।
मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक मैदान में आगे, लेकिन ये परिणाम जनता के बदलते रुख को साफ दिखा रहे हैं।
शहरों में भाजपा की यह हालत हो गई है, और आगे पंचायत पंचायत चुनावों में इससे बड़ा सबक मिलने वाला है…
#RajasthanNikayChunav2026 #NikayChunav2026 #ElectionResult #LocalbodyElection
#NagarNigamChunav
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
#गणेश_चतुर्थी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
मंगलकर्ता, विघ्नहरता भगवान #श्रीगणेश सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
#गणपती_बाप्पा_मोरया
भाजपा की क्या स्थिति हो गई? स्थानीय निकाय चुनाव में सरकार के मुख्यमंत्री पार्षदों को जिताने के लिए गली-गली भटक रहें है। अगर ढाई साल में काम किया होता तो विधायकों या मंत्रियों की अपील पर भी जनता वोट दे सकती थी। विधायकों के प्रति जनता का आक्रोश देखकर अब मुख्यमंत्री जी ने कमान संभाली है पर जनता कसर निकालने के लिए तैयार है।
प्रदेश में भाजपा के विधायक सत्ता के मद में चूर होकर ढाई साल जनता को भूल गए थे अब वोट लेने की बारी आई थी जनता के बीच पहुंचे तो कई जगह पुतले फूंके जा रहें है तो कई जगह लोग कह रहे है इतने दिन कहाँ थे?
निकाय चुनाव भाजपा के लिए किसी आफत से कम नहीं है इसलिए मुख्यमंत्री ने कमान संभाल रखी है। ढाई साल में एक काम नहीं किया जो गिना सके, वोट किस मुंह से मांगेंगे? कांग्रेस को कोसकर राजनीति कितने दिन करेंगे? लोग भाजपा नेताओं को अपनें वार्ड में घुसने नहीं दें रहे इससे अंदाजा लगाया जा सकता है गुस्सा कितना है।
सभी देशवासियों को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के बाद देश को आज़ादी मिली। हम सभी का यह कर्तव्य है कि अपनी एकता को बनाए रखें एवं देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
#IndependenceDayIndia
सदियों से प्रकृति के समीप रहकर प्रकृति, परम्परा और संस्कृति के संरक्षक एवं संवाहक हमारे आदिवासी समाज को #विश्व_आदिवासी_दिवस पर शुभकामनाएं।स्वाधीनता आंदोलन में भी उनका अहम योगदान रहा है और आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता व योग्यता का भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। #IndigenousDay
युवाओं की आवाज़ बुलंद करते हुए उनके मुद्दे बेहद प्रभावी रूप से उठाने वाले और तमाम परिस्थितियों में समर्पण के साथ कार्य करने वाले ऊर्जावान संगठन भारतीय युवा कांग्रेस के सभी साथियों को #IYCFoundationDay पर हार्दिक शुभकामनाएं...
जय युवा✊
जय भारत🇮🇳
@IYC@Rajasthan_PYC
पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी को अपनी जेब में समझने वाले तथाकथित मठाधीश और आत्ममुग्ध स्वघोषित चौथी बार के मुख्यमंत्री की भाषा आख़िर जोधपुर पहुंचते ही क्यों बदल गई?
आज कांग्रेस पार्टी के नारों की याद क्यों आई?
चौथी बार के नारे लगने से अपने सामने अपने घर पर क्यों नहीं रोका?
क्या चौथी बार के नारे वाली बात 'षड्यंत्रकारी' आलाकमान तक पहुँच गई है?
क्या पार्टी की बात करने वाले प्रदेश अध्यक्ष के आलाकमान के समक्ष नंबर बढ़ने और खुद की हुई किरकिरी से डैमेज का डर सता रहा है?
चौथी बार की ख़ुमारी अब तो उतार दो मालवीया जी वरना फिर कहीं के नहीं रहोगे…😊😊
कांग्रेस से बीजेपी और बीजेपी से कांग्रेस की लम्बी परिक्रमा फिर व्यर्थ चली जाएगी…!!
गहलोत केंद्रीय नेतृत्व के चुने गए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को काम नहीं करने देते। पार्टी से बड़ा खुद को मानकर संगठन को कमजोर करने का षड्यंत्र हमेशा रचते है। गहलोत की इन्ही हरकतों की वजह से कभी सरकार रिपीट नहीं हुई। दूसरों की मेहनत की मलाई खाने वाले है गहलोत।
@_lokeshsharma@GovindDotasra@SachinPilot@TikaRamJullyINC
डोटासरा जी संगठन के व्यक्ति हैं इसलिए पार्टी को सर्वोपरि मानते हुए पार्टी की ही बात करते हैं.. लेकिन ख़ुद के स्वार्थ हेतु पार्टी आलाकमान को षड्यंत्रकारी बताकर उन्हीं की पीठ में खंजर घोंपने वाले स्वघोषित चौथी बार के मुख्यमंत्री स्वयं को ही राजस्थान में कांग्रेस मानते हैं और इसीलिए प्रचार भी करवाते हैं कि यहाँ तो जो कुछ हूँ मैं ही हूँ...
कांग्रेस का इतना नुक़सान करके भी अभी इनका मन नहीं भरा है…