'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की ओर बढ़ते डिजिटल कदम...
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजनरी नेतृत्व में 'डिजिटल इंडिया' ने 11 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा पूर्ण की है। इससे देशवासियों के जीवन में सरलता व सुगमता के साथ समृद्धि के नए अवसरों का सृजन भी हुआ है।
पिछले 11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने UPI से 81% डिजिटल भुगतान सुनिश्चित किया और 2.18 लाख ग्राम पंचायतें भारतनेट से जुड़ीं, 45,000 से अधिक GPUs से AI मिशन को गति मिली, वहीं 2.23 लाख स्टार्टअप्स ने 23.36 लाख रोजगार सृजित किए।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
#11YearsOfDigitalIndia
योग को अपनाएँ - देश को स्वस्थ बनायें।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।
योग शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है।
भाजपा महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,राज्यसभा सांसद श्रीमति Maya Naroliya II जी को जन्मदिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
मां नर्मदा की कृपा हमेशा बनी रहे आप पर।।
Maya Naroliya जी
12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भोपाल में माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी के साथ पत्रकार बंधुओं से संवाद किया।
प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटलीकरण, महिला सशक्तिकरण, गरीब व किसान कल्याण, युवाओं के लिए रोजगार, तकनीक, हर क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। देश 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर @BJP4MP के प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी, प्रदेश प्रभारी श्री @bjpdrmahendra जी, उपमुख्यमंत्री श्री @JagdishDevdaBJP जी सहित भाजपा के मीडिया विभाग के सदस्य भी उपस्थित रहे।
#LongestServingElectedPMModi #12YearsOfSeva
ग्रामीण अधोसंरचना को नई गति
---
➡️मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना से गांवों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
➡️मुख्य मार्गों से जुड़ेंगी दूरस्थ ग्रामीण बसाहटें
➡️𝟑𝟎,𝟗𝟎𝟎 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति
Dr Mohan Yadav
Prahlad Singh Patel
Jansampark Madhya Pradesh
#MadhyaPradesh
ग्राम देशावाड़ी में "एक दिन, एक विधानसभा प्रवास एवं रात्रि विश्राम" कार्यक्रम संपन्न हुआ।
खेड़ापति में सामुदायिक आरती, प्रसाद वितरण और ग्रामवासियों व लाड़ली बहनों से संवाद कर समस्याएं सुनीं। लाड़ली बहना योजना से सशक्त हुई बहनों की कहानियां प्रेरणादायी रहीं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में सहभागिता की।
'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और राज्यों की साझी भागीदारी, समन्वित प्रयासों तथा विकास के विभिन्न आयामों पर व्यापक और सार्थक चर्चा हुई।
मध्यप्रदेश भी विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए सुशासन, समावेशी विकास, नवाचार और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी श्री @tarunchughbjp जी, श्री @rajneesh4n जी एवं श्री @MaheshK23512121 जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ एक वैश्विक जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है।
सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के काउंटडाउन अभियान के अंतर्गत @moayush द्वारा 14 जून को आयोजित विशेष ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं।
घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग!
#InternationalDayOfYoga2026
आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आयोजित NDA सम्मेलन में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्हें सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री होने की उपलब्धि और सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के स्वर्णिम 12 साल पूर्ण करने की बधाई दी।
प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश 'विकसित भारत' के संकल्प की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
#LongestServingElectedPMModi
हमारी आँखें मानव जाति को ईश्वर द्वारा दिया गया सबसे अमूल्य उपहार है।
नेत्रदान दिवस विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर औरों के जीवन में उजाला लाने के लिए आज ही नेत्रदान का संकल्प लें।
जन-विश्वास का नया इतिहास! 🇮🇳
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक गौरवशाली अध्याय जुड़ा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश के सबसे लंबे समय; 4,399 दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है।
यह उपलब्धि केवल समय की नहीं, बल्कि जन-जन के अटूट विश्वास, अथक परिश्रम तथा राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण की मिसाल है। बीते दशक में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, सुशासन, गरीब कल्याण, आधुनिक अवसंरचना, तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक गौरव एवं वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व ने देशवासियों में यह विश्वास जगाया है कि बड़े से बड़ा लक्ष्य भी सामूहिक संकल्प तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से प्राप्त किया जा सकता है। आज भारत विश्व मंच पर जिस आत्मविश्वास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है, वह दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व का प्रतिफल है।
समस्त देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। कामना है कि आपके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की अपनी यात्रा में निरंतर नए शिखर स्पर्श करता रहे।
#LongestServingElectedPMModi
लोकतंत्र में पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा सर्वोपरि हैं। राज्यसभा निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा पूर्ण एवं सही जानकारी देना अनिवार्य है।
राज्यसभा चुनाव हेतु कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र में लंबित आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छिपाकर मतदाताओं एवं नागरिकों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया।
इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी श्री महेश केवट जी द्वारा विधिवत आपत्ति प्रस्तुत की गई थी। प्रस्तुत तथ्यों एवं निर्वाचन नियमों के परीक्षण के उपरांत निर्वाचन अधिकारी ने नियमानुसार कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया।
यह घटनाक्रम एक बार फिर कांग्रेस की उस कार्यशैली को उजागर करता है, जिसमें महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है। लोकतंत्र में नियमों का सम्मान, पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही सर्वोच्च होनी चाहिए।
The audacity is astonishing, but the hypocrisy is not surprising.
जिस दल ने दशकों तक लोकतंत्र को परिवारवाद की बेड़ियों में जकड़े रखा, वह आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहा है। लोकतंत्र में चुनाव लड़ना, प्रत्याशी उतारना तथा समर्थन जुटाना संवैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन कांग्रेस को हर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में साज़िश दिखाई देती है क्योंकि उसकी राजनीति केवल एक पारिवारिक सत्ता केन्द्रित ही रहती है।
कांग्रेस "सियासी मंडी" की बात करती है, जबकि देश ने देखा है कि जोड़-तोड़, खरीद-फरोख्त तथा जनादेश के अपमान की परंपरा उसी के राजनीतिक इतिहास का हिस्सा रही है। देश की जनता को याद है जब 1959 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने केरल की पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर दिया था। अनुच्छेद 356 का सबसे अधिक उपयोग कांग्रेस सरकारों के दौर में हुआ। अनेक निर्वाचित राज्य सरकारों को बर्खास्त किया गया। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को राजनीतिक कारणों से हटाना कांग्रेस की तानाशाही सोच का परिचायक रहा है।
अब अपनी संभावित हार से घबराकर कांग्रेस पहले से ही बहानों की पटकथा लिख रही है।
जहां तक महिला सम्मान की बात है, कांग्रेस को उपदेश देने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरु की गई "लाड़ली बहना योजना" से लेकर जनजातीय महिला के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने के अवसर पर भी कांग्रेस राजनीति से ऊपर नहीं उठ सकी। जिस काँग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति के चलते शाह बानो मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को कानून बनाकर पलट दिया, वो आज महिला अधिकारों की बात कर रही है...
इसके अलावा अभी हालिया दिनों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में गिरा कर काँग्रेस ने अपनी महिला विरोधी सोच का परिचय दिया था । देश की जनता यह भी जानती है कि आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला किसने घोंटा था! लोकतंत्र की रक्षा का दावा करने वालों को पहले अपने इतिहास के आईने में झांकना चाहिए।
सत्य यह है कि जनता कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति को पहचान चुकी है और इसी कारण कांग्रेस चुनाव दर चुनाव जनता का विश्वास खोती जा रही है।