कल तक जो बातें सिर्फ भाषणों में थीं, आज वो सम्मान बनकर धरातल पर दिख रही हैं!
एक समय था, जब गरीब के हिस्से की मदद भी उस तक पूरी नहीं पहुंच पाती थी। बिचौलिए थे, भ्रष्टाचार था, और वादे सिर्फ भाषणों में जीते थे। लेकिन पिछले 12 वर्षों में गरीबी को आंकड़ों से नहीं, बल्कि गरिमा और सुविधा से दूर करने का प्रयास किया गया है।
पक्की छत
रसोई गैस
बैंक खाता
मुफ्त इलाज
शौचालय
मुफ्त अनाज
नल से जल...
यह सिर्फ योजनाएं नहीं, एक गरीब की जिंदगी बदलने के पड़ाव हैं।
आज गरीब मदद के लिए खड़ा लाचार लाभार्थी नहीं, बल्कि अपने हक के साथ खड़ा सशक्त नागरिक है!
#12YearsOfGaribKalyan
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
सनातन संस्कृति में प्रकृति के प्रत्येक जीव को सृष्टि का अभिन्न अंग माना गया है। जैव विविधता के संरक्षण का प्रयास तभी सफल होगा, जब जन भागीदारी बढ़ेगी।
मैं सभी से आग्रह करता हूं कि जब भी प्रकृति के बीच जाने का अवसर मिले, तो केवल पर्यटक बनकर नहीं, बल्कि जिज्ञासु विद्यार्थी की भांति उस स्थल को परखें। अपने अनुभवों को व्लॉग और आलेखों के माध्यम से साझा करें।
प्रकृति के प्रति जागरूकता और अपनापन ही हमारी जैव विविधता के सबसे बड़े संरक्षक हैं।
नॉर्वे शतरंज 2026 प्रतियोगिता का खिताब जीतने पर भारत के युवा ग्रैंडमास्टर @rpraggnachess को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
विश्व पटल पर अर्जित यह गौरवपूर्ण उपलब्धि आपकी अद्वितीय प्रतिभा, दृढ़ संकल्प एवं निरंतर परिश्रम का परिचायक है। आपकी यह सफलता भारतीय शतरंज की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ देश के युवाओं को उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करेगी।
आपके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं!
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
परम पूज्य गुरुजी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को सशक्त वैचारिक आधार दिया और सेवा को राष्ट्रनिर्माण की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित किया। उनके नेतृत्व में संघ ने राष्ट्रजीवन के हर क्षेत्र में जनजागरण किया और राष्ट्रीय चेतना को नई ऊँचाई दी।
सामाजिक एकता, अखंडता और आत्मगौरव को समर्पित उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। स्वदेशी और राष्ट्रोत्थान के उनके विचार युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघाचे द्वितीय सरसंघचालक परमपूज्य 'गुरुजी' यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांना विनम्र अभिवादन.
परमपूज्य गुरुजींनी सांस्कृतिक राष्ट्रवादाला एक भक्कम वैचारिक अधिष्ठान दिले आणि 'सेवा' ही राष्ट्रनिर्मितीची सर्वात मोठी शक्ती असल्याचे स्थापित केले. त्यांच्या नेतृत्वाखाली संघाने राष्ट्रजीवनाच्या प्रत्येक क्षेत्रात जनजागृती केली आणि राष्ट्रीय चेतनेला एका नव्या उंचीवर नेऊन ठेवले.
सामाजिक एकता, अखंडता आणि आत्मगौरव यांना समर्पित त्यांचे संपूर्ण जीवन हे राष्ट्रसेवेचे एक अद्वितीय उदाहरण आहे. स्वदेशी आणि राष्ट्रोत्थानाचे त्यांचे विचार युवा पिढीला सदैव राष्ट्रहितासाठी प्रेरित करत राहतील.
सोमनाथ मंदिर हमारी आस्था, सनातन चेतना और सांस्कृतिक गौरव का शाश्वत प्रतीक है। सदियों के आक्रमण भी हमारी आस्था को डिगा नहीं सके। सोमनाथ हमें यह प्रेरणा देता है कि भारत हर चुनौती का सामना करते हुए और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ता है।
जब शासन गांव-ढाणी तक पहुंचे और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, तभी अंत्योदय का संकल्प साकार होता है। इसी उद्देश्य से शुरू की गई ग्राम विकास चौपाल के अंतर्गत आज ग्राम लाम्बा में युवाओं, अन्नदाताओं, पशुपालक भाइयों एवं बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव जाने।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकास को गांव, गरीब और किसान के द्वार तक पहुंचा रही है। किसानों को सम्मान और सुरक्षा, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, तथा बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
जनभागीदारी और सुशासन के माध्यम से हम ऐसे राजस्थान के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां हर नागरिक को सम्मान, हर युवा को अवसर, हर किसान को समृद्धि और हर परिवार को खुशहाली मिले।
#GRAM2026
12 साल का बेमिसाल सफर: सौर ऊर्जा में भारत की ऐतिहासिक छलांग! ☀️🌱
एक समय था जब भारत में सौर ऊर्जा सिर्फ एक संभावना मानी जाती थी। आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के विजन ने इसे जन-आंदोलन बना दिया है।
सिर्फ 12 वर्षों में (2014-2026), भारत की सौर क्षमता 2.8 GW से बढ़कर 155 GW तक पहुंच गई है।
यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है। आज 40 लाख से अधिक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। देश का किसान अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बन रहा है। कृषि क्षेत्र में सौर क्षमता का दोगुना होना विकास और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आगे बढ़ने का प्रमाण है। हर छत पर सोलर, हर घर में ऊर्जा और हर खेत ऊर्जा का केंद्र बनाने के संकल्प के साथ भारत 500 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
यह आत्मनिर्भर, स्वच्छ और सशक्त नए भारत की पहचान है! 🇮🇳
विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रपति भवन में बच्चों को पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील और अधिक जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सूरत में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण का सौभाग्य मिला। आइए, हम सब मिलकर प्रकृति को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसके संरक्षण का संकल्प दोहराएं।
जन्मदिन के अवसर पर आप सभी के द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, शुभकामनाओं और आत्मीय शुभेच्छाओं के लिए हृदय से आभार।
आप सभी का यह अपनत्व, विश्वास और स्नेह मेरी अमूल्य निधि तथा ऊर्जा का अक्षय स्रोत है।
आपकी मंगलकामनाएं मुझे 25 करोड़ प्रदेश वासियों की सेवा, सुरक्षा और कल्याण के लिए अधिक समर्पण, संकल्प तथा ऊर्जा के साथ निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।
आज हमारे लिए विकास जितना जरूरी है, उतना ही अहम है कि हमारे विकास का मॉडल sustainable हो।
आज World Environment Day के दिन हमारा ये Union Territory इसी संकल्प को साकार कर रहा है।
आज एक ओर यहां हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, साथ ही यहां #एक_पेड़_माँ_के_नाम कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 1 लाख पौधे भी लगाए जा रहे हैं।
मुझे गर्व है कि ये (दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव) ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है, जिसने सरकारी इमारतों में 100% सौर ऊर्जा की उपलब्धि हासिल की है।
- पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें: https://t.co/ldhjFMv3qc
Addressed BSF personnel at Lankamura Border Outpost in Tripura.
BSF stands guard over our borders and strengthens communities living along the borders with selfless service. The Modi government is continuously equipping the BSF with cutting-edge technologies, security infrastructure, and training, sharpening its border vigilance prowess.
In FY 2025-26, India recorded a robust GDP growth of 7.7%, with growth accelerating to 7.8% in the quarter ending March 31.
Despite global uncertainties, India remains the world’s fastest-growing major economy.
Strong performance in agriculture and fisheries drove 3.2% growth in the primary sector, while manufacturing and real estate continued to register double-digit growth.
Watch this report. ⬇️
हिंदवी स्वराज्याचे संस्थापक आणि धर्मध्वजरक्षक छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या राज्याभिषेक दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा!
स्वराज्य, स्वसंस्कृती आणि स्वधर्म यांप्रती असलेले अढळ समर्पण आणि अदम्य साहस यांमुळे बाल शिवा 'छत्रपती' बनले. अल्पवयातच त्यांनी हिंदवी स्वराज्याचा संकल्प केला आणि मुघलांना आव्हान दिले.
छत्रपती शिवाजी महाराज यांनी स्वाभिमान, सुशासन आणि राष्ट्ररक्षणाच्या आदर्शांवर अशी शासन व्यवस्था निर्माण केली, जिने भारतीय जनमानसात एक नवा आत्मविश्वास जागा केला. त्यांचे जीवन आजही कोट्यवधी तरुणांना राष्ट्रभक्ती आणि सांस्कृतिक गौरवाची प्रेरणा देत आहे.
Italy is renowned globally for its exceptional design and precision, while India is recognized as a powerhouse of scale, talent, and cost-effective innovation. Therefore, we will advance with the guiding principle: "Design and Develop in India and Italy, Deliver to the World."
- PM @narendramodi
كما شهدت هذه الزيارة إلى دولة الإمارات إبرام اتفاقيات محورية في قطاعات حيوية، مثل الطاقة والدفاع والبنية التحتية والشحن والتقنيات المتقدمة؛ مما منح دفعة جديدة للشراكة الاستراتيجية الشاملة بين الهند والإمارات. وفي تطور مهم آخر، أعلنت دولة الإمارات عن استثمارات بقيمة 5 مليارات دولار في الهند، وهو ما سيعمل على تعميق الروابط الاقتصادية بشكل أكبر.
सोमनाथ से वडोदरा जाते समय यह तस्वीर खींची है…
प्रभास पाटन के तट पर सोमनाथ मंदिर श्रद्धा, भक्ति और भारत की सनातन संस्कृति का दिव्य प्रतीक बनकर आज भी अडिग खड़ा है। इस पावन मंदिर ने बर्बर आक्रमणों, विदेशी हमलों और सदियों के चुनौतीपूर्ण कालखंड को पार करते हुए अपनी अमर चेतना को अक्षुण्ण रखा है। सोमनाथ हर भारतीय के लिए शक्ति, साहस और उम्मीद का प्रतीक है।
हर हर महादेव!