रक्षाबंधन के पावन अवसर से जुड़ी दो आत्मीय खुशियाँ..
बिठूर आवास पर आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में क्षेत्र की बहनों ने स्नेहपूर्वक रक्षा सूत्र बांधकर अपना आशीर्वाद एवं अपनापन दिया। बहनों का यह प्रेम और विश्वास मेरे लिए सदैव अनमोल है।
इसी अवसर पर बिठूर निवासी हमारी छोटी बहन पल्लवी द्विवेदी जी को कृषि प्राविधिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री जी ने नवनियुक्त प्रतियोगी छात्रों के साथ आत्मीयता से सेल्फी लेकर उनका उत्साह भी बढ़ाया।
आज बिटिया पल्लवी से भेंटकर उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर बहनों का स्नेह और बिटिया की सफलता दोनों ही मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के क्षण हैं।
#RakshaBandhan #Bithoor #YogiAdityanath #NariShakti #Success
@BJP4India@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@BJP4UP
विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
📷 ग्राम ईश्वरीगंज में भाई अभिजीत त्रिवेदी जी के यहां विद्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर राष्ट्रध्वज को नमन किया।
📷 चौबेपुर में शहीद स्वर्गीय नित्यानंद गुप्ता जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
📷 प्रधान छोटे भाई दीपक गुप्ता जी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
📷 प्रिय भाई राघवेन्द्र अवस्थी जी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति के इस उत्सव में सहभागिता की।
जय हिंद!
माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अविनाश सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें तथा समाज की सेवा में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।
कानपुर देहात में आज विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों एवं आत्मीयजनों से मुलाकात की।
📷 अकबरपुर में प्रिय छोटे भाई अमित राजपूत जी के नव प्रतिष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
📷 अकबरपुर में प्रिय भाई गोपाल सैनी जी के परिवार में दुःखद निधन की सूचना पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं अपनी भावपूर्ण शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
📷 रूरा में श्री राम बाबू शुक्ला जी के आवास पर स्थानीय जनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
जनता के बीच रहना, सुख-दुःख में सहभागी बनना और आत्मीय संबंधों को मजबूत करना ही जनसेवा का आधार है।
@BJP4India@narendramodi@NitinNabin@AmitShah@BJP4UP@myogiadityanath
आज जनपद कानपुर में बिठूर विधानसभा क्षेत्र से मा० विधायक श्री अभिजीत सिंह सांगा जी की पूज्य माताजी स्व० निर्मला सिंह जी के निधनोपरांत उनके आवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से गोलोकवासी पुण्यात्मा की शांति, सद्गति हेतु प्रार्थना की।
@BJP4Abhijeet