ये तस्वीर मेरी 2022 की सबसे अच्छी तस्वीर इसलिए है ये सभी स्पेशल सेल के बेहतरीन अधिकारियो में से एक है। Insp. Ravinder Joshi, Insp. Praveen Duggal, ACP Neeraj and Insp. Amul Tyagi. आप सभी से मुझे कुछ न कुछ सीखने को मिला।
उप्र पुलिस की पीसीआर ने कुछ लड़कियों को रोते हुए देखा तो लड़कियों ने बताया की वे 10th का एग्जाम देने जिस ऑटो में जा रही तो वो पंक्चर हो गया है अब उनके पास साधन नहीं है तो पीसीआर ने उन्हें समय से पहले एग्जाम सेंटर तक पंहुचा कर एक सराहनीय कार्य किया।
शहीद श्री शंभु दयाल जी ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। उनके बेटे दीपक को दिल्ली पुलिस में SI पद के लिए नियुक्तिपत्र सौंपा गया।शहीदों को तो वापस नहीं ला सकते लेकिन उनके परिवार की देखभाल कर कर सकते है
मेरी टीम ने एक झपटमार पकड़ा जिसके पास से 2 फ़ोन बरामद हुए।जब पीड़ितों को बताया की उनके फ़ोन मिल गए है तो उनकी खुशियों का ठिकाना न रहा। धीरे धीरे लोगो के चेहरे पर मुस्कान लाने की मेरी टीम कि कोशिश जारी रहेगी।आप लोगो के प्यार और प्रोत्साहन के लिए हमेशा ही कृतज्ञ रहता हु।
यह हमारे समाज का विकृत रूप है कि एक शादी में पहुँचे छात्र से बर्तन धुलवाने में अपनी तारीफ समझ रहे है। ध्यान रहे हँस हँस के किया पाप रो रो के भोगना पड़ता है। लोगों की वाहवाही के लिए छात्र को प्रताड़ित करना गलत है। अगर खाना भी लिया तो क्या गलत किया।
कल @Ipsamitlodha7
की किताब पर आधारित #KhakeeTheBiharChapter
देखी। काफी समय बाद एक दिल को छू लेने वाली सीरीज देखने को मिली । @ranaashutosh10 और @avinashtiw85 ने दमदार अभिनय किया है। गंगाजल से भी अच्छी सीरीज बन गयी। पुलिस के जीवन का सजीव चित्रण और
@IMDb 8.5 रेटिंग वाह👌अवश्य देखे।
मैं दिल्ली के सभी नागरिकों से ईमानदारी से अपने लोकतांत्रिक मताधिकार का स्वतंत्र रूप से और बिना किसी डर के प्रयोग करने की अपील करता हूं🙏🙏क्योंकि आने वाले पांच वर्षों में लोगों की नियति तय करेगा। वोट डालते समय अपने विवेक का उपयोग करे किसी के झांसे में न आये
#MCDElections2022
सूबेदार मेजर दरबारा सिंह आईएमए में अपने पूर्व कैडेटों का फिर से ड्रिल टेस्ट करते हुए। इनमें से कुछ लेफ्टीनेंट जनरल हैं।
एक बार उस्ताद, हमेशा के लिए उस्ताद👏👏अपने गुरु को कभी न भूले चाहे आप किसी भी पद पर पहुच जाए। अपने NCC के दिन याद गए। #NCCday
मेरा मानना है कि इस हादसे का कारण वायर में स्पार्किंग नही है लेकिन ड्रायर के अंदर की heating coil ने ग्राहक के सिर पर लगी hydrogen peroxide या अमोनिया युक्त कलर को आग मैं बदल दिया। इसलिए फैशन सोच समझ के करे। जले हुए चेहरे से अच्छा आपका प्राकृतिक चेहरा है।
हिंदी भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति है!
‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर मेरी और मेरी बिटिया की तरफ से सभी ट्विटर वासियो को हार्दिक शुभकामनाएं।
#हिंदी_दिवस2022#HindiDiwas2022
डबल मर्डर का वांटेड अभियुक्त जो 2017 से फरार था, को भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। इस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो वो पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता। पुलिस अपने टारगेट कभी नही भूलती। जय हिंद
जब मैं अपने दोस्तों के साथ DAV कॉलेज देहरादून में अपने प्रोफेसर और NCC अफसर श्री अतुल सिंह जी से मिलने गया तो उन्होंने हम सभी का परिचय बड़े गर्व के साथ प्राचार्य महोदय से करवाया। शिक्षक को सदैव अपने शिक्षार्थियों पर गर्व होना चाहिए।
#Teachers#teacherstudent#teacherday2022
तिरंगा हमें जोड़ता हैं, देश के लिए कुछ करने को प्रेरित करता हैं| इसलिए आप सभी से आग्रह करता हु की 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर के बाहर तिरंगा अवश्य फहराए। @DelhiPolice के प्रत्येक जवान का घर इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगामयी होगा। जय हिंद
#NewProfilePic