यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से ऊर्जा बचत का आह्वान किया है। इस दिशा में आज दिनांक 19/05/2026 को नगर परिषद गरोठ मे माननीय विधायक महोदय श्री चन्दर सिंह सिसोदिया जी के द्वारा लोकार्पण किया जाकर नगर को समर्पित किया एवं शुभकामनाएं दी।
@SwachhBharatGov
*नगर परिषद गरोठ*
*गतिविधि – CTU पॉइंट का की साफ-सफाई।*
*नगर परिषद गरोठ मे स्वच्छता ही सेवा - 2025 अभियान के आज दिनांक 26/09/2025 को नगर परिषद गरोठ में CTU पॉइंट श्री नाथ होटल के सामने व कॉलेज road पर गुप्तेश्वर मंदिर के सामने की साफ सफाई कराई जाकर रूपांतरण किया गया।
*स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नगर परिषद् गरोठ में दिनांक 25/09/2025 को स्वच्छता सेवा अभियान के अंतर्गत एक दिन एक घंटा एक साथ स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया जिसमें बोलिया रोड मुक्तिधाम गरोठ में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया।
स्वच्छता ही सेवा 2025 राष्ट्रव्यापी अभियान अंतर्गत आज दिनांक दिनांक 24 सितंबर 2025 को नगर परिषद गरोठ के बोलिया रोड पर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर नगर के स्कूल के छात्र-छात्राओं का विजिट कार्यक्रम स्वच्छता संवाद संपन्न हुआ।
*नगर परिषद गरोठ जिला मंदसौर- म. प्र.*
*.....स्वच्छता ही सेवा.....*
*गतिविधि - जल स्रोत के आसपास साफ सफाई*
आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत निकाय अंतर्गत तालाब के आसपास साफ सफाई अभियान चलाया गया।
आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत अध्यक्ष महोदय श्री राजेश जी सेठिया एवं सीएमओ श्री गिरीश जी शर्मा के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान मे सांदीपनि विद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।
*नगर परिषद गरोठ*
*जिला - मंदसौर*
*निकाय कोड-802209*
*गतिविधि – स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत डोर टू डोर कचरा पृथक्कीकरण एवं जन जागरुकता अभियान साथ ही वार्डो मे एवं स्कूल मे स्वच्छता सम्बंधित प्रतियोगिता आयोजित की गई ।*
स्वच्छता ही सेवा 2025 राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन दिनांक 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टुबर 2025 विभिन्न कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर 2025 को कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत नया बस स्टेण्ड पर विशेष साफ-सफाई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा की गई।
◆ नगर परिषद गरोठ द्वारा आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को *हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता* अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें नगरवासियों को हर घर तिरंगा अभियान एव हर घर स्वच्छता अभियान के सम्बंध में विस्तृत जानकारी के साथ साथ नगर में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया।
नगर परिषद् अध्यक्ष महोदय श्री राजेश जी सेठिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गिरीश जी शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत आज वार्ड न. 1 व 13 मे नालियों की सफाई की गई। साथ ही वार्डवासियो से स्वच्छता में सहयोग की अपील की गई।
*सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ*
आज दिनांक 04 जुलाई 2025 को नगर परिषद गरोठ के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर माननीय विधायक महोदय श्री चन्दरसिंह जी सिसोदिया ने उनके जन्मदिन के अवसर पर *अमृत हरित पौधारोपण महाअभियान* अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण किया । एवं नगर परिषद द्वारा स्वागत अभिनंदन कर बधाई दी गई।