सेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य मानकर मानवता की रक्षा हेतु समर्पित समस्त चिकित्सक बंधुओं को 'राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आप स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि लोगों की सेवा में पूर्ण समर्पण, संवेदना तथा ऊर्जा के साथ आप सभी सदैव अग्रसर रहें।
आज सराज विधानसभा की ग्राम पंचायत गत्तू, संगलवाड़ा, खारशी एवं बागाचनोगी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों से भेंट हुई।
आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जनता ने आप पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरते हुए आप सभी अपनी पंचायतों के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
हमने मुख्यमंत्री जी से पहले दिन ही कहा था कि पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की ज़मीन बेचने का फ़ैसला क़ानून की कसौटी पर एक दिन भी नहीं टिकेगा।
प्रदेश के संसाधनों को बेचने और मित्रों पर लुटाने में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी का कोई साथ नहीं देगा। यह बात उन्हें समझनी चाहिए।
जनभावना और क़ानून विरुद्ध फैसले लेकर वह न सिर्फ़ प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों के विकास की संभावनाओं पर विराम लगा रहे हैं बल्कि क़ानूनी लड़ाई में प्रदेश की ऊर्जा और संसाधन भी खर्च कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि अपने फैसलों और नीतियों में हिमाचल हित, जन भावना और नियम क़ानून का ध्यान रखें।
आज कहने के लिए शब्द नहीं हैं, संवेदनाएं जाहिर करने की भी हिम्मत नहीं है, बिटिया के पिता जी से नज़रें मिलाने का भी साहस नहीं हो रहा था।
घर से हँसते खेलते सुबह कॉलेज के लिए निकली बेटी के साथ यदि ऐसा कुछ हो जाए तो उस पिता और परिजनों पर क्या बीतेगी? यह शब्दों में बयान नहीं हो सकता है।
हम परिवार के साथ हैं, बिटिया के न्याय के लिए जी जान से लड़ेंगे, जितने भी लोग इसमें शामिल होंगे, सबको क़ानून का सामना करना पड़ेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि बिटिया को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को धैर्य प्रदान करें।
आज से मण्डी में प्रारंभ हो रही प्रदेश कार्यसमिति बैठक के लिए अपना पंजीकरण करवाया तथा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की, कार्यकर्ताओं में बैठक को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।