जीवन काटना नहीं जीना हैं तो , पड़ोसी क्या कर रहा हैं उससे कोई फ़र्क नहीं पड़ना चाहिए .. खुद को किताबों में खफा दो , वो दौर भी आएगा जिसकी चाह हैं ..!!
Chelsea #SauravDas#जय_बजरंगबली
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।
इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।
सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।
नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम बने। उनके बेटे एक सामान्य ड्रेस में शपथ ग्रहण में पहुंचे और लोगों के बीच बैठे।
इतनी सादगी शायद ही किसी नेता और नेता के पुत्र में दिखी होगी।
#NitishKumar#BiharPolitics
आज मैं आपके अपार प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के कारण आपकी प्रतिनिधि नहीं बल्कि बेटी बनकर खड़ी हूँ।
ये जीत सिर्फ मेरी नहीं है — ये जीत अलीनगर की है, अलीनगर के हर घर की है, हर उस हाथ की है जिसने मुझे अपना आशीर्वाद दिया।
मैं हृदय से भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का, सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और बूथ-स्तर तक के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस अभियान को जनता तक पहुँचाया।
मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का, तथा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का भी आभार व्यक्त करती हूँ, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन ने हमारी पूरी टीम को शक्ति दी।
माननीय श्री जे पी नड्डा जी,मननीय श्री नित्यानंद राय जी को धन्यवाद ।
मेरे अलीनगर के भाइयों-बहनों, माताओं-बुजुर्गों और युवाओं…
आपने मुझे अपनी बेटी, अपनी बहन, अपनी प्रतिनिधि बनाकर जो जिम्मेदारी दी है — मैं वादा करती हूँ कि विश्वास नहीं टूटने दूंगी।
ये मेरी जीत नहीं — आपके भरोसे की जीत है।
धन्यवाद अलीनगर…
आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah@JPNadda@nityanandraibjp@dpradhanbjp@TawdeVinod@BJP4India@BJP4Bihar