2 फ़रवरी की रात मेरे घर (ईश्वरपुर साई, मल्लावां, जिला- हरदोई, उत्तर प्रदेश) पर चोरी की वारदात हुई। मेरे माता- पिता की अनुपस्थिति में घर के ताले और दरवाजे तोड़कर यह घटना अंजाम दी गई। उत्तर प्रदेश की सरकार और माननीय मुख्यमंत्री लगातार यह दावा करते रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में न्याय- व्यवस्था उत्तम अवस्था में है। मेरी जानकारी में मेरे जिले में इस तरह की घटनाएँ लगातार हो रही हैं। इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही साफ़ दिखाई देती है। एप्लीकेशन जमा करने के इतने दिनों बाद भी मामले से संबंधित कोई अपडेट नहीं है। पावती रसीद पर मामले को तीन दिन में हल करने की बात सुनिश्चित की गई है। पुलिस प्रशासन ने पावती रसीद पर दिनांक और मुहर लगाना भी उचित नहीं समझा। मेरे पिता शारीरिक रूप से 85% अक्षम हैं। ऐसे में रोज पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाना उनके लिए बेहद मुश्किल है। माननीय मुख्यमंत्री जी और पुलिस प्रशासन से मेरा अनुरोध है कि मामले को संज्ञान में लें और दोषियों पर उचित कार्यवाही करें