लाखों कर्मचारी… एक जैसी परेशानी।
सरकारी नौकरी मिलना किसी भी युवा के लिए बड़ी उपलब्धि होती है।
लेकिन नौकरी मिलने के बाद प्रोबेशन की अवधि में कम पारिश्रमिक के कारण लाखों कर्मचारी खुद को आर्थिक दबाव और उपेक्षा से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं।
नौकरी वही,
काम वही,
जिम्मेदारी वही,
कार्यालय का समय वही…
फिर आर्थिक सुरक्षा में इतना अंतर क्यों?
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस व्यवस्था की शुरुआत 2016 की परिस्थितियों में हुई थी, उसे आज 2026 की महंगाई के बीच भी उसी तरह झेलना पड़ रहा है।
यह सिर्फ वेतन का विषय नहीं है।
यह उन परिवारों का विषय है जो नई नौकरी से बेहतर भविष्य की उम्मीद करते हैं।
सरकार से आग्रह है कि लाखों प्रोबेशनर कर्मचारियों की इस पीड़ा को गंभीरता से समझते हुए प्रोबेशन में पूर्ण वेतन देने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
नई नौकरी की शुरुआत आर्थिक प्रताड़ना से नहीं, सम्मान और सुरक्षा से होनी चाहिए।
✊ प्रोबेशन में पूर्ण वेतन — अब समय की मांग है।
#प्रोबेशन_में_पूर्ण_वेतन
#ProbationFullSalary
#बाबू_संघ_राजस्थान
#ldc
#fourthgrade
#फोर्थग्रेड
प्रोबेशन में पूर्ण वेतन के लिए मेरा अकाउंट पूरी तरह समर्पित हैं आप सब फॉलो करे ताकि आप सभी के सहयोग से हम अपनी माँग के लिए तैयार रहें और पूरा वेतन प्राप्त हो सके ।
जब बीजेपी शासित बाकी राज्यों में हो सकता है तो राजस्थान में क्यों नहीं
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन@KumariDiya
साथियों, प्रोबेशन में पूरे वेतन को लेकर किए जा रहे संघर्ष में आप सभी द्वारा किया जा रहा सहयोग सराहनीय है। यह सत्य है कि मजबूत इरादों से की गई शुरुआत के परिणाम सदैव सुखद होते हैं। इस मांग को सरकार तक पहुँचाने हेतु हमें हर प्लेटफॉर्म पर भरपूर प्रयास करने होंगे।
📢 मिशन: प्रोबेशन में पूरा वेतन 📢
सभी साथी और कर्मचारी ध्यान दें! आज हमारे हक की आवाज बुलंद करने का दिन है। अपनी एकता दिखाएं और सरकार तक अपनी मांग पहुँचाने के लिए इस डिजिटल आंदोलन का हिस्सा बनें।
🕒 समय का विशेष ध्यान रखें:
आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
🎯 सफलता का मूल मंत्र:
अभियान की सफलता एकता में है। अलग-अलग हैशटैग का उपयोग करने से हमारी शक्ति बंट जाती है और ट्रेंड कमजोर हो जाता है। इसलिए, केवल और केवल इसी मुख्य हैशटैग का उपयोग करें:
👉 #प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन 👈
✅ ट्वीट करते समय इन बातों का पालन करें:
एक ही हैशटैग: केवल #प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन का उपयोग करें।
टैग करें: मुख्यमंत्री, मंत्री और संबंधित विभागों के आधिकारिक हैंडल को जरूर टैग करें।
नया कंटेंट: हर ट्वीट में कुछ शब्द अलग लिखें या अपनी समस्या साझा करें ताकि उसे स्पैम न माना जाए।
रीट्वीट: साथियों के ट्वीट को रीट्वीट और लाइक करके ट्रेंड को टॉप पर बनाए रखें।
"जब हम साथ आएंगे, तभी अपना हक पाएंगे।"
प्रोबेशन में पूरा वेतन दिलाने की मुहिम तेज,
सचिवालय कर्मचारी नेता विवेक चौधरी ने उठाई ज़ोरदार आवाज
जयपुर | शासन सचिवालय कर्मचारी नेता विवेक चौधरी ने माननीया उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर प्रोबेशन काल में पूर्ण वेतन की मांग मजबूती से रखी।
फिक्स पे से कर्मचारियों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को तथ्यों के साथ रखा, हजारों प्रोबेशनर कर्मचारियों की समस्या को बताया गंभीर,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मामले के परीक्षण और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया
@BhajanlalBjp@KumariDiya
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन
2 साल का प्रोबेशन पीरियड कोई 'सजा' नहीं, बल्कि सेवा की शुरुआत है। जब काम समान है, जिम्मेदारी पूरी है, तो वेतन अधूरा क्यों?
राजस्थान सरकार से विनम्र अपील है कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए इस विसंगति को दूर करें।
@Jobner_Vivek@DrKirodilalBJP@pantlp