कल SMS ट्रॉमा में एक मरीज को एडमिट करवाया था। डॉक्टर ने कहा था कि एक स्पाइन की रिपोर्ट करवानी है, तो आप जनआधार का टोकन जनरेट करवा लो। तो मैं नीचे जनआधार का टोकन जनरेट करवाने गया। नीचे जाकर वह बंदा बोला जनआधार ले आओ। तो मैंने अपने मित्र से जनआधार का असली कार्ड ले कर आ गया। फिर उसने कहा, "आधार कार्ड ले आओ," तो मैंने वह लाकर दिया। फिर वह बोला, "इनकी फोटो कॉपी लाओ," तो मैंने वह लाकर दी। फिर उसने कहा कि "सर्वर डाउन है" और वह उस समय सो रहा था। फिर मैं डॉक्टर के पास वापस गया। डॉक्टर साहब ने कहा कि उसे बोल दो मेरा नाम बता दे और कह दो कि इमरजेंसी है, तो कर दे। फिर उसने एक पेज दिया, जिसमें कुछ डिटेल्स डालनी थी, और उसमें डॉक्टर के साइन और सील लगवाकर मैं वापस आया।
उसके बाद मैंने उससे पूछा, "आपका यह तरीका क्या है? आपने इतने चक्कर करवाए, यह काम आप पहले भी कर सकते थे।" तो वह गुस्से में बोलने लगा, "मैं नहीं करूँगा, तुम चाहो तो CMO को कंप्लेन कर दो।" फिर मैं डॉक्टर के पास गया और मैंने उन्हें यह वीडियो दिखाने को कहा, तो उन्होंने कहा, “ अपने को काम कराना है वह पागल लोग हैं, तुम किसी और को भेज कर करवा लो।" और फिर उसने 1 घंटे तक कुछ नहीं किया। मरीज के घरवालों ने रिक्वेस्ट की तो बोला, "तुम उस लड़के ने वीडियो बनाई है, उसे ले आओ।" तो मैं वीडियो के साथ डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने कोई खास संतोषजनक जवाब नहीं दिया और भेज दिया। डॉक्टर के सामने ही बोला, "यह फाइल होल्ड पर रख दो, इसका नहीं करूँगा," फिर भी उसने काम नहीं किया। उसके बाद मरीज के घरवालों ने वापस जाकर उसे हाथ जोड़ कर रिक्वेस्ट की, तो उसने यह काम किया।
इस पूरी कहानी में मरीज का 3 घंटे बर्बाद हुए। ऐसे लोग सिस्टम में बैठे हैं, और तभी इन लोगों के नखरे और एटीट्यूड की वजह से लोगों का समय से इलाज नहीं हो पाता और मरीज की हालत गंभीर हो जाती है। मेरी आपसे यह ही रिक्वेस्ट है कि SMS जैसे प्रतिष्ठित अस्पतालों में अच्छे बिहेवियर वाले स्टाफ हों, ताकि मरीज और उनके साथियों का हौंसला बढ़े। क्योंकि SMS में लोग तब आते हैं जब उनकी हालत बहुत खराब होती है और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती। ऐसे में ये लोग इस तरह के काम करके बहुत नुकसान कर रहे हैं।
SMS अस्पताल में मरीजों को इलाज मिलने में देरी सिर्फ मेडिकल कारणों से नहीं, बल्कि स्टाफ के गैर-जिम्मेदार रवैये की वजह से भी होती है। 3 घंटे तक एक इमरजेंसी मरीज को परेशान किया गया, सिर्फ क्योंकि सिस्टम में बैठे लोग अपनी मनमानी कर रहे थे।
क्या सरकारी अस्पतालों में मरीजों का यूं ही शोषण होता रहेगा?
@ChiefSecRaj @RajGovOfficial कृपया ध्यान दें! @RajCMO @CMHelpdesk @hanumanbeniwal@RLPINDIAorg
#SMSHospital #HealthcareReform #PatientRights
आज लोक सभा में नियम 377 के तहत अग्निपथ योजना के माध्यम से सेना में ली जाने वाली अग्निवीरों की संविदा भर्ती के निर्णय को वापिस लेने की मांग रखी , सेना में संविदा भर्ती का निर्णय किस भी दृष्टि से सही नही है और यह निर्णय न तो सेना मे जाने के इच्छुक युवाओं के हित मे है और न ही सेना के लिए सही है, केंद्र सरकार के इस फ़ैसले के विरुद्ध देश के युवा आंदोलित है ऐसे मे सरकार को युवा वर्ग की भावना को ध्यान मे रखने की भी ज़रूरत है क्योंकि अग्निपथ के माध्यम से ली जाने वाली भर्ती मे सेवा के चार वर्षो के बाद युवाओं के भविष्य पर भी सवालिया निशान है और इस योजना के तहत भर्ती होने वालो को न तो कोई रैंक मिलेगी , न ही कोई प्रमोशन मिलेगा और न ही कोई पेंशन मिलेगी और चार वर्षो के बाद किसी को रिटायर करके सरकार भेजेगी तो उसका आगे का भविष्य कैसे सुनिश्चित होगा यह चिंता का विषय है, सरकार अग्निवीरो को रिटायरमेंट के बाद सार्वजनिक उपक्रमो मे नौकरी देने की बात करती है लेकिन मैं कुछ आंकड़े पढ़ रहा था जिसके अनुसार पूर्व सैनिको के लिए ग्रुप- सी और ग्रुप- डी मे क्रमश: 10 और 20 प्रतिशत आरक्षित होने के बावजूद हकीकत मे उन्हे क्रमश: 1.29 प्रतिशत और 1.66 प्रतिशत नौकरी ही दी जा सकी वहीं केंद्रीय सुरक्षा बलो में भी पूर्व सैनिको को 10 प्रतिशत नौकरी देने की बात कही गई लेकिन हक़ीकत यह है की 1 प्रतिशत से भी कम पूर्व सैनिको को नौकरी मिल पाई है इसलिए सरकार को पुराने तर्ज पर सेना भर्ती रैलियो को बहाल करते हुए नियमित सेना भर्ती प्रारंभ करनी चाहिए !
@narendramodi@PMOIndia@rajnathsingh
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कहा, "विपक्ष एकजुट है। जो मुद्दे हैं उनपर कल से ही विरोध चालू करेंगे और चर्चा की मांग करेंगे। NEET, अग्निवीर, महंगाई, MSP अहम मुद्दे हैं...ED, CBI जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग भी मुद्दा रहेगा।"
VIDEO | "I have come to know via social media that raids are underway on hideouts of MRS. The CBI should have done this earlier when we are fighting against the sand mafia. Our party had held a dozen of rallies against the sand mafia. That time the government had said that it would recommend a CBI probe... Several big politicians are involved in this. This is a Rs 1 lakh crore scam," says Rashtriya Loktantrik Party chief Hanuman Beniwal (@hanumanbeniwal) on CBI raids in Rajasthan over illegal sand mining case.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTeOLF)
हाड़ौती के वरिष्ठ नेता,पूर्व विधायक व कोटा -बूंदी संसदीय क्षेत्र से लोक सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार रहे,मेरे मित्र श्री प्रहलाद गुंजल ने जयपुर आवास पर मुलाकात की, इस अवसर पर श्री गुंजल के साथ विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक विषयों पर लंबी चर्चा हुई !
@PrahladGunjal
महाराजा विश्वेन्द्र सिंह जी द्वारा कही गयी बात आज के राजस्थान के राजनैतिक परिपेक्ष में बिलकुल सही बैठ रही है :
जाट को मारे जाट या मारे करतार 🙏🙏🙏
#Badmer#Nagaur@deepchand_rlp
वीडियो आज से आठ साल पुराना है जब किसानों के कोहिनूर पर असामाजिक तत्वों ने कायराना हमला किया था। उस समय हनुमानजी की ढाल बने छात्रनेता आज MLA है । संघर्ष कभी ख़ाली नहीं जाता| किरोड़ी जी , धीरज जी भी साथ थे। @MukeshBhakar_@AbhimanyuP00NIA@RandeepChoudhry
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी नागौर जिले व अजमेर रेंज में बढ़ते अपराध चिंता का विषय है, हाल ही में नागौर शहर में दलित छात्र यश नायक की हत्या हो जाने, पादु क्षेत्र में संत की हत्या हो जाने सहित दर्जनों गंभीर अपराध कारित होने के बावजूद नागौर एसपी और अजमेर रेंज आईजी का अपराधियों के विरुद्ध ढुलमुल रवैया आपकी जवाबदेही को भी चैलेंज है ,चुंकी आपके पास गृह विभाग का भी दायित्व है मगर सरकार बदलने के बावजूद नागौर के SP और अजमेर रेंज आईजी का नही बदलना यह दर्शा रहा है की आज भी यह अधिकारी आपके सिस्टम पर हावी है ! अजमेर रेंज आईजी की लंबे समय से बजरी माफिया के साथ सांठ -गांठ होने,पूर्ववती सरकार के समय टोंक जिले में शंकर मीणा की बजरी माफिया के इशारे पर हुई हत्या , खनन व बजरी माफियाओं द्वारा अजमेर रेंज में कई बार पुलिस बल पर हमला और आम जन पर गाडियां चढ़ा देने के मामले सामने आए और अब आपकी पार्टी सरकार में है मगर अजमेर रेंज आईजी और नागौर एसपी को आपने यथावत रखा है उससे यह भी संदेश जा रहा है की आपके पास काबिल अफसरों की कमी है ! समाचार पत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपका 9 फरवरी को नागौर जिले में दौरा प्रस्तावित है,उम्मीद है आप अजमेर रेंज की चौपट कानून व्यवस्था में सुधार करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे !
@RajCMO
#राज_बदला_रिवाज_नही
जयपुर में कालवाड़ रोड़ पर बदमाश द्वारा छात्रा को घसीट कर ले जाने के मामले में दो दिनों तक
@jaipur_police द्वारा FIR तक दर्ज नही होना,बीकानेर जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर रिपोर्ट लिखवाने गई युवती के साथ नोखा थाने में @Bikaner_Police के कार्मिकों द्वारा उस युवती के साथ ही बदसलूकी करने के प्रकरण यह इंगित कर रहे है राज बदला है मगर सिस्टम में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह हालात तब हुए जब मुख्यमंत्री राजधानी में एक थाने का औचक निरीक्षण कर चुके थे !