आज नई दिल्ली में मा॰ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री, श्री @JPNadda जी और मा॰ केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्री @mpprataprao जी की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा विकसित विभिन्न डिजिटल एप्लिकेशन्स के लॉन्च/विस्तार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
NHA द्वारा विकसित विभिन्न एप्लिकेशन्स के शुभारंभ से स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज़ों (Health Records) के डिजिटलीकरण में बड़ी मदद मिलेगी। यह पहल हमारे नागरिकों, विशेषकर हमारी मातृशक्ति के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करेगी।
सामाजिक न्याय, समरसता और स्वाभिमान के महान पुरोधा, अपना दल के संस्थापक, यशःकायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
वंचित, शोषित, किसान, मजदूर एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों और सम्मान के लिए आपका आजीवन संघर्ष भारतीय राजनीति और सामाजिक चेतना का प्रेरणास्रोत है। आपने सामाजिक न्याय, समान अवसर और स्वाभिमान पर आधारित समाज की जो विचारधारा स्थापित की, वह आज भी लाखों कार्यकर्ताओं एवं जनमानस का मार्गदर्शन कर रही है।
आइए, उनकी जयंती पर हम सब उनके आदर्शों, संघर्ष, सेवा और समर्पण के पथ पर चलकर सामाजिक समरसता, न्याय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें।
आज गोण्डा में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया।
जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के माध्यम से गोण्डा सहित देश निरंतर विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर है। 🇮🇳
सुल्तानपुर के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से कोटि कोटि आभार 🙏
आप सभी इतनी भीषण गर्मी में हजारों की संख्या में दीदी जी के कार्यक्रम में शामिल हुए। 🙏
@AnupriyaSPatel@ApnaDalOfficial
आदरणीय दीदी जी आपको कोटि कोटि प्रणाम 🙏 आपका स्नेह एवं प्रेम गृह जनपद सुल्तानपुर में प्राप्त हुआ सदैव इसी तरह प्राप्त होता रहे जिससे हम जैसे छोटे छोटे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में एक नई ऊर्जा का संचार होता रहे।
@AnupriyaSPatel
धन्यवाद सुल्तानपुर!
भीषण तपती गर्मी में आपके स्नेह, समर्थन और उत्साह की वर्षा में सराबोर होकर हम सभी धन्य हुए।आपका आशीर्वाद सदैव ऐसे ही मिलता रहे और वंचितों के सम्मान का संघर्ष जारी रहे ।
जनपद सुल्तानपुर के कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। अपना दल एस का परचम लहराना है, एनडीए का हैट्रिक लगाना है ।
आज भारत मण्डपम, नई दिल्ली में आयोजित एनडीए बैठक में मा॰ प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी का एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा मा॰ प्रधानमंत्री जी के 4399 दिन के कार्यकाल के पूर्ण होने पर उनका @ApnaDalOfficial की ओर से अभिनंदन किया।
माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री तथा अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय दीदी श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आदि शक्ति माँ विंध्यवासिनी से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
@AnupriyaSPatel
आज मानिकपुर, मंडुआडीह, वाराणसी, जनपद-वाराणसी निवासी श्रीमती रीना पटेल जी (प्रदेश सचिव अपना दल एस.) की पूज्य माताजी के दुःखद निधन पर शोकाकुल परिजनों को मिलकर ढाँढस बँधाया।
आज ग्राम-राजगढ़, विकासखंड-राजगढ़, विधानसभा-मड़िहान, जनपद-मीरजापुर निवासी श्री शिव गोविंद केसरी जी के दो सुपुत्रों के दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोकाकुल परिजनों को मिलकर ढाँढस बँधाया।