चन्द्रशेखर आज़ाद सामाजिक आर्थिक राजनैतिक धार्मिक परिवर्तन की बात करते है शिक्षा चिकित्सा न्याय रोजगार की बात करते है हम आजाद के साथ है भीम आर्मी ज़िन्दाबाद
@BhimArmyChief क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल कौशल, अदम्य साहस और आखिरी गेंद तक हार न मानने के जज्बे का परिचय देते हुए पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।
मैच के बेहद रोमांचक मोड़ पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना बनाए रखी। आखिरी गेंद पर चौका जड़कर हासिल की गई यह ऐतिहासिक जीत उनकी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है।
इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
#MensU19AsiaCup
क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।
झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं।
हमारा विश्वास है कि किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मानजनक जीवन के समान अवसर मिलें।
कामना है कि झारखंड में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
जय भीम! जय मंडल! जय संविधान!
डबल इंजन सरकार के मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के शासन में ऐसा प्रतीत होता है कि स्कूलों का नहीं, बल्कि सरकारी आंकड़ों और विज्ञापनों का ही कायाकल्प हुआ है। सत्ता के दावों में भले ही शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर बदल गई हो, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी यह है कि प्रदेश के कई स्कूलों में बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं।
हमारा संकल्प स्पष्ट है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की सरकार बनने पर प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी।
हमारा उद्देश्य सरकारी स्कूलों को केवल रंगाई-पुताई और कागजी उपलब्धियों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक सुविधाओं, पर्याप्त संसाधनों, बेहतर शिक्षकों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सुसज्जित करना है, ताकि गरीब से गरीब परिवार का बच्चा भी सम्मानजनक वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सके।
शिक्षा कोई चुनावी वादा या सरकारी प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे का संवैधानिक अधिकार और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#मिशन_2027
मेरठ की सरजमीं पर ओवैसी साहब ने कहा अगर मुस्लिम का कोई रक्षक है उत्तर प्रदेश मे तो वो है चन्द्र शेखर आजाद
जिन्होंने नमाज के वक़्त मुस्लिम भाइयो का साथ खड़े होकर दिया।
@BhimArmyChief@asadowaisi@aimim_national
असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास रंगाजन (कोहोरा रेंज) इलाके में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 23 लोगों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और पीड़ादायक है।
इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
@CMOfficeAssam से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों को निःशुल्क एवं बेहतर उपचार तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
लगता है डबल इंजन वाली मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की सरकार ने स्कूलों का नहीं, सिर्फ आंकड़ों और विज्ञापनों का कायाकल्प किया है। कुर्सियों पर बैठी सत्ता के लिए भले ही सब कुछ बदल गया हो, लेकिन स्कूलों में बच्चे आज भी फर्श पर बैठकर अपना भविष्य संवारने को मजबूर हैं।
हमारा संकल्प स्पष्ट है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
हमारी प्राथमिकता सरकारी स्कूलों को केवल रंगाई-पुताई और सरकारी आंकड़ों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाना है, जहां गरीब से गरीब परिवार का बच्चा भी सम्मान के साथ पढ़ सके।
शिक्षा किसी सरकार का प्रचार नहीं, हर बच्चे का संवैधानिक अधिकार और उसके बेहतर भविष्य की बुनियाद है।
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#मिशन_2027
देश के करोड़ों ड्राइवर भाई अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 से देशव्यापी ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’ कर रहे हैं। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों ने हमसे संपर्क कर आंदोलन की स्थिति, अपनी जायज मांगों और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न से अवगत कराया है।
यह बेहद चिन्ताजनक है कि अभी तक किसी भी सरकार ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। उनकी मांगों को सुनने और प्रतिनिधियों से बातचीत करने तक की पहल नहीं की गई है। उल्टा, कई स्थानों पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ड्राइवरों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और उत्पीड़न की कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं।
ड्राइवर भाई देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके साथ होने वाली हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगनी चाहिए।
ड्राइवर भाईयों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग एवं वेलफेयर बोर्ड का गठन करना और आंदोलनकारियों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न व अनावश्यक मुकदमों पर रोक लगाना शामिल है।
हम @mygovindia से मांग करते हैं कि इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
मैं ड्राइवर भाईयों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मंच पर उनकी आवाज बनूंगा।
ड्राइवर साथियों के श्रम, सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके संघर्ष और जायज मांगों के प्रति मेरा समर्थन है।
जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
@MORTHIndia@nitin_gadkari
#SteeringChhodoAndolan
#DriverUnion
#DriverProtest
एक बार वो फर्जी आदमी ये भी देख ले कौन किसके साथ मिला हुआ ये टोंटी चोर अखिलेश यादव के घरवाले और रिश्तेदार तो सब बीजेपी में है तो ये लोग बीजेपी को कैसे गठबंधन करके हरायेंगे।
@yadavakhilesh और आए दूसरो को बीजेपी की बी टीम बताते है फर्जी नेता
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 20 हजार से अधिक अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी सात महीने बाद भी सरकारी सब्सिडी और बैंक ऋण का इंतजार कर रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद मूल्यांकन प्रक्रिया लंबित होने से हजारों युवाओं का स्वरोजगार शुरू करने का सपना अधर में लटका हुआ है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यह दलित युवाओं के भविष्य के प्रति आपकी सरकार की उदासीनता और प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला है।
यह भाजपा सरकार की उस कार्यप्रणाली को दर्शाता है, जिसमें आरक्षित वर्ग के युवाओं को एक तरफ सरकारी नौकरियों में NFS और लेटरल एंट्री के जरिए आरक्षण के अवसरों से वंचित किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण उन्हें स्वरोजगार के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता से भी वंचित रखा जा रहा है।
@UPGovt से मांग है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में हो रही देरी को तत्काल दूर कर सभी पात्र अभ्यर्थियों को बैंक ऋण एवं नियमानुसार अधिकतम 50 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए।
#ASP_K_Mission2027
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में थाना बिथरी चैनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर दलित युवक अनिल जाटव के साथ थाने में जातिसूचक गालियां देने और बेरहमी से मारपीट करने के मामले में माननीय न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज न होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
पीड़ित के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को पुलिस की पिटाई में उसका दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके हाथ के कई ऑपरेशन हुए, लगभग 45 टांके लगे और 8 से 10 यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। आज भी वह अपने दाहिने हाथ से कोई काम करने में असमर्थ है।
पीड़ित द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आखिरकार, माननीय विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), बरेली ने 7 अक्टूबर 2026 को पीड़ित की याचिका स्वीकार करते हुए थाना बिथरी चैनपुर के प्रभारी को उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानून के अनुसार विवेचना करने तथा 7 दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। लेकिन बेहद चिंताजनक है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इतना ही नहीं, घटना के बाद से लेकर न्यायालय के आदेश के बावजूद संबंधित थानाध्यक्ष को उस थाने से हटाया तक नहीं गया है।
पुलिसकर्मियों पर गंभीर अपराध के आरोप हों और न्यायालय के आदेश के बावजूद एफआईआर दर्ज न हो तथा संबंधित थानाध्यक्ष अपने पद पर बना रहे, तो यह कानून के शासन और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित हो तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल थाने से हटाया जाए। पीड़ित अनिल और उसके परिवार को सुरक्षा एवं उचित मुआवजा भी दिया जाए।
@myogiadityanath@CMOfficeUP@dgpup@NCSC_GoI
शराब की मॉडल शॉप खोलने वाली सरकार सरकारी स्कूलों को मर्ज करके कंपोजिट विद्यालय बना रही है। पिछले 10 वर्षों में देश के करीब 94,000 सरकारी स्कूल कम हो गए। सरकार ने स्कूलों को तो समेट दिया, लेकिन इसका खामियाजा गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को भुगतना पड़ रहा है।
बिटिया विद्या जैसी करोड़ों बेटियों और करोड़ों बच्चों के भविष्य को भी अज्ञानता और गरीबी के अंधकार में मर्ज कर दिया।
विडंबना देखिए, शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों का विलय!
हमारा वादा है कि हम सरकारी स्कूलों को बंद या मर्ज करने के बजाय उन्हें मजबूत करेंगे। हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त शिक्षक और उसके घर के नजदीक स्कूल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शिक्षा पर समझौता नहीं होगा, बच्चों का भविष्य हमारी प्राथमिकता होगा।
उत्तर प्रदेश में राजकीय नर्सेस संघ की 13 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन सरकार की वादाखिलाफी और संवेदनहीनता का परिणाम है।
9 अक्टूबर से आंदोलनरत नर्सिंग कर्मचारी कल 7 नवंबर को शासन के समझौता पत्रों की प्रतियां जलाकर काला दिवस मनाने को मजबूर हुए। 21 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार और स्वास्थ्य भवन के घेराव के बावजूद सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।
उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री @brajeshpathakup जी द्वारा एक वर्ष पूर्व गृह जनपद में तैनाती, पदोन्नति, अध्ययन अवकाश, पालनाघर, संवर्ग के पदों की सुरक्षा और केंद्र के समान भत्ते जैसी जायज मांगों को लेकर दिए गए आश्वासन और 2 फरवरी 2026 को पांच प्रमुख मांगों पर बनी सहमति के बावजूद अब तक शासनादेश जारी न होना बेहद चिन्ताजनक है।
भाजपा वाले चुनाव से छह महीने पहले उत्तर प्रदेश की महान जनता के बीच वादों और आश्वासनों की पोटली बांटकर अगली सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं, जबकि नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन बता रहा है कि सत्ता में रहते हुए किए गए वादों को पूरा करने की बारी आती है तो सरकार पीछे हट जाती है।
“भाजपा के वादे चुनावी प्रचार, अमल के नाम पर केवल इंतजार।”
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
@UPGovt@CMOfficeUP@myogiadityanath
उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
हमारा विश्वास है कि किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मानजनक जीवन के समान अवसर मिलें।
कामना है कि उत्तराखंड में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
जय भीम! जय मंडल! जय संविधान!
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में 3 नवंबर को 16 वर्षीय किशोरी और 17 वर्षीय किशोर के शव एक ही पेड़ से लटके मिलने की घटना बेहद दुखद, गंभीर और चिंताजनक है।
मृतका के परिजनों का कहना है कि दोनों की हत्या कर उनके शव पेड़ से लटकाए गए हैं। परिजनों के मुताबिक, बिटिया आरुषि के कपड़े खून से लथपथ थे। इसके बावजूद घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इस मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि मृतका के पिता काली चरण यादव जी करीब आठ महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ली थी। परिजनों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उन्हें लापता किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बावजूद आज तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। अब उनकी बेटी की हत्या ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, काली चरण यादव जी आठ महीने से लापता हैं, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अगर प्रशासन ने उसी समय गंभीरता दिखाई होती, तो शायद आज इन दोनों मासूम बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।
@UPGovt से हमारी मांग है कि दोनों नाबालिगों की हत्या के मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और घटनास्थल से मिले सभी सबूतों की गंभीरता से जांच हो। काली चरण यादव जी को शीघ्र तलाश किया जाए और उनके लापता होने तथा जमीन विवाद से जुड़े मामले में भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
दो नाबालिगों की मौत और एक पिता के आठ महीने से लापता होने के मामले को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की स्थानीय टीम ने जब पीड़ित परिवार से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी हालत ऐसी नहीं है कि वे न्याय के लिए आवाज भी उठा सकें। उन्होंने कहा, “आप देख लो, कुछ कर सकते हो।”
हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हम इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
लखनऊ के इंदिरानगर में एक महिला को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटना, उल्टा लटकाना और उसके निजी अंगों पर डंडों से वार करना बेहद शर्मनाक, अमानवीय और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना है।
सबसे दुखद और चिंताजनक पहलू यह है कि महिला चीखती-चिल्लाती रही, जान की भीख मांगती रही, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की जहमत तक नहीं उठाई। इससे भी अधिक शर्मनाक स्थानीय पुलिस का रवैया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे टरकाया और पुलिस अधिकारी ने इतनी गंभीर घटना को मामूली मारपीट बताकर अपनी संवेदनहीनता उजागर कर दी।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, राजधानी लखनऊ में ही मिशन शक्ति अभियान और महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे तार-तार।