हरीओम नगर, आदित्यपुर स्थित भगवान शिव मंदिर में आयोजित पावन प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान शिव समस्त क्षेत्रवासियों को सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand#Jharkhand#Ichagarh
#Shivratri
#shivratri2026
आज शादी की सालगिरह के पावन दिन परिवार संग रजरप्पा की पावन स्थली में स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मां सभी का कल्याण करें।
जय मां छिन्नमस्तिका!
आज अपने विवाह वर्षगांठ के अवसर पर परिवार के साथ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका की दिव्य शरण में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मां के चरणों में राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना अर्पित की। मां छिन्नमस्तिका हम सभी पर अपनी कृपा बनाए ���खें।
जय मां छिन्नमस्तिका!
चांडिल, हुमीद स्थित बिहार स्पंज आयरन कंपनी के गेस्ट हाउस परिसर में कंपनी प्रबंधन और पंच ग्राम प्र���ावित विस्थापित समिति के प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई।
कंपनी किसी भी परिस्थिति में बंद न हो और स्थानीय विस्थापितों को नियमित रोजगार मिलता रहे। वर्ष 2013 जैसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए आपसी तालमेल और ठोस पहल पर विस्तार से चर्चा हुई। कंपनी के सुचारु संचालन हेतु हर संभव सहयोग का भरोसा दिया, और आवश्यकता पड़ने पर राज्य स्तर पर भी बात रखने की बात कही।
हमारी प्राथमिकता है उद्योग चले, रोजगार सृजन होता रहे, और क्षेत्र का विकास रुके नहीं।
@HemantSorenJMM
@JmmJharkhand
#Jharkhand
#Ichagarh
#SabitaMahato
#JMM
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन संग टोटो प्रखंड के सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर पहुँचकर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेरेंगसिया घाटी में बनाए गए इस स्मारक पर आदिवासी लड़ाकों की बहादुरी और शहादत की दास्तान दर्ज है। यह स्थान हमारे वीरों के साहस और बलिदान की याद दिलाता है और प���रेरणा देता है।
@HemantSorenJMM
@JmmJharkhand
@JmmRanchi_
@JobaMajhi
@SanjibSardar46
#Jharkhand #JMM #HemantSoren #JharkhandMuktiMorcha
*Jamshedpur jugsalai mla in action : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया औचक निरीक्षण, परसुडीह-गोविंदपुर रोड के निर्माण में बाधा बनी पाइपलाइन को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश*
https://t.co/37FSsoadAo
*Jamshedpur picnic : नाई समाज के आल इंडिया महापदम नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन का मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित, विधायक मंगल कालिंदी की घोषणा, अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनेगा*
https://t.co/ZcBYCqfgGQ
नेता जी ने आज़ादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निडरता से इतिहास बदला जा सकता है। आज उनके 129वें जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन!
चांडिल प्रखंड के जयदा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर ��नकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेता जी ने आज़ादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निडरता से इतिहास बदला जा सकता है। आज उनके 129वें जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन!
@HemantSorenJMM
@JmmJharkhand
#jharkhand #subashchandrabose #ichagarh
स्व. सुधीर महतो जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आज शहीद निर्मल महतो स्टेडियम, कदमा उलियान एवं झारखंड गैरेज मज़दूर यूनियन, बिष्टुपुर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह भावनाओं से भरी ��हीं। स्व. सुधीर महतो जी के परिवार एवं सभी चाहने वालों के बीच, एक अभिभावक और अपने जननेता के रूप में एक खालीपन को मैं गहराई से महसूस करती हूँ। हम सभी ने सच्चे दिल से उन्हें याद किया, श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों पर निरंतर चलने का संकल्प लिया।
@HemantSorenJMM
@JmmJharkhand
#SudhirMahato #Jharkhand #JharkhandMuktiMorcha #Jmm #Ichagarh
नीमडीह के तिल्ला गांव में शनिवार रात अचानक लगी भीषण आग से तीन परिवारों के घर के जलने की खबर हृदय विदारक है। आगजनी में घरो��� में रखे जेवरात, नकद राशि, कपड़े, अनाज और जरूरी घरेलू सामान नष्ट हो गए, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।
इस कठिन समय में पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका दुःख साझा किया और तात्कालिक राहत के तौर पर कंबल, तिरपाल, सूखा राशन के साथ आर्थिक सहयोग प्रदान किया साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र आबुआ आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें स्थायी सहारा मिल सके।
#jharkhand #JMM #sabitamahato #JharkhandMuktiMorcha
@jharkhandmuktimorcha @hemantsorenjmm @kalpanamurmusoren @jmm_army
कुकड़ू प्रखंड के झामुमो उपाध्यक्ष सपन महतो की माताजी स्वर्गीय रेंकनी महतो के श्राद्धक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
@jharkhandmuktimorcha
@HemantSorenJMM#jharkhand#JMM#JharkhandMuktiMorcha #SabitaMahato
झारखंडवासी एकता मंच द्वारा गोपाल मैदान में आयोजित 21वें विशाल टुसू मेले में शरीक होने का सौभाग्य मिला, मेले में पारंपरिक संस्कृति, लोककला और झारखंडी विरासत का भव्य संगम देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में झुमर सम्राट संतोष महतो और उनकी टीम की शानदार प्रस्तुति ने पूरे माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया। नई पीढ़ी हमारी परंपराओं को आगे ले जा रही है और उन्हें जीवंत बनाए रख रही है।
इस अ���सर पर झारखंड के वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद कर ऐतिहासिक गोपाल मैदान में विशाल टुसू मेले की शुरुआत हुई।
@HemantSorenJMM
@JmmJharkhand
#jharkhand #sabitamahato #tusu #makarsankranti
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चांडिल में आयोजित विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक में शामिल होकर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद व समन्वय स्थापित करना आवश्य��� है जिससे एक सकारात्मक और बेहतर शैक्षणिक माहौल बन सके।
@HemantSorenJMM
@JmmJharkhand
#Ichagarh #Chandil #kasturbagandhibalikavidyalaya
#Education #JharkhandMuktiMorcha #Jmm #SabitaMahato
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चांडिल में आयोजित विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक में शामिल होकर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद व समन्वय स्थापित करना आवश्यक है जिससे एक सकारात्मक और बेहतर शैक्षणिक माहौल बन सके।
#Ichagarh #Chandil #kasturbagandhibalikavidyalaya
#Education #JharkhandMuktiMorcha #Jmm #SabitaMahato