विगत दिनों खाटू श्याम जी में सीकर जिले के तिलकपुरा निवासी करण कुमावत पर जानलेवा हमला हुआ था और 27/05/26 को इस मामले को लेकर खाटू श्याम जी थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ मगर पुलिस आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है , पीड़ित परिवार ने जयपुर आवास पर मुझसे मुलाकात की,मैने तत्काल सीकर SP से दूरभाष पर वार्ता करके आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र करवाने को कहा |
@SikarPolice
हनुमान सेना को ओर अधिक मजबूत और सुव्यवस्थित बनाने की कड़ी में निम्न जिले से जुड़े योद्धा अपने व्हाट्सप्प नंबर मुझे मैसेज करे जो लगातार X पर एक्टिव रहते है..
डूंगरपुर
धौलपुर
हनुमानगढ़
जयपुर
जैसलमेर
जालोर
झालावाड़
झुंझुनू
जोधपुर..........!
आओ आप और हम सब मिलकर हनुमान बेनीवाल जी की ताकत बढ़ाए और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाए.....@hanumanbeniwal 🔰✌️
मैं किरोड़ीलाल जी को क्लीन चिट नहीं दे रहा लेकिन भजनलाल जी से पूछना चाहता हूँ कि बाकि महकमो में जिस प्रकार भ्रष्टाचार हो रहा है क्या उनकी भी जाँच करवाएंगे -
@hanumanbeniwal
आज जयपुर आवास पर नीट (यूजी) परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों ने मुलाकात कर आगामी 21 जून को भरतपुर में भरतपुर , धौलपुर व डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में ओबीसी आरक्षण दिलवाने की मांग को लेकर प्रस्तावित रैली को नीट परीक्षा के मध्य नजर आगे रखने की मांग की ,मैंने जाट आरक्षण संघर्ष समिति को इस रैली की तिथि में परिवर्तन करने का आग्रह किया है ताकि बच्चों को नीट परीक्षा देने में कोई दिक्कत नहीं हो |
जोगाराम पटेल ने अपने ही बेटे को डबल AG बना दिया और लूणी में भारी संख्या में ज़मीनो पर कब्जे कर रहे है...... ग्रह राज्य मंत्री के दामाद सीबीआई से भाग रहे है..... मुख्यमंत्री का साला प्रमोद जिसको सरकार पकड़ना नहीं चाह रही....- @hanumanbeniwal
जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और जनता की आवाज़ को दबाने के प्रयासों के खिलाफ आगामी 15 जून को बीकानेर जिला मुख्यालय पर होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन को लेकर पार्टी परिवार के साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।आप सभी पार्टी परिवार के साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं। @hanumanbeniwal@RLPINDIAorg
मुझे नागौर व बीकानेर संसदीय क्षेत्र के नागरिकों के साथ यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत सरकार के सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री @nitin_gadkari जी ने नागौर से बीकानेर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन करने के लिए 1360 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है |
यह मार्ग दो लेन से चार लेन (फोर लेन) सड़क में विकसित होने से आवागमन सुलभ होगा व आम जन को इससे लाभ मिलेगा |
मैं माननीय गडकरी को मेरी इस मांग पर स्वीकृति जारी करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हुं |
@OfficeOfNG@MORTHIndia@NHAI_Official
पहले नागौर–जोधपुर फोरलेन की सौगात, और अब नागौर–बीकानेर फोरलेन को मिली स्वीकृति।
नागौर संसदीय क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाले इन ऐतिहासिक कार्यों के लिए आदरणीय सांसद हनुमान बेनीवाल जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। आपके निरंतर प्रयासों और जनहित के प्रति समर्पण का परिणाम है कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगें लगातार पूरी हो रही हैं।
नागौर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन बनने से आवागमन सुगम होगा, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
विकास की इस मजबूत पहल के लिए धन्यवाद सांसद महोदय। 🙏
जनता के हित में आपका संघर्ष और प्रयास निरंतर जारी रहे। @hanumanbeniwal@nitin_gadkari
हनुमान बेनीवाल जी के मुँह से निकली हुई बात हर गाँव ढाणी में बैठे व्यक्ति की जुबान पर होती है क्योंकि हनुमान बेनीवाल जी एकदम खरी खरी बोलते है.....
पूरा प्रदेश यही बोल रहा है कि राजस्थान में मूर्खों की सरकार है..... @hanumanbeniwal@narendramodi@AmitShah
कल दिनांक 11 जून 2026 को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) द्वारा आयोजित विशाल प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने हेतु मैं जोधपुर से प्रस्थान करूंगा।
सभी साथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनआंदोलन को सफल बनाएं।
BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व एक अन्य पदाधिकारी के साथ महादेव बेटिंग नाम के एप पर लाखों युवाओं को जुए की लत में उलझाकर करोड़ों के अवैध कारोबार में संलिप्त रवि गोदारा ,जिसे मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp द्वारा बनाई गई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कई देशों की मुद्रा ,3 पासपोर्ट सहित अन्य सामग्री के साथ पकड़ा था,उससे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष BJP कार्यालय में खुद का स्वागत करवा रहे है |
@madanrrathore जी, राजस्थान की जनता आपसे पूछ रही है,यह रिश्ता क्या कहलाता है ?
BJP प्रदेश अध्यक्ष मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से जनता को कब बताएंगे कि लाखों युवाओं को महादेव एप से जोड़कर , करोड़ो ठगने वाले अपराधी से आप क्यों स्वागत करवा रहे हो ?
जयपुर के खोह नागोरियान की दर्दनाक घटना ने राजस्थान की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।
थाने के पीछे महीनों से अवैध पटाखा फैक्ट्री चलती रही, लेकिन प्रशासन और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे रखी गईं ?
8 लोगों की जिंदा जलकर मौत कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, लापरवाही और संरक्षण की राजनीति का परिणाम है।
जब अवैध कारोबार पुलिस थाने के पीछे फल-फूल रहा था, तब जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे? आखिर किसके संरक्षण में यह मौत का कारोबार चल रहा था?
मैं राजस्थान सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और संरक्षण देने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो तथा मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक पैकेज दिया जाए |
इस पूरे मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और सरकार के इंटेलिजेंस का बड़ा फैलियर है और
जनता जानना चाहती है कि 11 महीनों से चल रही अवैध फैक्ट्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
संबंधित DCP व SHO सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सरकार को करके एक संदेश देना चाहिए |
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp यह समझना चाहिए कि राजस्थान सरकार की प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार अब लोगों की जान लेने लगा है और यह हादसा इसका बड़ा उदाहरण है |
@RajCMO@jaipur_police
झुन्झुनू का बीजेपी युवा मोर्चा का पदाधिकारी खुद ऐसे आरोपी को मिलवाने लेकर गया,अखबार में उसके बयान है कि गोदारा उसका जानकार है,ऐसे में इस बात को ऐसे नहीं टाला जा सकता है कि मदन जी उसे जानते नहीं है , @madanrrathore
BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व एक अन्य पदाधिकारी के साथ महादेव बेटिंग नाम के एप पर लाखों युवाओं को जुए की लत में उलझाकर करोड़ों के अवैध कारोबार में संलिप्त रवि गोदारा ,जिसे मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp द्वारा बनाई गई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कई देशों की मुद्रा ,3 पासपोर्ट सहित अन्य सामग्री के साथ पकड़ा था,उससे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष BJP कार्यालय में खुद का स्वागत करवा रहे है |
@madanrrathore जी, राजस्थान की जनता आपसे पूछ रही है,यह रिश्ता क्या कहलाता है ?
BJP प्रदेश अध्यक्ष मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से जनता को कब बताएंगे कि लाखों युवाओं को महादेव एप से जोड़कर , करोड़ो ठगने वाले अपराधी से आप क्यों स्वागत करवा रहे हो ?
राजस्थान की पंगु भाजपा सरकार का दोहरा रवैया एक बार फिर सामने आया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रिश्तेदार बताए जाने वाले प्रमोद शर्मा पर दर्ज हुई दूसरी एफआईआर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार और भू-माफियागिरी का खेल कब तक चलता रहेगा?
जमीन हड़पने, वाहन कब्जाने और अवैध अतिक्रमण जैसे गंभीर आरोपों के बावजूद यदि कोई व्यक्ति खुलेआम घूमता रहे और कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रहे, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।
वहीं दूसरी ओर लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने वाले आरएलपी कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, गिरफ्तारी की कार्रवाई होती है और फरार लोगों पर इनाम तक घोषित कर दिया जाता है। क्या कानून का पैमाना आम कार्यकर्ताओं और सत्ता से जुड़े लोगों के लिए अलग-अलग है?
यदि सरकार वास्तव में निष्पक्ष कार्रवाई चाहती है, तो अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? आखिर वह कौन-सी ताकत है जो बार-बार बचाव का कवच बन रही है? जनता जवाब चाहती है और सरकार को जवाब देना होगा।
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@BJP4Rajasthan@PoliceRajasthan@hanumanbeniwal@RLPINDIAorg@8PMnoCM