@anandmahindra जिधर से यह पाईप ���ाईन आ रही है उधर ऊँचाई है, जहाँ पाईप दबाया है उधर ढ��लान है | निश्चित ही मोड़ लगाने से पहले पाईप लाईन में कोई नल लगाया गया है ताकि उस ऊँचाई पर रहने वाले तक जल पहुंच सके | यह सोच समझकर लगाया गया है | पत्थर सहारे और सुरक्षा हेतु रखा है | मामला वाटर लेवलिंग का है |
@mlkhattar अटेली नगर के बीचोंबीच रेलवे अंडर-प��स बरसात के कारण पानी से भरा खडा है | लोगों को रेलवे लाइन पार करके इधर या उधर जाना पडता है | लोग बहुत परेशान हैं | कृपया प्रशासन ध्यान दे |
@mlkhattar मुख्यमंत्री जी ! आप द्वारा की गयी घोषणा के बाद आपकी ओर से पूर्व सरपंचों, जिला प.,पं. स., व नगर निकाय के पूर्व चेयरमैनों आदि की पेंशन बाबत अप्रूवल तो हुई (इसके लिए आपका आभार) ,मगर अभी तक गजट-नोटिफ़िकेशन जारी नही हुआ है | कृपया इस ओर भी ध्यान दें !
@mlkhattar मुख्यमंत्री जी ! आप द्वारा की गयी घोषणा के बाद आपकी ओर से पूर्व सरपंचों,जि.प. ,पं. स. व न. नि.के पूर्व चेयरमैनों आदि की पेंशन की बाबत अप्रुवल तो हुई (इसके लिए आपका आभार) ,मगर अभी तक गजट-नोटिफ़िकेशन जारी नही किया गया है | कृपया इस ओर भी ध्यान दें !
तेरे चाहने से कोई चान्द तारे ला नही देगा |
संजोए हैं जो तूने सप��े सारे ला नही देगा ||
यहाँ मैं हूँ मेरे खातिर अउर तु वास्ते तेरे ,
अटल सच्चाई है इसको कोई झुठला नही देगा ||
वक्त ढल जाए तेरे ढंग से यह ना चाह रख प्यारे ,
तु जब जाएगा जग से कोई भी इत्तला नही देगा ||
.
ऐ दिल्ली के तख्त ! देख यह देश बेहाल हो रहा है |
भारत माँ का मस्तक आज लहू से लाल हो रहा है ||
मारे जा रहे लाल देश के सीमा और कश्मीर में ,
आतन्की और देशद्रोही जहर मिला रहे खीर में ,
आतंकवाद का सिर कुचलो क्योंकि विकराल हो रहा है ||
भारत माँ का मस्तक आज लहू से लाल...
अत्यन्त दुखदायी आतन्की हमला |
पुलवामा(जम्मू कश्मीर ) में सीआरपीएफ़ की कानबाई पर आतंकियों द्वारा iED से कायराना हमला |
शहीदो को कोटि कोटि अश्रुपूर्ण नमन |
@mlkhattar अटेली क्षेत्र के शिक्षा के केन्द्रबिंदु "गवर्न्मेन्ट कॉलेज अटेली" के हालात की तस्वीरे | इस कॉलेज में आसपास के लगभग सौ गांवों व साथ लगते राजस्थान के गांवों के विद्यार्थी शिक्षार्जन हेतु आते हैं | वे विकास का कैसा पाठ सीख पाएन्गे |
. ख��रदार ! होशियार !!
बड़े भिखारी आ रहे हो जाओ होशियार ,
एक वोट के बदले सब करने को तैयार ||
करने को तैयार भरे वादों की झोली ,
मिश्री से भी मीठी होगी इनकी बोली |
मित्र राधेश्याम निकलें रिश्तेदारी ,
सब हथकंडे अपनाएंगे बड़े भिखारी |
@mlkhattar सम्मानित मुख्यमन्त्री जी! जैसे चौ. देवीलाल जी ने वृद्धावस्था पेंशन लागु कर ना भुलाया जाने वाला इतिहास बनाया ; निवेदन है उसी तरह आप भी पूर्व विधायको व सांसदो की भाँति स्थानीय निकाय�� के पूर्वजनप्रतिनिधियों की पेंशन लागु कर इतिहास बना 2014 का चुनावी वादा पूरा करें |
एक धर्मानुयायी दूसरे को गाली देता है | उसे समझना चाहिए कि पूर्वजन्म में उसने उसी धर्म में जन्म लिया हो / पला बढा हो,जिसे वह गाली दे रहा है ; तो इसका सीधा सा मतलब तो यही हुआ कि वह अपने ही किसी पूर्वज या स्वयम् को गाली दे रहा है |आत्मा तो अमर है,जो पुनर्पुनर्जन्म लेती रहती है |