गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास पर सपरिवार विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वमंगल की कामना की।
भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण करने की दिव्य लीला प्रकृति के संरक्षण, सामूहिक एकता और लोककल्याण की अनुपम प्रेरणा देती है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी स्मरण कराता है।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही मंगलकामना है।
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे। प्रकृति एवं गौसेवा के प्रति हमारी श्रद्धा और सामूहिक एकता का भाव सदैव सुदृढ़ हो।
जय श्रीकृष्ण!
#GoverdhanPuja