संघर्ष की राह आसान नहीं होती, लेकिन बदलाव हमेशा संघर्ष से ही आता है।
वर्षों से छात्रों के मुद्दों, उनके अधिकारों और उनके सम्मान के लिए लड़ाई जारी है।
यह सफ़र किसी पद का नहीं, बल्कि छात्रों के विश्वास का है।
#DUSU#DelhiUniversity#StudentRights#Gopalchoudhary@nsui
लखनऊ में आग की भयावह घटना में कई छात्रों की मृत्यु और अनेक के घायल होने की खबर बेहद दुखद और झकझोर देने वाली है।
यह सिर्फ़ एक हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। छात्रों की सुरक्षा किसी भी संस्थान और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग की आवाज़, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप निरंतर संविधान, लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को सशक्त करते हुए देश के युवाओं को प्रेरित करते रहें।
आपके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
#HappyBirthdayRahulGandhi #RahulGandhi #DelhiUniversity #YouthVoice #Constitution #SocialJustice
आज विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और CAMPUS के साथ साथ अपने वातावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलवाकर प्रकृति के संरक्षण हेतु प्रेरित किया जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सके !
#WorldEnvironmentDay
#GopalChoudhary
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा और सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका संघर्ष, सादगी और किसान हितों के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा
मेरे हक़ में रील वाली नेतागिरी नहीं ,
विद्यार्थियों की हर परेशानी के लिए लड़ना लिखा है ,
मुझे फ़र्क नहीं पड़ता टिकट से , फेम से , आलोचना से या किसी प्रशंसा से ,
मैं केवल अपना फर्ज अदा कर रहा हूँ ,
मैं पिछले 6 वर्षो से सतत दिल्ली विश्वविद्यालय के हर मुद्दे , हर आंदोलन में @nsui की विचारधारा के साथ बिना डरे बिना रुके प्रथम पंक्ति में खड़ा था , और आगे भी खड़ा मिलूंगा !
#GopalChoudhary
#DelhiUniversity