𝐖𝐚𝐭𝐜𝐡 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐫𝐨𝐚𝐝𝐬 𝐭𝐫𝐚𝐧𝐬𝐟𝐨𝐫𝐦 𝐢𝐧𝐭𝐨 𝐰𝐨𝐫𝐥𝐝-𝐜𝐥𝐚𝐬𝐬 𝐞𝐱𝐩𝐫𝐞𝐬𝐬𝐰𝐚𝐲𝐬! 🛣️
From just 93 km to thousands of km of pure engineering excellence.
𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐢𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐍𝐞𝐰 𝐁𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭 𝐬𝐩𝐞𝐞𝐝!
मातृभूमि के प्रति सर्वस्व समर्पण और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति रानी लक्ष्मीबाई जी ने अपने अदम्य साहस और असाधारण रणकौशल से अंग्रेजी सत्ता की नींव हिला दी थी। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके शौर्यपूर्ण नेतृत्व ने समूचे स्वाधीनता आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा दी। उनकी वीरगाथा सदैव देशवासियों की प्रेरणा-शक्ति बनी रहेगी।
महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करता हूँ।
आज मुख्यमंत्री निवास पर विश्व योगासन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले योग साधकों, युवा साथियों एवं नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया तथा उनसे प्रेरणादायी संवाद किया।
स्वस्थ जीवनशैली किसी भी समाज की प्रगति और समृद्धि की मजबूत नींव होती है। आइए, योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर निरोगी, ऊर्जावान और विकसित राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।
#YogaForHealthyAgeing
Attended 11th meeting of Governing Council of NITI Aayog chaired by PM Shri @narendramodi Ji.
NITI Aayog is the prime agency strengthening India from its core executing the govt's vision to brace our nation to compete globally in every aspect of development. Today, India not just competes but outpaces every major economy and is propelling itself towards the goal of Viksit Bharat @ 2047.
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, जिला जयपुर शहर द्वारा आयोजित "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" में माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के साथ सहभागिता की।
"12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत कृषि अनुसंधान केंद्र, दुर्गापुरा में आयोजित इस सम्मेलन में श्री अश्विनी वैष्णव जी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, विकसित भारत-2047 के संकल्प तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार जी, राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी जी, ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर जी, जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी, जयपुर ग्रामीण सांसद श्री राव राजेंद्र सिंह जी, जयपुर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल जी, विधायक श्री बालमुकुंदाचार्य जी, श्री कैलाश वर्मा जी, श्री गोपाल शर्मा जी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
.
@narendramodi@BJP4India@BJP4Rajasthan@AshwiniVaishnaw@ajaeybjp
आज नई दिल्ली में माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से भेंट की।
इस दौरान प्रदेश की सुरक्षा, सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने और जन-कल्याणकारी नीतियों पर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
डॉ. सतीश पूनियां जी एवं डॉ. अलका गुर्जर जी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आप राष्ट्र निर्माण, सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हुए राजस्थान की जनभावनाओं, आकांक्षाओं और विकास संबंधी विषयों को उच्च सदन में मजबूती से रखेंगे।
आपका अनुभव, नेतृत्व और जनसेवा का भाव संसद की गरिमा को और समृद्ध करेगा तथा देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आपके सफल, प्रेरणादायी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना करता हूँ।
@DrSatishPoonia@alka_gurjar
जय श्री श्याम 🚩 हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा!
आज पावन तीर्थ खाटू श्याम पहुंचकर शीश के दानी, तीन बाण धारी श्री खाटूश्याम जी के दर्शन कर राष्ट्र की उन्नति एवं सभी के कल्याण की मंगल कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी, प्रदेश महामंत्री गण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बाबा श्याम से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री का कीर्तिमान स्थापित करने पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सतत यशस्वी नेतृत्व के लिए प्रार्थना की।
#khatushyamji #jaishreeshyam
#LongestServingElectedPMModi
Rashtrapati Ji,
I am grateful to you for your warm wishes and kind words. Whatever has been achieved over the years is the result of the collective efforts and aspirations of the people of India. The affection and blessings of 140 crore Indians are my greatest strength and inspiration. I am particularly glad that you mentioned PM-JANMAN and Dharti Aaba Janjatiya Gram Utkarsh Abhiyan. Our Government remains committed to ensuring that the benefits of development reach every section of society in the true spirit of Antyodaya.
@rashtrapatibhvn
आज माननीय प्रधानमंत्री एवं लोकसभा में सदन के नेता श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक निरंतर सेवा का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।
प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों की निरंतर सेवा का यह ऐतिहासिक पड़ाव भारतीय लोकतंत्र की सुदृढ़ता और जनविश्वास का प्रतीक है।
इस अवधि में संवैधानिक मूल्यों, संसदीय लोकतंत्र तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को स्वस्थ संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त हुई है।
माननीय प्रधानमंत्री जी को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राष्ट्र की निरंतर प्रगति, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु उनके नेतृत्व को मेरी मंगलकामनाएँ।
@narendramodi@PMOIndia
I thank the Chief Ministers and leaders of the NDA for their warm wishes. The NDA’s journey has been defined by a shared resolve to further national interest and regional aspirations. This spirit has strengthened our democracy, deepened cooperative federalism and accelerated development. Over the last 12 years, the NDA has provided a stable government that has furthered progress across sectors.
We will continue working together with renewed vigour in service of the nation and the vision of Viksit Bharat.
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के गौरवमयी 12 वर्ष!
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष (4399 दिन) पूर्ण होने पर आज झारखंड महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद लिया।
.
@BJP4India@BJP4Rajasthan
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने जनता द्वारा निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक दिनों तक राष्ट्रसेवा कर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के अनेक नए मानदंड स्थापित किए हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु निरंतर सफल नेतृत्व की शुभकामनाएँ!
#LongestServingElectedPMModi
प्रधानसेवक के रूप में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जयपुर स्थित श्री मोती डूँगरी गणेश मंदिर में दर्शन-पूजन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु प्रार्थना की।
भगवान श्री गजानन जी की असीम कृपा से आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी मार्गदर्शन में राष्ट्र निरंतर नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होता रहे तथा भारत और राजस्थान प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करें, यही प्रार्थना है।
देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मोदी जी के यह 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के रहे हैं।
नई संसद का निर्माण हुआ, तीन नए कानून लागू हुए, नई शिक्षा नीति और मातृभाषाओं में मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा आत्मनिर्भर भारत हर भारतीय का संकल्प बना। इन 12 वर्षों में एक तरफ देश की सीमाएँ सुरक्षित हुईं, कश्मीर से 370 समाप्त हुई, राम मंदिर का निर्माण हुआ, नक्सलवाद का अंत हुआ और आतंकवाद पर नकेल कस हर आतंकी घटना का मुँहतोड़ जवाब दिया, वहीं देश की सामूहिक शक्ति ने हीनता के भाव से बाहर निकलकर अपनी विरासत, संस्कृति और सामर्थ्य पर गर्व करना सीखा। देशवासियों को सुरक्षित बनाना और उनके खोए हुए आत्मसम्मान व गौरव को लौटाना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
आज नया भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और दुनिया एक सक्षम, सशक्त तथा नए भारत के उदय की साक्षी बन रही है।
#LongestServingElectedPMModi
Heartiest congratulations to Prime Minister Shri Narendra Modi ji on the unique honour of serving as the longest continuously elected Prime Minister of the nation. This landmark occasion stands as a testament to the enduring trust and confidence reposed in your leadership by the people of India.
Your tenure has been distinguished by far-reaching advancements across governance, economic resilience and social transformation. Wide-ranging welfare initiatives have ensured more inclusive and equitable access to development benefits, reaching people at the grassroots, that strongly reflects adherence to the principles of Antyodaya. Of the many initiatives undertaken under your leadership, PM-JANMAN and Dharti Aaba Janjatiya Gram Utkarsh Abhiyan hold a special place in my heart.
Your inspiring journey continues to instil hope and renewed confidence in India’s strong democratic traditions. I pray for your good health and long life so that you continue to serve the nation, leading it towards the vision of Atmanirbhar and Viksit Bharat.
आज नई दिल्ली में देश की आंतरिक सुरक्षा के सजग प्रहरी, कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरक, लोकप्रिय केंद्रीय गृह मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी से उनके निज निवास पर आत्मीय भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
इस अवसर पर राजस्थान की राजनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों सहित जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
माननीय अमित शाह जी का दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र प्रथम की भावना हम सभी को जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती है।
@narendramodi@NitinNabin@BhajanlalBjp@madanrrathore@AgrawalRMD@ajaeybjp@RajCMO@BJP4Rajasthan@BJP4India
Addressing the Yogasana World Championship in Ahmedabad. Yoga is India's timeless gift to humanity! Uniting mind, body and spirit, it inspires a healthier, more harmonious world.
@yogasanabharat@worldyogasana https://t.co/wEFbJoWTn9