यूपी के युवाओं की आवाज़ बुलंद करो!
UP Constable & PAC भर्ती हमारी मांग है, हक़ है और भविष्य की नींव है।
अब समय आ गया है अपनी ताक़त दिखाने का 💪
📢 ट्विटर अभियान
🗓 15th September ⏰ सुबह 10 बजे
👉 Hashtag: #UP_Constable_Vacancy_2025
सब मिलकर ट्रेंड बनाओ, ताकि सरकार तक हमारी आवाज़ पहुंचे ✊🚨
@NaveenSirRWA@rojgarwithankit
माननीय भर्ती बोर्ड @upprpb से विनम्र आग्रह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अनिश्चितता को लेकर लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं.... यदि भर्ती कब तक आएगी,कौन कौन से दस्तावेज आवश्यक होंगे आदि के विषय में पहले से स्पष्ट कर दिया जाए तो अभ्यर्थियों को बहुत सहूलियत होगी 🙏
ये संदेश केवल अभ्यर्थियों की बात आप तक पहुंचाने के लिए है 🙏
कृपया संज्ञान लें 🙏🙏
@upprpb
#UP_Constable_Vacancy_2025
भर्ती बोर्ड से हमारा विनम्र निवेदन है कि आपने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की जानकारी आपने public domain में साझा की है, उसका आधिकारिक नोटिफिकेशन समय से जारी भी किया जाना चाहिए।
अभ्यर्थी वर्षों से तैयारी कर रहे हैं और बार-बार आश्वासन के सहारे अपना भविष्य दांव पर लगाने को मजबूर हैं।
कृपया युवाओं के विश्वास और उनकी मेहनत का मनोबल ना तोड़े ।
@UPGovt@Uppolice@dgpup@CMOfficeUP@myogiadityanath@upprpb
#UP_Constable_Vacancy_2025
#UPP_ADDITIONAL_LIST#UPP_SCORE_CARD
सुप्रभात दोस्तों
सभी शिक्षकों और भाई बहनों से एक बार पुनः करबद्ध निवेदन है कि जल्द से जल्द इको गार्डन लखनऊ पहुँच कर अपनी हक़ की लड़ाई में अपना योगदान दे धन्यवाद🙏💕
40 डिग्री तापमान पर ,हजारों गरीब परिवारों के युवा अभ्यर्थी, तपते हुए कंक्रीट पर बैठ कर भर्ती बोर्ड की मनमानी और सरकार की उपेक्षा के विरोध में शांतिपूर्ण धरना कर रहे हैं। सारे होनहार अभ्यर्थी हैं,योग्य हैं,परंतु सरकार के अन्याय ने आज रोड पर आने को मजबूर कर दिया है।
हजारों ज्ञापन,लाखों ट्वीट के बाद भी सरकार नहीं जागी है तब ये सभी वहां आए हैं।
सरकार & भर्ती बोर्ड से पुनः निवेदन है कि शीघ्रातिशीघ्र अतिरिक्त रिजल्ट जारी कर ,और अभ्यर्थियों का मेडिकल कराया जाए ताकि 60244 पूरी सीट भरी जा सके । साथ ही स्कोर कार्ड भी जारी किया जाए ।
#UP_CONSTABLE_60244_BHARTI
#UP_CONSTABLE_ADDITIONAL_LIST
#upp_score_card
@myogiadityanath@UPGovt@upprpb @ChiefSecy_UP 🙏
UP पुलिस कांस्टेबल 60244 भर्ती में अतिरिक्त रिजल्ट जारी करने तथा स्कोर कार्ड की मांग को लेकर आज ट्विटर कैंपेन है....
भर्ती बोर्ड की मनमानी & नियमावली का पालन न करने से हजारों युवाओं का भविष्य असुरक्षित हो गया है।
सालों बाद वेकेंसी आई उसमें भी सीट खाली जाएं तो ये कहां से उचित है।
माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि कृपया संज्ञान लें। आपके होते हुए ये अन्याय कैसे हो सकता है 🙏
#UPP_ADDITIONAL_LIST
#UPP_SCORE_CARD
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@myogioffice @ChiefSecy_UP @upprpb@dgpup 🙏
UP कांस्टेबल 60244 भर्ती की नियमावली भर्ती बोर्ड सही से लागू करे और बच्चों के साथ अन्याय न करे ,इसके लिए आज अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड गए हैं।
भर्ती बोर्ड के पास कोई जवाब नहीं होता....
सेवा में,
आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
विषय:- उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 60244 भर्ती में आरक्षी भर्ती नियमावली 2017 के अनुपालन करने के संबंध में।
मान्यवर,
निवेदन यह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती "उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती नियमावली 2017 यथासंशोधित" के अनुसार की जाती है उक्त नियमावली के नियम 15-5 में संशोधन कर सरकार द्वारा 17/08/2017 में "चयन तथा योग्यता सूची" में रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थी बुलाने की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया था जिससे कि अधिक से अधिक अभ्यर्थी चयन सूची में रखकर चिकित्सा परीक्षण कराया जा सके ताकि सभी विज्ञापित पदों को भर जा सके और कोई पद खाली न रहे सके ।
परन्तु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उक्त नियमावली का अनुपालन नहीं किया जा रहा है बोर्ड मनमाने तरीके से रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थी चयनित करके मेडिकल के लिए भेज रहा है ताकि कुछ अभ्यर्थी मेडिकल में फेल हो जाए और रिक्तियां पूरी न भर सकें। अतः महोदय आपसे अनुरोध है कि 60244 पुलिस भर्ती में ''पुलिस भर्ती नियमावली 2017" में उल्लेखनीय प्राविधानों को लागू करने हेतु संबंधित को प्रेषित करें।
धन्यवाद!
#UPP_WAITING_LIST #UPP_SCORE_CARD
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice@upprpb 🙏🙏
भर्ती बोर्ड @upprpb ने नियमावली का खुला उल्लंघन किया है....
हम एक बार फिर से निवेदन कर रहे हैं कि 10-12000 अभ्यर्थियों का रिजल्ट और जारी करे जिससे मेडिकल या पुलिस सत्यापन में जो बाहर होंगे वो सीट खाली नहीं जाएंगी 🙏
#UPP_WAITING_LIST#UPP_SCORE_CARD@myogiadityanath