" बनिए अपनी शहर की आवाज “
उठाइये अपना मोबाइल फोन और बन जाइये
Gopalganj Now टीम का हिस्सा,
अपने आस-पास होने वाली किसी भी छोटी-बड़ी घटना से जुड़ी तस्वीर या वीडियो आप हमें हमारे पेज के इन्बाक्स में भेज सकते हैं।
थावे में ज्वेलरी शॉप से 80 लाख का लूट मामला गोपालगंज थावे और मीरगंज में आज बंद का एलान लूटकांड से नाराज व्यवसायियों ने सभी दुकानों को बंद करने का किया एलान 4 दिन पूर्व थावे बाजार में हथियार के बल पर हुई थी लाखो के गहनों की लूट CCTV फुटेज के बावजूद अपराधियो की नही हो सकी है पहचान
ये किसी फिल्म में गैंगवार का सीन नहीं है बल्कि बिहार के आरा में बालू घाट को लेकर दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुए खूनी संघर्ष की लाइव फुटेज है.
आरा के कोईलवर थाना क्षेत्र में बालू घाट पर पूजा के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई. बालू माफियाओं का खौफ जारी है.
सिवान-जदयू के पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह अब पियक्कड़ सम्मेलन करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अगर शराबबंदी पर यही हाल रहा तो,नीतीश को छोड़ तेजस्वी को सपोर्ट करेंगे।सिवान जिला परिषद के अध्यक्ष - उपाध्यक्ष के कार्यालय में उद्घाटन के लिए पहुंचे थे जहां भोजपुरी गाने पर नाचे भी.
ब्रेकिंग - गोपालगंज - एसपी आवास के 3 कर्मी कोरोना पॉजिटिव। आरटीपीसीआर जांच में हुई covid 19 की पुष्टि। जिले में 43 कोविड के एक्टिव केस।
#BiharNews#Gopalganj
ब्रेकिंग - गोपालगंज : ट्रैक्टर से कुचल कर युवक की मौत, गन्ना लादने के दौरान खेत में हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा, बैकुंठपुर के सोनवलिया गांव की घटना।
Input - @mukesh_nbt#BiharNews
ब्रेकिंग: गोपालगंज - सांसद व जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन की पहल पर 8 जनवरी से 13 जनवरी तक किया जाएगा दिव्यांगों के लिए उपकरण वितरण।
@dralokksuman
जुमई में JDU का पंचायत अध्यक्ष और उसके साथी शराब पीते गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपी ने कहा-शराब कैसे मिलता है ये दिखाने के लिए मैने शराब पी और गिरफ्तार कर लिया गया।
☺️
गोपालगंज के बैकुंठपुर में चोरी का आरोप लगाकर दो लोगों ने एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई की. वीडियो में दुकानदार बच्चे को लात-घूसों से पीटते हुए दिखाई पड़ रहे हैं, इसके बाद बच्चे को नंगा करके खंभे से बांधकर पूरी रात पिटाई की गई. बच्चे को काफी चोट आई है सदर अस्पताल में इलाज हो रहा है.
बिहार में लागू होगा नाइट कर्फ्यू
रात दस बजे से सुबह छह बजे तक लागू होगा नाइट कर्फ्यू
6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू होगा नाइट कर्फ्यू
जिम, मॉल, पार्क होंगे बंद
21 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल होंगे बंद
8वीं से ऊपर के क्लास में 50% होगी उपस्थिति।