खेजड़ियाँ…..!!!
सरकार के लिए ये केवल 1000/- रुपये की वस्तु होगी…
हरे भरे क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए ये महज़ एक पेड़ होगी…
लेकिन मारवाड़ वालों के लिए ये पूरा पर्यावरण है…!!
खेजड़ी के मायने हमारे बुजुर्गों से पूछो….!!!
जीवनदायिनी बताएँगे वो इसे…!!!
अरावली रेगिस्तान को रोकती है, बारिश के पानी को धरती में उतारती है, भूजल रिचार्ज करती है, तापमान को संतुलित रखती है और लाखों इंसानों, जानवरों व पक्षियों का घर है। अगर अरावली नहीं बचेगी, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए न पानी बचेगा, न हवा और न ही जीवन की गारंटी
अरावली न हो तो पाकिस्तान में बरसेगा राजस्थान का मानसून: 1.50 लाख से ज्यादा पहाड़ियों पर खनन का खतरा, अब तक 25% चोटियां खत्म
https://t.co/lPNlJnCTgP
#Rajasthan#aravallihills#HindiNews
खेजडली से अरावली तक….!!!
राजतंत्र बदलकर लोकतंत्र हो गया…!!!
लेकिन सत्ता का नशा आज भी क़ायम है…!!!
खेजडली में सत्ता ने अपने ऐशो-आराम के लिए खेजड़ियाँ काटने का आदेश दिया…
अरावली में सत्ता ने लालच के लिए पहाड़ों के खनन का आदेश दिया…
खेजडली में जनता ने अपने शीश कटवा लिए, लेकिन पेड़ नहीं कटने दिए…
आज हमारे शीश काट सके इतनी हिम्मत सत्ता में नहीं है…
आज हमारी एकजुटता ही काफ़ी है अरावली को बचाने के लिए…!!
इसलिए अरावली के लिए एकजुट बने रहिए….!!!
धरातल पर उतर सको तो उतरो…
सोशल मीडिया पर लिख सके तो लिखो…
लोगों को प्रेरित कर सको तो करो…
अंश मात्र सकारात्मक योगदान भी मायने रखता है…!!!
अरावली को बचाओ इससे पहले कि ये बस एक याद बनकर रह जाए।
अगर हम आज खड़े नहीं हुए तो ये शानदार view कल नहीं रहेगा इन पहाड़ियों ने रेगिस्तान, सूखे और प्रदूषण से हमें लाखों सालों से बचाया है।
इन पहाड़ों ने 15 अरब वर्षों तक हमारी रक्षा की है अब इसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी हमारी है।