भारत का 80 साल का
जेम्स बांड कहां हैं?
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार क्या
केवल मलाई खाने बने हैं?
पहलगाम में 2000 पर्यटक थे
तो एक सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं?
इतनी बड़ी आतंकी कारवाई कर दिया
कोई इंटेलिजेंस नहीं,देश को मजाक बना दिया
नफ़रत के सहारे सिर्फ़ गद्दी
सुरक्षा भगवान भरोसे
प्रधानमंत्री जी
यह अक्षम्य अपराध है,पूरा देश शोक में डूबा है
आप बिहार में आकर राजनीतिक रैली कर रहे हैं
मंच पर बैठ हंसी-ख़ुशी के माहौल में ठहाके मार
कैसा शोक मना रहे हैं?पीड़ित परिवारों की असह्य
वेदना का आपलोगों के पत्थर दिल पर कोई असर
नहीं पड़ रहा
ऐसे PM से शर्मिंदा हैं!
भोजपुर जिले के अगियांव प्रखंड अंतर्गत लहरपा गांव में 20 अप्रैल की रात अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन युवकों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। आज माननीय सांसद श्री @pappuyadavjapl जी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
1/2
निशिकांत दुबे अपना 25 वां सालगिरह
कश्मीर में कलमा पढ़ कर मनाए या,
कॉर्पोरेट बलमा की दलाली कर
थोड़ा प्रकाश डालें, सेवन स्टार सालगिरह
समारोह का माल कहां से आया था
हाईलेवल सिक्योरिटी निशिकांत को मिला
तो आतंकियों से शहीद पर्यटकों को क्यों नहीं?
आज ही पूर्णिया की महान जनता ने
मुझे अपना सेवक चुनने के लिए वोट कर
आशीर्वाद दिया था
तब से अब तक अहर्निशं सेवामहे
सदन, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़क तक
सेवा, संवाद और आवाज के ज़रिए
सर्वोत्तम सर्वश्रेष्ठ पूर्णिया हेतु संघर्षरत हूं
प्रणाम पूर्णिया सलाम पूर्णिया जोहार पूर्णिया 🙏🏼
यह बिहार का वैभव है
अगर बिहार अपनी नैसर्गिक प्रतिभा को
सहेज ले तो देश को हर क्षेत्र में कई वैभव
सूर्यवंशी दे सकता है
इस बेटे और इनके पिता को सलाम
https://t.co/Qzt7Avjash
प्रधानमंत्री
आप अपने अंध समर्थकों को क्यों जोकर बना देते हैं
पहले उनसे जातीय जनगणना समर्थकों को गाली
दिला देते हैं
फिर जातीय जनगणना करने की घोषणा कर उन्हें
उन गालियों को निगलने को विवश कर विदूषक बना
देते हैं
राहुल गांधी जी के अभियान की जीत है
PM उनके अनुयायी बन गए हैं
जातीय जनगणना पर झुकी BJP सरकार
यह हमलोगों के प्रयत्न,हमारे पुरखों और देश की
उम्मीद राहुल गांधी जी के संघर्षों की जीत है
अपने सिद्धांतों पर अडिग राहुल गांधी जी
चुनावी हार-जीत से परे हो देश के
सर्वांगीण विकास के लिए वंचितों को न्याय
दिलाने हेतु जातीय जनगणना पर दृढ़ रहे!उन्हें🙏🏼
यह रिशु श्री उर्फ रिशु रंजन सिन्हा कौन है?
बिहार के कितने IAS अधिकारियों की जान
इसमें क़ैद है?
बिहार में सत्ता में रहे कौन-कौन बड़े नेता और
वरिष्ठ IAS अधिकारीगण इसके साझीदार हैं?
सबका खुलासा होना चाहिए और सबकी संपत्ति
जब्त हो! बिहार को लूटने वालों को नहीं बख्शेंगे?
रिशुश्री का टेंडर घोटाला बिहार का
अबतक का सबसे बड़ा स्कैम है
इस गबन में बिहार के बड़े-बड़े नौकरशाह
और राजनेता शामिल हैं।अपना दामन बचाने
हेतु ये सब रिशुश्री को ठिकाने लगा सकते हैं
अतः सरकार उसे अपनी हिरासत में ले
सुरक्षा दे,वरना इंडिगो मैनेजर रूपेश का
हश्र कर देंगे ये लोग!
हमारे पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बी कोठी भंगहा टोला के 8 लोगों की सड़क दुर्घटना में निधन
बारात जाने के क्रम में कटिहार में हृदयविदारक
हादसा। सूचना मिलने के बाद से हम अपने
पीड़ित परिजनों के साथ हैं।इस भीषण बेला में
तत्पर हूं, पर यह पीड़ा कैसे दूर कर पाऊंगा?
हे ईश्वर ऐसा क्यों?
भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को सलाम!
हमारी सेना पाकिस्तान को धूल चटा देगी
केंद्र सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को
मुक्त कराने का निर्णय ले, हमारी सेना
24 घंटे में POK को भारत में मिला देगी
बेमिसाल भारतीय सेना को 🫡
🇮🇳🇮🇳🇮🇳झंडा ऊंचा रहे हमारा!
यह बेहतरीन अवसर है
अब भारत POK लेकर ही माने
विश्व समुदाय को डेलीगेशन भेज
भारत सरकार उन्हें अपने पक्ष में करे
वहीं हमारी सर्वश्रेष्ठ सेना अपने शौर्य के
बूते गुलाम कश्मीर को आज़ाद कर
सम्पूर्ण कश्मीर को भारत में जोड़ देगी!
भारत युद्ध लड़ रहा हैं
जय शाह जी IPL करा रहे हैं
गृहमंत्री अमित शाह जी अपने बेटे को
और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी
अपने भाई को थोड़ा सदबुद्धि दें
दोनों IPL के कर्ता-धर्ता हैं
देश के लिए यह खेल अभी बंद करें
नौटंकी नहीं चल रहा है
सैनिक देश के लिए
अपनी जान पर खेल रहे हैं
भारतीय सेना की आधिकारिक सूचनाओं के
अलावा युद्ध संबंधी अन्य सारी सूचनाओं पर
पाबंदी लगा दी जाय!
युद्ध जमीन, आसमान और जल के साथ-साथ
कूटनीतिक स्तर पर लड़ी जाती है। इसलिए
सूचना प्रसारण मंत्रालय ऐसे TRP के भूखे
चैनलों पर प्रतिबंध लगाए, वह सिर्फ आधिकारिक
सूचनाएं जारी करे।
गृहमंत्री जी और केंद्रीय मंत्री अनुराग जी को
सदबुद्धि के लिए दिल से आभार!
देर से ही सही लेकिन युद्ध समकक्ष माहौल में
IPL को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना
स्वागतयोग्य निर्णय है। संदेश गया देश मनोरंजन में
नहीं अपने बहादुर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने एवं
उनकी हिफाजत हेतु विनीत है 🙏🏼
प्रधानमंत्री जी
अमेरिका को बाप बनने नहीं दिया जाय!
युद्धविराम हो लेकिन भारत की शर्तों पर हो
भारत जैसे महान देश के संबंध में घोषणा
अमेरिकी राष्ट्रपति किस हैसियत से कर रहा है?
यह भारत की संप्रभुता पर हमला है।
हमारे बिहार के बेमिसाल सपूत BSF सब-इंस्पेक्टर
इम्तियाज जी भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में
शहीद हो गए!उनकी शहादत को सलाम,मेरी संवेदना
उनके परिजनों के साथ है!
पर एक सवाल है क्या वह इसलिए शहीद हुए कि
सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति करे
और हमारे PM एवं सरकार उसका आदेशपाल बने?