राजनीति विज्ञान स्कूल व्याख्याता 2025 में 645 पदों पर मात्र 67 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन हेतु उत्तीर्ण, 578 पद खाली।
▪️स्कूल व्याख्याता 2024 - 225 पदों पर 6 पद भरें।
▪️स्कूल व्याख्याता 2025 - 645 पदों पर 67 पद भरें।
▪️सहायक आचार्य 2025 - 83 पदों पर 40 पद भरें गए।
IAS/ RAS अधिकारी 30% या उससे कम अंक लाने वाले बन जाएँगे लेकिन व्याख्याता नहीं बनने देंगे ।।
40% का नियम अच्छा है हम भी मानते हैं कि विद्यालयों के अच्छे शिक्षक मिलेंगे लेकिन इसका मतलब यह हुआ कि पेपर का लेवल इतना बढ़ा दो कि 10% विधार्थी भी पास नहीं कर पाए ।
विषय अध्यापक को विधालय में जाकर अपना विषय पढ़ाना होता है जबकि फेल प्रथम प्रश्न पत्र में कर दिया जाता है जिसका आगे कोई मतलब नहीं है ।
एक अच्छा तर्क दिया जा रहा है कि ऐसा करने से बाहरी राज्यों के विधार्थी कम पास होंगे राजस्थान के विद्यार्थी ज़्यादा ।यदि ऐसा करना है AP की तरह एक पेपर केवल राजस्थान GK का कर दो …
RPSC को इस पर मंथन करने की जरूरत है
इस तरह से एक विषय की हत्या करना ठीक नहीं है ।।
#Jaipur: तृतीय श्रेणी शिक्षकों का सरकार के खिलाफ मोर्चा
शहीद स्मारक पर बड़ा प्रदर्शन, बड़ी संख्या में जुटे थर्ड ग्रेड के शिक्षक, परिवार से दूरी और मानसिक तनाव का मुद्दा उठाया...
#RajasthanWithFirstIndia@i_dimplesharma
माननीय शिक्षा मंत्री @madandilawar जी से शिक्षक साथियों की ओर से विनम्र निवेदन।
शिक्षा विभाग की मुख्य वेबसाइट शाला दर्पण पर विभाग के लगभग 90% कार्य जैसे—ऑनलाइन उपस्थिति, परीक्षा परिणाम अपलोड, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC), प्रपत्र-10, अपार (APAAR) सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होते हैं।
दुर्भाग्यवश, यह पोर्टल अधिकांश समय तकनीकी समस्याओं से जूझता रहता है। वर्तमान में प्रपत्र-10 भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित है, लेकिन वेबसाइट न दिन में ठीक से चल रही है और न ही रात में। ऐसे में शिक्षक समय पर कार्य कैसे पूर्ण करें?
माननीय मंत्री जी से विनम्र आग्रह है कि शाला दर्पण पोर्टल की तकनीकी क्षमता और सर्वर व्यवस्था में शीघ्र सुधार कराया जाए, ताकि शिक्षक अनावश्यक परेशानी से बचें और विभागीय कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे हो सकें।
समय पर कार्य की अपेक्षा तभी उचित है, जब व्यवस्था भी समय पर साथ दे।
@RajCMO@rajeduofficial@Dadarwal7@JATbera1@UdtaPanchi__@MohanSihag24@RESMA_7@Ramududi07
#shala_darpan
कॉलेज,KVS, NVS, CBSE की स्कूलों में 50-60 दिन की छुट्टी आती है।
राजस्थान की सरकारी स्कूलों के बच्चों की छुट्टियां 60 दिन की कम से कम आनी चाहिए थी।
राजस्थान भारत का सबसे शुष्क राज्य है यहां सबसे ज्यादा तापमान रहता है छोटे-छोटे बच्चों के लिए इतना तापमान में स्कूल जाना व आना पढ़ना जहां सुविधाएं ना के बराबर है बहुत ख़तरनाक है आपके बच्चों को क्या पता ??
।
आज शिक्षक संघ सियाराम शिक्षा मंत्री जी की विधानसभा रामगंज मंडी कोटा में मंत्री जी के ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती और तबादला नीति पर लिए निर्णयों को लेकर विरोध दर्ज करा रहा है राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत "सियाराम संघ" के निर्णय का स्वागत करता है संघ वही काम कर रहा है जिसे राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत करना चाहता है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) मतलब "शिक्षक संघ राष्ट्रीय" भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी के निर्णयों के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुका है इससे स्पष्ट हो गया है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शिक्षक संघों और शिक्षकों की जायज मांगों को भी गंभीरता से नहीं लेते हैं यही कारण है कि प्रदेश के शिक्षक निराश है।
मेरी मंत्री जी से स्पष्ट मांग है कि एक तो आप शिक्षकों को अपमानित करने वाले नित नए बयान देना बंद कीजिए और प्रदेश के शिक्षकों के हित से जुड़ी हुई कुछ मांगों को तो कम से कम हल कीजिये।
@BhajanlalBjp@BJP4Rajasthan@madanrrathore
#Pali#रायपुर में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले किया प्रदर्शन प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम....
#RajasthanWithFirstIndia@DcDmPali