राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कम्प्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, राज्य महिला आयोग की सभी सदस्य, पुलिस, न्यायपालिका तथा महिला एवं बाल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल श्री रमेन डेका आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषयक प्रशिक्षण सह कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि केवल चर्चा करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि कार्यशाला में तय किए गए सुझावों और उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा दीर्घायु हों। आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा और राष्ट्रहित के कार्य निरंतर सुदृढ़ होते रहें।
कर्तव्य, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के भाव प्रबल करने वाले एवं देश प्रेम की भावना को जगाने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारत रत्न डॉ. सी.वी. रमन की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
महान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन ने अपनी अद्भुत वैज्ञानिक प्रतिभा, जिज्ञासा और अनुसंधान के प्रति समर्पण से भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनकी ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ ने विज्ञान के क्षेत्र में भारत का गौरव बढ़ाया।
समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, श्री गुरु खुशवंत साहेब,श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव भी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ की वास्तविक शक्ति यहां के मेहनतकश किसान, प्रतिभाशाली युवा, महिलाएं और कुशल शिल्पकार हैं। युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों और स्थानीय शिल्पकारों के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराना आवश्यक है।
बालक-बालिकाएं देश के भविष्य हैं और उनके भविष्य का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। आइए, विश्व बाल अधिकार दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर प्रत्येक बच्चे को उनका अधिकार दिलाने का दृढ़ संकल्प लें।
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की । उन्होंने राज्यपाल को आगामी 23 नवंबर 2026 को मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।