आर्य समाज के प्रणेता महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की 200 वीं जयंती के अवसर पर जन्मस्थली टंकारा के हवन यज्ञ समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता हुई, कार्यक्रम में गुजरात के महामहिम राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी एवं योग पुरुष स्वामी रामदेव जी भी उपस्थित रहे..
भारतीय जनता पार्टी के आदर्श पुरुष, सहजता एवं सरलता के संवाहक, श्री रामलला मंदिर निर्माण हेतु जन जागृति के लिए अयोध्या रथ के प्रथम नायक एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने पर हार्दिक बधाई..
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मन्त्री श्री ह्रदयनाथ सिंह जी का निधन दुःखद और संगठन की अपूर्णीय क्षति है, ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें।
ॐ शान्तिः🙏
#HridayNathSingh
देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश को समर्पित आपके जीवन के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं मंगलमय होने की ईश्वर से प्रार्थना है। #HBDAmitShah
आयुर्वेद को विश्वपटल पर एक नई पहचान दिलाने वाले आचार्य बालकृष्ण जी को उनके जन्मदिवस पर बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
आज माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री चंद्रमोहन राय जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके आवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
हम सभी के मार्गदर्शक व संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री मदन दास देवी जी का आज प्रातः 5.00 बजे बेंगलुरु में देहावसान हो गया। वे 81 वर्ष के थे। वे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व संघ के सह-सरकार्यवाह के दायित्व पर रहे।
ॐ शांति!
साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष और महान हिंदी सेवी सांवलिया बिहारी लाल वर्मा जी की जयंती एवं कवि सम्मेलन में सम्मेलन मार्ग कदम कुआं पटना में सम्मिलित हो दीप प्रज्ज्वलित कर संबोधित किया।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में बिहार की बेटी इशिता किशोर ने प्रथम स्थान एवं गरिमा लोहिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है ।
सभी सफल अभ्यर्थियों को मेरी ओर से हार्दिकबधाई।
#UPSC#Bihar
आज महान शूरवीर, दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर पटना के पुनाईचक स्थित महादानवीर भामाशाह जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और साथ में पौधारोपण भी किया l
#BhamaShahJayanti
बिहार विधान परिषद चुनाव में गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से श्री अवधेश नारायण सिंह जी और बिहार विधान परिषद चुनाव में गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री जीवन कुमार जी को जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके सफलतम कार्यकाल की कामना है।
आज आर्य समाज बेतिया पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में जगतगुरु महर्षि दयानंद सरस्वती की द्विशताब्दी जयंती के पावन अवसर पर दयानंदोत्सव एवं वैदिक महायज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस शुभ अवसर पर आर्यसमाज बेतिया के समस्त पदाधिकारी, सभासद एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।