*सागर सहित जिले में बारिश का दौर नियमित रूप से 6 सितम्बर तक जारी रहेगा। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व भी बारिश की उपस्थिति में मनाया जाएगा। सागर के राजघाट बांध में जल भराव को लेकर यह पूर्वानुमान 28 अगस्त को प्रेषित किया गया था। सागर में 2 सितम्बर को दिन में एवं रात्रि लगभग 8 बजे.. लगातार
*सागर में आज 2 सितम्बर की सुबह 9.30 बजे से रिमझिम बौछारों का दौर जारी है। मेरे द्वारा प्रेषित पूर्वानुमान के अनुसार सागर सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में 6 सितम्बर तक छिटपुट से लेकर तेज बौछारों के दौर जारी रहने की प्रबल संभावनाएं बनी हुईं है।*
*इस पूर्वानुमान में अब इंदौर, उज्जैन संभाग भी शामिल हो गए हैं। खण्ड बारिश के दौर में कल 1 सितम्बर की रात्रि से मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों (ग्वालियर,चंबल संभाग छोड़कर) में तेज बौछारों के साथ कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश की प्रबल संभावनाएं।*