@alokrajRSSB श्रीमान मेरा एक सुझाव है कि फॉर्म भरने की फीस वापस शुरू कर के 1100-1500 तक रखी जाए ताकि सीरियस अभ्यर्थियों के द्वारा फॉर्म भरा जाए जैसे बैंक एग्जाम में।
पटवारी भर्ती में एक ही पारी में एग्जाम करवाया जाएं।
फर्जी ओएमआर प्रकरण में लगभग तीन महीने बाद भी क्या इन 38 लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हुई है? यह पूरा मामला अचानक शांत कैसे पड़ गया?
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय माथुर “जी” फिलहाल जेल में हैं या उन्हें जमानत मिल चुकी है? इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर सबसे ज्यादा मौन क्यों है?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन 38 लोगों के नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किए गए और इन्हें अब तक सरकारी सेवा में क्यों बनाए रखा गया है? क्या इनके संबंध में आगे कोई जांच हुई है? क्या इन्होंने पूछताछ के दौरान अन्य नामों का खुलासा किया है?
रोस्टर विसंगति, OMR शीट घोटाला, नॉर्मलाइजेशन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सर्किट हाउस बीकानेर में आयोजित बैठक में शामिल हुआ तथा अपने विचार रखे।
संस्थाओं का खत्म होना पूरे तंत्र की सामूहिक असफलता है। जिन संस्थाओं के भरोसे बेरोजगार युवा अपने भविष्य के सपने देखता है जब वे संस्थाएँ ही भ्रष्ट हो जाती है तो अपने हक़ के लिए प्रत्येक स्तर पर आवाज़ उठाना जरूरी हो जाता है।
सवाईमाधोपुर के नागरिकों (मालिकों) से चाहिए मदद…🙏
स्टिंग वीडियो बना-बनाकर 70000 वेतन वाले @DainikBhaskar के इस पत्रकार एल पी पंत (@pantlp) ने करोड़ों रुपये की ज़मीन आपके यहाँ सवाईमाधोपुर में भी ले रखी है, जिसका दस्तावेज मैंने डाला है…
यह POCSO का आरोपी, अफ़सरों के साथ यहाँ आता-जाता रहता है, यहाँ कई फ़ार्म हाउस भी काटे हैं इसने… अफसरों को धमकी दे-देकर इसने अवैध काम कराया है क्योंकि नियमों के अनुसार उक्त भूमि का रूपांतरण नहीं हो पा रहा था…
अब यह पत्रकारों से मदद की भीख भी माँग रहा है… उक्त भूमि के संबंध में किसी को जानकारी हो तो आयकर विभाग, ED या मुझसे शेयर करने का कष्ट करें…
जगतपुरा में भी कई बेशक़ीमती व्यवसायिक ज़मीन सहित KGK अमूल्या में भी करोड़ों रुपये के फ्लैट सामने आ चुके हैं…
राजस्थान के अन्य स्थानों पर भी अनगिनत संपत्ति के दस्तावेज आए हैं, जिसकी शिकायत तैयार की जा रही है…
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के, साक्षात्कारों का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के छठवें चरण के इंटरव्यू, 16 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक चलेंगे। साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को, ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां, संबंधित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां एवं सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसकी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट (https://t.co/dl9wqs33cu) पर उपलब्ध है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
‘सब इंस्पेक्टर भर्ती’ सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा!
2021 में नॉर्मलाइजेशन घोटाले का ठप्पा मुखिया जी की एजेंसी ने ही लगाया। लेकिन, फिर भी SI भर्ती 2025 अलग-अलग दिन में होगी।
सरकार को सिस्टम में सुधार की नहीं, विवाद की आदत हो गई है।
@BhajanlalBjp@RajCMO@Kunal_Alwar
“दावों में उजाला, अस्पतालों में अंधेरा!”
मोबाइल की रोशनी में मरीज का इलाज!
उत्तरप्रदेश के मैनपुरी के जिला अस्पताल का यह भयावह नज़ारा यूपी की तथाकथित “बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था” की असली तस्वीर है।
जहाँ ज़िंदगी और मौत के बीच जूझते मरीजों को बिजली तक नसीब नहीं, वहाँ सरकार विकास के झूठे ढोल पीट रही है।
यूपी के अस्पताल पहले भी शर्मसार होते रहे हैं—
कभी वार्डों में चूहों का आतंक,
तो कभी मरीजों के बेड पर कुत्तों का आराम!
BJP सरकार विज्ञापनों में चमकती है,
हकीकत में सिस्टम दम तोड़ रहा है।
ये सिर्फ़ लापरवाही नहीं,
ये गरीबों की ज़िंदगी से किया गया क्रूर मज़ाक है।
जब इलाज मोबाइल की रोशनी में होगा,
तो “विश्वस्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था” के दावे किस काम के?
@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@Uppolice@UPGovt@dgpup
#NirmalChoudhary
"सिणधरी में उमड़ा स्नेह का जनसैलाब"
आज सिणधरी पहुँचने पर सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जिस अद्भुत जोश और गर्मजोशी के साथ स्वागत-सम्मान किया, उसे देखकर मन गदगद है।
आपकी यह विशाल उपस्थिति और गगनभेदी नारे यह बताते हैं कि सिणधरी में संगठन की जड़ें कितनी गहरी हैं। यह केवल भीड़ नहीं, बल्कि आप सभी का विश्वास और आशीर्वाद है जो मेरे साथ है।
इस अभूतपूर्व प्रेम और सम्मान के लिए मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
#kkvishnoi #MlaGudamalani
@BJP4Rajasthan@BJP4India@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@madanrrathore@DrPremBairwa@KumariDiya@DIPRRajasthan
"पायला कल्ला में स्नेह की वर्षा"
आज गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान पायला कल्ला पहुँचने पर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने जिस गर्मजोशी और अपनेपन के साथ स्वागत किया, उसने मन को मोह लिया।
आपकी यह आत्मीयता और उत्साह ही मुझे क्षेत्र की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है। इस मान-सम्मान और अटूट विश्वास के लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूँ।
#kkvishnoi #MlaGudamalani
@BJP4Rajasthan@BJP4India@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@madanrrathore@DrPremBairwa@KumariDiya@DIPRRajasthan
श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक, परम् आराध्य लोक देवता भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सद्भाव एवं कल्याण का संचार करे—यही मंगलकामना है।