इतिहास में अनेक आक्रमणों और सनातन परंपरा को आघात पहुँचाने के प्रयास हुए। मंदिरों को तोड़ा गया, हमारी संस्कृति और आस्था को कमजोर करने का प्रयास किया गया।
यदि हमें सनातन को सशक्त बनाना है, तो हमें मंदिरों का निर्माण, संस्कारों का संवर्धन और आने ��ाली पीढ़ियों में धर्म के प्रति जागरूकता का संकल्प लेना होगा।
सनातन की रक्षा किसी और से नहीं, स्वयं सनातनियों की एकता, सेवा और जागरूकता से होगी। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक सशक्त और संगठित 'सनातन बोर्ड' का गठन समय की आवश्यकता है।
#sanatanboard #sanatandharma #Hindus #unity
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 'रथ यात्रा' के शुभारंभ की सभी भक्तों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की कृपा-दृष्टि चराचर जगत पर बनी रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
जय जगन्नाथ।
#jagannath #jagannathpuri #rathyatra
रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने पधारकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
@vishnudsai#chattisgarh#raipur
रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस
कथा में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी (राज्यसभा सांसद) ने पधारकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण की।
भागवत कथा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय और औषधालय हैं, ���समें भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और कर्म सभी का समन्वय मिलता है। श्रीमद्भागवत से बड़ा ज्ञान संसार में कहीं और नहीं मिलता, क्योंकि यह मनुष्य को केवल बाहरी जानकारी नहीं देता, बल्कि उसे आत्मा की गहराइयों से जोड़कर परम सत्य और भगवान की भक्ति की ओर अग्रसर करता है।
रायपुर श्रीकृष्ण प्रेम का विराट तीर्थ बन गया है।
रायपुर में श्रीकृष्ण भक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली।
जहाँ तक नजर गई, वहाँ के���ल श्रद्धा, भक्ति और श्रीकृष्ण के प्रति असीम प्रेम ही दिखाई दिया।
हजारों भक्तों की उपस्थिति, श्रीकृष्ण के जयघोष और भक्ति से भरा वातावरण इस दिव्य संगम को अविस्मरणीय बना दिया।
रायपुर में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निवास पर विष्णु ���ेव साय जी से आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण भेंट हुई।
इस पावन अवसर पर सनातन संस्कृति, समाजहित एवं राष्ट्रकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
@vishnudsai
#Chhattisgarh #Raipur