दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि उच्च रक्तचाप को केवल जीवनशैली संबंधी स्वास्थ्य समस्या के रूप में वर्णित करना भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सेवानिवृत्त अधिकारी को विकलांगता पेंशन देने से इनकार करने का पर्याप्त कारण नहीं माना जा सकता।
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आठ माओवादी मारे गए, जिनमें से एक माओवादी पर एक करोड़ रुपए का इनाम था।
कुल्लू में बृहस्पतिवार को दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में पांच साल की एक बच्ची भी है।
प्रतापगढ़ के जिला कारागार में सात ट्रांसजेंडर बंदी प्रारंभिक जांच में एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है और एहतियातन उन्हें अलग बैरक में रखा गया है।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी इलाके में हिंसा भडक़ाने से संबंधित मामले में बृहस्पतिवार को बरी कर दिया।
उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद स्थल में शुक्रवार को बसंत पंचमी के दिन सूर्याेदय से सूर्यास्त तक हिंदुओं को पूजा-अर्चना करने जबकि मुसलमानों को उसी दिन अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक नमाज अदा करने की इजाजत दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दिसंबर 2025 में देशभर में दवाओं के 167 नमूनों को मानक गुणवत्ता का नहीं (एनएसक्यू) होने के रूप में चिह्नित किया गया।
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से उल्टी-दस्त का प्रकोप फैलने संबंधित मूल दस्तावेज सुरक्षित रखे जिनमें पेयजल पाइपलाइन बिछाने की निविदा और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट शामिल हैं। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की पीठ भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत को लेकर दायर अलग-अलग जनहित याचिकाओं की एक साथ सुनवाई कर रही है।
संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी शारिक साठा की संपत्ति बुधवार को कुर्क की गई। यह कार्वाई साठा की चल एवं अचल संपत्तियों को कुर्क करने का एक अदालत द्वारा एक वारंट जारी करने के बाद की गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत वर्तमान में अभूतपूर्व निश्चितता और राजनीतिक स्थिरता के युग का साक्षी है, विशेषकर एक ऐसे समय में जब दुनिया अनिश्चितता का सामना कर रही है।
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने रविवार को असम के उत्तरी गुवाहाटी क्षेत्र में नए एकीकृत न्यायिक अदालत परिसर की गुवाहाटी उच्च न्यायालय बार संघ के सदस्यों द्वारा विरोध किए जाने पर हैरानी व्यक्त की।
पटना में बख्तियारपुर-मोकामा राजमार्ग पर एक एसयूवी गाड़ी ने एक कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी और फिर एक कार से टकरा गई। इस घटना में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
सोमनाथ मंदिर की रविवार को निकाली गई शौर्य यात्रा में डमरू बजाते हुए व्यक्तियों का एक समूह और गुजरात के विभिन्न हिस्सों से लाए गए 108 अश्व शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक खुली छत वाली गाड़ी से इस भव्य यात्रा का अवलोकन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें अब भी सक्रिय हैं और भारत को उन्हें हराने के लिए सतर्क, एकजुट तथा शक्तिशाली बने रहने की जरूरत है।