सारे सबूतों एवं गवाहों के बावजूद पिछली बार सीआईडी ने JSSC CGL मामले की जो लीपापोती की, उसके बाद राज्य सरकार की संस्थाओं से हमारे युवाओं का भरोसा उठ गया है।
अब सीबीआई जांच ही एकमात्र विकल्प है।
#cbiforjpscjssc
इनको सिर्फ कमीशन लेने से मतलब है और आयोग का काम निम्नलिखित है जो कि निम्नस्तर का है।
> PGT मे एक सेंटर से 500+ को पास करवाना
> संथाली के पेपर में संस्कृत पूछ देना
> दबा दबा के धांधली करके सफाई देना
#cbiforjpscjssc
सुप्रीम कोर्ट का नोटिस सिर्फ एक कानूनी कदम नहीं है, यह उन सवालों का जवाब मांगने की शुरुआत है जिन्हें झारखंड के छात्र लंबे समय से उठा रहे हैं।
JPSC परीक्षा को लेकर जो सवाल सामने आए हैं, उनका जवाब सिर्फ आश्���ासन से नहीं, बल्कि निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच से मिलना चाहिए।
अब जरूरत है कि परीक्षा से जुड़े सभी रिकॉर्ड और साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए और पूरी प्रक्रिया की सच्चाई सामने लाई जाए।
नोटिस आ गया है।
अब जवाब का इंतज़ार है।
झारखंड के छात्रों की आवाज़ को न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
#harisharandevgan #jharkhandstudentunity #SupremeCourtIndia
देश के जवान का दर्द...भू-माफियाओं से परेशान परिवार..CM योगी से मिलने और सेना द्वारा 2 बार लेटर जाने के बावजूद दबंग माफियाओं पर नहीं हुई कोई कार्यवाही..!
वीर बहादुर कहते है कि -
मैं यहां LOC पर देश सेवा करूं या अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता में पड़ा रहूं..!
जम्मू-कश्मीर LOC पर तैनात भारतीय सेना के जवान वीर बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला (चुरिया गांव) से एक भावुक वीडियो जारी किया है..!
जवान का आरोप है कि भू-माफिया और दबंग उनके परिवार (बुजुर्ग माता-पिता और बहनों) को परेशान कर रहे हैं...!
इस वीडियो के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद�� जी से परिवार की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई गई है..!
CM योगी और PM मोदी से न्याय की गुहार लगा रहे सेना के जवान की पीड़ा सुनिए.. 👇👇
कुचु-पुचु ने जोश में आकर सभी भर्तियाँ रद्द कर दीं।
लेकिन अधियाचना वापस लेने वाले कागज़ पर साइन करना ही भूल गए।
आखिर युवाओं की सेवा में लगे लोगों को इन छोटे-मोटे कामों पर कहाँ ध्यान रहता है!
#CBI_IN_JHARKHAND
आज झारखंड के छात्रों की न्याय की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।
आज माननीय सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा जी के माध्यम से मेरी याचिका पर पक्ष रखा गया। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हमारी याचिका पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और झारखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
हमारी मांग साफ़ है झारखंड के छात्रों के भविष्य के साथ किसी भ�� तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच होनी चाहिए और सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।
यह लड़ाई सिर्फ एक परीक्षा की नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों के भविष्य की है जिन्होंने अपने सपनों के लिए वर्षों मेहनत की है।
यह अंत नहीं है।
यह तो न्याय की लड़ाई की शुरुआत है।
#JharkhandStudents #JPSC #SupremeCourt #JusticeForJharkhandStudents
आज झारखंड के छात्रों क�� अधिकारों और न्याय की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है।
आज मैं झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा जी के माध्यम से उपस्थित हुआ।
माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हमारी याचिका पर केंद्र सरकार और झारखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हमारी याचिका में परीक्षा में कथित अनियमितताओ�� की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग की गई है।
हमारी मांग बिल्कुल स्पष्ट है - सच्चाई सामने आनी चाहिए। झारखंड के छात्र निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही के हकदार हैं। हमने इस मामले में स्वतंत्र CBI जांच अथवा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की निगरानी में जांच की मांग की है।
लेकिन यह मंज़िल नहीं है, यह सिर्फ शुरुआत है।
झारखंड के छात्रों के अधिकारों और न्याय के लिए हमारी लड़ाई अब शुरू हुई है। हम छात्रों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी आवाज़ को तब तक उठाते रहेंगे, जब तक उन्हें वह न्याय नहीं मिल जाता जिसके वे हकदार हैं।
#harisharandevgan #jpsc #jharkhandstudentunity #pil #supremecourt
आज मैं झारखंड के लाखों छात्रों की आवाज़ बनकर देश की सबसे बड़ी अदालत, सुप्रीम कोर्ट में खड़ा हूँ।
जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं, मैंने Adv. Satyam Rajput जी के माध्यम से JPSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर छात्र हित में एक PIL दाखिल की है। [Diary No. 47998/2026]
ये लड़ाई मेरी निजी लड़ाई नहीं है। ये उस हर छात्र की लड़ाई है जो रात-रात भर पढ़ता है, जो अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना चाहता है, लेकिन सिस्टम की खामियों के कारण पीछे रह जाता है।
हम लड़े थे, लड़ रहे हैं और जीतेंगे भी!
#JharkhandStudentUnity #JPSC #SupremeCourt #Jharkhand #StudentWelfare #JSSC_CGL #harisharandevgan