राष्ट्र पुनर्निर्माण, चरित्र निर्माण के संकल्प को समर्पित विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद' के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
#ABVPFoundationDay@ABVPVoice
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन @ABVPVoice के स्थापना दिवस की सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
ज्ञान, शील और एकता के मंत्र को आत्मसात कर परिषद देश ही नहीं, दुनिया भर की युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा दे रही है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करती रहे, यही मंगलकामना है।
चित्रकूट सब दिन बसत प्रभु सिय लखन समेत।
राम नाम जप जापकहि तुलसी अभिमत देत॥
आज प्रभु श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में पावन कामदगिरि (कामतानाथ) पर्वत की परिक्रमा कर मन अनिर्वचनीय शांति, श्रद्धा और भक्ति से अभिभूत है।
भगवान श्री कामतानाथ जी सभी भक्तों एवं प्रदेश वासियों का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझे भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏
मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी, माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, माननीय राष्ट्रीय नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी तथा माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी का मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास, स्नेह एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
@narendramodi@BJP4India@NitinNabin@AmitShah@myogiadityanath@mppchaudhary@BJP4UP@idharampalsingh #Thankyou #everyone
आजमगढ़ दौरे के दौरान जिला कारागार स्थित महिला बंदीगृह का गहन निरीक्षण करते हुए परिसर में महिला बंदियों के गरिमापूर्ण जीवन हेतु मानक के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता, कानूनी सहायता एवं पुनर्वास के प्रयासों के संबंध में सीधे बंदियों व जेल प्रशासन से जानकारी प्राप्त की।
आषाढ़ी देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर गौशाला पहुँचकर लगभग 200 गौमाताओं को हरा चारा खिलाकर सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना करते हुए भगवान श्रीहरि विष्णु एवं गौमाता से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सद्भाव बना रहे।
#देवशयनीएकादशी #गौसेवा #सनातनसंस्कृति #जयगौमाता #भारतीयसंस्कृति #एकादशी #धर्म #सुखसमृद्धि #भारत
डबल इंजन की सरकार कारीगरों और उद्यमियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, उनके विकास एवं प्रोत्साहन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
'कांच नगरी' जनपद फिरोजाबाद के सर्वांगीण विकास को और गति प्रदान करने हेतु आज ₹658 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को चाबी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व चेक का वितरण भी हुआ।
समस्त लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना व चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
सभी घायलों का समुचित उपचार कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
इस हृदय विदारक दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता। @UPGovt सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
इस दुर्घटना में असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों को तत्काल ₹05-05 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
🏥 डॉ. प्रियंका मौर्य होम्योपैथी क्लीनिक, लखनऊ
✨ विश्वास • अनुभव • प्राकृतिक उपचार ✨
📍 पता: UGF, हिमालय गैलेक्सी, सेक्टर-16, वृन्दावन कॉलोनी (Apex SGPGI ट्रॉमा सेंटर के पास), लखनऊ
📞 अपॉइंटमेंट / पूछताछ: 7667238292
🌿 सुरक्षित, प्रभावी एवं व्यक्तिगत होम्योपैथिक उपचार 🌿
#homeopathyworks #homeopathicmedicine #homeopathytreatment #drpriyankamaurya #Lucknow #homeopathicremedies #homeopathyforall #Homeopathy
न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्
हम सब आभारी हैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के, जिन्होंने भारत की परंपरा को, विरासत को वैश्विक मान्यता दिलाकर भारत वासियों को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज झांसी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ एवं ई-आयुष पत्रिका का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री जी का वर्चुअल माध्यम से सान्निध्य भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में सहभाग करने वाले सभी महानुभावों का हृदय से अभिनंदन।
पीताम्बरा स्वरूप माँ बगलामुखी शक्ति, संरक्षण और विजय की अधिष्ठात्री हैं। जो भक्त सच्चे मन से माँ का स्मरण करता है, उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सफलता का संचार होता है। जय माँ बगलामुखी।