मेरे प्यारे क्षेत्रवासियों, आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐
माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि आपके हर घर में खुशियाँ हों, हर परिवार खुशहाल रहे। ❤️
आप सभी का प्यार ,स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है ,
माँ का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे !
जय माता दी 🏵️🙏
भारत की राजनीति में गरीबों, किसानों, मजदूरों, शोषितों और वंचितों की आवाज़, समाजवाद के ध्वजवाहक, धरती पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री "श्रद्धेय नेताजी" की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
श्रद्धेय नेताजी अमर रहें!🙏
जय समाजवाद! ✊
बहुजन समाज के महानायक , सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा एवं वंचितों की बुलंद आवाज़ मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 💐
जय भीम! जय समाजवाद! जय संविधान!
मेरे प्यारे क्षेत्रवासियों , माताओं-बहनों को जितिया व्रत की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएं। 🙏🌸
माता जितिया जी से प्रार्थना है कि हमारे क्षेत्र के प्रत्येक परिवार में सुख-शांति , समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
जितिया व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏❤️
"मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को याद करता हूं। उनके आवाहन पर करोड़ों लोग निकल कर आए तो आखिर में अंग्रेजो को भारत छोड़कर जाना पड़ा। महात्मा गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का रास्ता दिया।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।🏵️🙏
सत्य , अहिंसा , सादगी , ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्श सदैव हम सभी को जनसेवा एवं राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे!!
जय हिंद! 🇮🇳
आज ... विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹🙏
भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से हर घर में समृद्धि, खुशहाली और उन्नति आए। श्रम, हुनर और निर्माण से जुड़े सभी साथियों के जीवन में सफलता के नए द्वार खुलें।
जय भगवान विश्वकर्मा! 🚩🙏
मेरे कुल के आराध्य , योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ !🙏🦚
कान्हा की कृपा सदा हमारे क्षेत्र वासियों और शुभचिंतकों पर बनी रहे , जीवन प्रेम , सुख और समृद्धि से भरता रहे ||
जय श्रीकृष्ण! 💙🎂🙏
जिस विजय माल्या को पूरा देश भगोड़ा बोल रहा था…
वो तो संत आदमी निकला…
6000 करोड़ का लोन था…
उसके बदले में बंदा 14000 करोड़ की सम्पत्ति दे चुका है…
और क्या इंसान की जान लोगे…??
@TheVijayMallya
वास्तविक दीमक तो सुभाष चंद्रा जैसे लोग है…
लोन भी डकार गए… चुकाया भी कुछ नहीं
और तो और… आज भी साहूकारों की तरह देश में घूम रहे हैं…!!!
आप सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏💐
भाई-बहन के अटूट प्रेम , विश्वास और स्नेह का यह पवित्र बंधन सदैव मजबूत रहे , हर घर में खुशियां और आपसी प्रेम बना रहे ,
यही मेरी मंगलकामना है !!❤️
दिल की गहराइयों से आभार ❤️🙏
कल मेरे जन्मदिन के शुभ अवसर पर फोन , फेसबुक , इंस्टाग्राम , व्हाट्सएप , एक्स एवं मिलकर व संदेशों के माध्यम से जिस आत्मीयता , स्नेह और आशीर्वाद , मोहब्बत के साथ आप सभी ने मुझे शुभकामनाएं दीं , उसके लिए हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार |
आप सभी क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।💐
यह दिन हमें उन वीर सपूतों के त्याग , संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है , जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमें आज़ादी का अमूल्य उपहार दिया !
शहीदों के सपनों का भारत बनाना ही सच्ची देशभक्ति है!
“अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा” - कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा। सालों की तैयारी, घर की ज़मीन बेची, माँ-बाप का कर्ज़ और फिर भी हाथ में कुछ नहीं।
यह हार उसकी नहीं है। यह उस व्यवस्था की हार है जिसने उसकी मेहनत का दाम देने से इनकार कर दिया।
तेरह दिन हो गए - गृह मंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। मोदी जी माफी मांगने की जगह क्षमा बाँट रहे हैं।
@AmitShah जी, यह मत समझिए कि हम जवाबदेही मांगना बंद कर देंगे। राजधानी की सड़कों पर बच्चों पर लाठियां और पैलेट चले - और आपने एक शब्द नहीं कहा। आज नहीं तो कल, इस जुर्म का जवाब आपको देना ही पड़ेगा।
छात्र देश की रोशनी हैं, और मैं उनकी पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूं।
#ChhatronKiGoonj
भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के रचयिता ,महान कवि , साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित "गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जी" की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।🏵️🙏
उनकी साहित्यिक एवं राष्ट्रवादी चेतना सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
कोटि-कोटि नमन
ॐ नमः शिवाय 🙏
पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के शुभ अवसर पर समस्त शिवभक्तों एवं सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ! 💐
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे , आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का वास हो।
“अगर आप मेरी बात से सहमत हैं, तो मुझ पर दबाव क्यों? सरकार पर दबाव क्यों नहीं?”
सोनम वांगचुक जी का यह सवाल अनशन से बड़ा है। यह पूछता है कि लोकतंत्र में संवाद की पहल नागरिक करे, या सत्ता?
#SansadChalo#StandWithSonamWangchuk@Cockroachisback@Wangchuk66
सोनम वांगचुक गिर पड़े भूख हड़ताल के 14वें दिन जब सोनम का वजन किया जाना था कि वो अचानक गिर पड़े।
वह अकेले भूख हड़ताल पर बैठे हैं,जबकि बाकी बिरयानी,पकोड़े और आइसक्रीम रगड़ने में में मस्त हैं।
बड़े सयाने हैं "कॉकरोच..."