जिले के सभी MOIC, DPMU व BPMU के साथ बैठक कर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, डेटा रिपोर्टिंग और आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सेवा गुणवत्ता सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।
'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज गुमला जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सदर अस्पताल में विशेष PMSMA दिवस का आयोजन किया गया।
स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। हर पौधा एक स्वस्थ कल की गारंटी है।आइए, हम सब मिलकर अपने घर-आंगन में एक पेड़ जरूर लगाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय गुमला में वृक्षारोपण करते सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य कर्मी।
#GreenHospitalGumla#EkPedMaaKeNaam
माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय, गुमला के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।
गुमला जिला के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य सूचकांक में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर जिले के नागरिकों से अपील की जाती है कि वे नियमित रूप से रक्तचाप की जांच कराएं, संतुलित आहार लें, नमक का सेवन कम करें, नियमित व्यायाम करें तथा तंबाकू एवं शराब से दूर रहें।
निर्देशानुसार जिला VBD सलाहकार गुमला के द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं एडवोकेसी कार्यशाला आयोजित कर डेंगू के संबंध में जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन के अंतर्गत पेशेंट सपोर्ट ग्रुप (PSG) बैठक का आयोजन जिला अस्पताल, गुमला के सभागार में सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य समिति, गुमला, राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन इकाई, गुमला एवं यूनिसेफ, झारखंड के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ।
On Fire safety week District Hospital Gumla trained its doctors,administrative staff,nurses,security,paramedic and housekeeping staff for fire safety. 200 health workers were trained by District Fire safety officer with his team.
FCM orientation on management of severe anemia among pregnant women was successfully conducted at District Hospital Gumla. It focuses on strengthening knowledge and skills related to Ferric Carboxy maltose (FCM) therapy for improved maternal health outcomes. Supported by Jhpiego
सिविल सर्जन गुमला के द्वारा सहियाओ के बीच सहिया बण्डी का वितरण किया गया किया । यह बण्डी उनकी पहचान को और सुदृढ़ बनाएगी तथा उन्हें अपने कार्यों को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित करेगी।
सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति और जिला मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक करना है।
भारत सरकार की टीम ने गुमला जिले में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का निरीक्षण किया। टीम में श्रीमति शिवानी केशरी, श्री निलजा, डॉ. श्री प्रदीप कुमार सिंह, गुमला जिले में अभियान के सफल क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।#SwachhNari#SashaktParivar#gumla