विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, करोड़ों देशवासियों के प्रेरणास्रोत एवं ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-आकांक्षा में परिवर्तित करने वाले आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नवाचार की नई ऊर्जा के साथ विकास की दिशा में निरंतर प्रगति की है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुँचाने का आपका संकल्प तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कर्मशील रहने की आपकी भावना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, डिजिटल एवं तकनीकी नवाचार से लेकर भारत की वैश्विक भूमिका को सशक्त करने तक, आपके नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं।
आपके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। आपके जन्मदिवस के अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।
#SewaSankalpAbhiyan #HappyBdayPMModi
देव शिल्पी एवं वास्तु-कला के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उन्नति का संचार हो, यही प्रार्थना है।
@AnupriyaSPatel@ErAshishSPatel@ApnaDalOfficial
It was a pleasure to see off H.E. Ms. Jessica Rose Epel Alupo, Vice President of Uganda, at the airport following her participation in the BRICS Summit 2026.
India and Uganda share warm and longstanding ties. We look forward to further strengthening our bilateral partnership and cooperation.
#BRICS2026 #IndiaUganda #BRICS
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की सभी भक्तजनों को अनंत शुभकामनाएं।
विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं का नाश कर सुख, समृद्धि, शांति एवं सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें।
@AnupriyaSPatel@ErAshishSPatel@ApnaDalOfficial
सभी माताओं व बहनों को अखंड सौभाग्य के प्रतीक पर्व हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माता गौरी और भगवान शंकर की कृपा से सबके जीवन में अपार सुख, समृद्धि व आनंद हो, सबका मंगल हो, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, यही कामना है।
जय गौरी शंकर!
@AnupriyaSPatel@ErAshishSPatel
कल ग्राम-रामपुर 38, राजगढ़, तहसील-मडिहान, मीरजापुर में रेलवे अण्डरपास की मॉंग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था । इस मामले की जानकारी मिलने पर आज ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या को सुना तथा स्थलीय जायज़ा भी लिया।इस समस्या के निराकरण हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा ।
धन्यवाद सोनभद्र!
आज जनपद सोनभद्र में “जिला कार्यकर्ता समागम” में जोश से लबरेज़ कार्यकर्ताओं की ज़बरदस्त उपस्थिति ने संगठन की मज़बूती का परिचय दिया ।सभी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत आभार 🙏
निःसंदेह अनगिनत कार्यकर्ताओं की दिन दूनी रात चौगुनी मेहनत इस बढ़ते हुए कारवाँ की प्राणशक्ति है ।आज घर-घर दल का झंडा ही नहीं बल्कि दल का संघर्ष और विचार भी पहुँच रहा है ।
फ़िलीपींस के मा॰ राष्ट्रपति श्री फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर (@bongbongmarcos ) का नई दिल्ली में स्वागत करके अत्यंत हर्ष हुआ । वे @ASEAN के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए हैं।
भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति के एक अहम स्तंभ के तौर पर, भारत और ASEAN के बीच व्यापार, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कनेक्टिविटी पर केंद्रित एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है।
आज सर्किट हाउस,गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता जी, हिन्दुस्तान अख़बार के महाप्रबंधक श्री राजीव त्रिपाठी जी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की।
आज इंडिया हैबिटाट सेंटर, दिल्ली में प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी समाचार पत्रिका The WEEK द्वारा आयोजित “Mental Health of Young India Conclave” में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पत्रिका के मुख्य सह-संपादक एवं निदेशक श्री रियाद मैथ्यू , मिस यूनिवर्स इंडिया क़ाज़िया लिज़ मेज़ों और अन्य गणमान्य वक्ता उपस्थित रहे ।
युवा और किशोर भारत की आबादी का 1/4 हिस्सा है और उनका बेहतर स्वास्थ्य भविष्य में देश की प्रगति की दिशा तय करेगा।इस वर्ग में तेज़ी से बढ़ती हुई मानसिक बीमारियॉं गंभीर चिंता का विषय हैं।
केंद्र सरकार ने इस चुनौती से निपटने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को गति दी है।आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं जॉंच के प्रबंध किए गए हैं ।एक नवीन प्रयोग टेलीमानस TeleMANAS हेल्पलाइन के रूप में है जो 24x7 सभी के लिए उपलब्ध है।
इस चुनौती से निपटने के लिए संपूर्ण समाज को एकजुट होना पड़ेगा।आइए, हम मिलकर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करें और इस सामाजिक कलंक को तोड़ने में योगदान दें ।
किताबें पढ़ने से हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी मिलती है। - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी
शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
सभी शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुरलीधर श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम भी सिखाता है, कर्तव्य भी और धर्म के पथ पर अडिग रहने का साहस भी।
हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का वास हो, यही प्रार्थना है।