Sharing some excerpts of my opening remarks at the Congress Working Committee (CWC) Meeting :-
• संसद सत्र के समापन के बाद हम लोग पहली बार मिल रहे हैं। कुछ बेहद ज्वलंत मुद्दों पर हमें आपस में चिंतन मनन करना है।
• आज हमारी सामूहिक चिंता का सबसे बड़ा बिंदु युवा हैं। आज़ादी की 80 साल हो गए पर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थितियां बेहतर होनेकी जगह बदतर होती जा रही हैं।
• दुनिया का सबसे युवा देश भारत ही है औऱ युवा हमारा भविष्य हैं। पर सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया है।
• सांप्रदायिक उन्माद और रेवड़ी कल्चर की होड़ में सबसे अधिक उपेक्षा युवाओं के शिक्षा और रोजगार की हुई है।
• इस मौके पर मैं राजीव गांधी जी का खासतौर पर स्मरण करना चाहूंगा। कल उनकी जन्म जयंती है। उन्होंने प्रचंड बहुमत की सरकार में रहते हुए अपनी नीतियों के केंद्र में नौजवानों को रखा था।
• राजीव जी ने युवाओं को बड़ी भूमिका मिले, इस इरादे से voting की उम्र 21 साल से घटा कर 18 साल की। देश के हर जिले में नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क खड़ा किया।
• स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाने का सिलसिला उसी दौरान आरंभ हुआ।
• उन्होंने व्यापक विचार मंथन के बाद जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार कराई, उसमें डिग्री के साथ रोजगार और skill development को जोड़ा।
• महिलाओं और कमजोर तबकों को इसमें खास जगह मिली। इन बातों को हमारी आगे की सरकारों ने आगे बढाया। UPA सरकार में शिक्षा अधिकार से लेकर संस्थाओं के निर्माण औऱ विकास को गति मिली।
• लेकिन जब युवाओं पर चर्चा होती है तो हमारे कई साथी, इन बातों को मजबूती से नहीं रखते हैं, जबकि ये हमारी बड़ी उपलब्धियां हैं।
• इसी के साथ IT और संचार क्रांति की भी बड़ी उपलब्धि है जिसने 21वीं सदी के भारत को शक्ति दी।
• आजादी के बाद से कांग्रेस के व्यापक प्रयासों की ही देन यह रहाकि देश में सस्ती और सुलभ शिक्षा मिली, जिससे सामाजिक-आर्थिक विकास का रास्ता गरीब औऱ कमजोर तबकों के लिए खुला।
• लेकिन पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने युवाओं के भविष्य को तबाह कर दिया है। नए स्कूल खुलने की जगह 94 हजार स्कूल हाल के सालों में बंद हो गए हैं। निजीकरण की होड़ में उच्च शिक्षा लगातार महंगी और आम परिवारों की पहुँच से बाहर होती जा रहीहै। शिक्षा संस्थानों में RSS के लोगों का कब्जा होता जा रहा है।
• इस हालात में भी जब पढ लिख कर युवा नौकरी की तलाश में निकलता है, तो पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में घोटाला और नियुक्तियों में देरी से उसका सामना होता है। इसमें सबसे बुरी हालत गरीब औऱ कमजोर हैसियत वाले बच्चों की होती है।
• इसीलिए पूरे देश भर में युवाओं में जो रोष उभरा है वो कोई एक दिन का नहीं है। इस सरकार के पास उनकी बातें सुनने की फुरसत कभी रही नहीं। सरकार समस्या को टालने के लिए हर बार कोई temporary उपाय खोजती रही। इसलिए उनको सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा।
• कांग्रेस ने उनकी दिक्कतों को अपने agenda में लिया है। राहुल गांधी जी ने “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम के माध्यम से उनकीबातों को राष्ट्रीय पटल पर रखा है।
• संसद मे भी हम सबने प्रयास किया कि शिक्षा और परीक्षा के सवाल पर व्यापक मंथन हो। छात्रों पर हुई ज्यादती पर चर्चा हो, जवाबदेही तय हो। पर मोदीजी और अमित शाहजी पूरे मानसून सत्र में सवालों से बचते रहे। अब वे बोलने लगे हैं पर युवाओं के सवालों की जगह गैर मुद्दों को ही तूल दे रहे हैं।
• समय आ गया है कि भविष्य की तैयारी के लिहाज से कांग्रेस युवाओं के लिए एक स्पष्ट, व्यापक और समयबद्ध Education-to-Employment Roadmap तैयार करे।
• साथियों, इसी तरह आम लोगों के भरोसे से जुड़ा दूसरा अहम सवाल राम मंदिर से जुड़ा है। राम मंदिर में हुए भारी घोटाले का मुद्दा जन जन के बीच गूंज रहा है।
• राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जी ने संसद में ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी। सोच विचार कर उन्होंने अपने लोगों को ट्रस्ट में रखा होगा।
• आम लोगों ने यह सोच कर इसमें दिल खोल कर चंदा, सोना- चांदी दिया कि ट्रस्ट प्रधानमंत्री जी ने बनाया है इसलए ईमानदारी से काम होगा। लेकिन वहां पर भारी घोटाला सामने आया है। लोग सवाल पूछ रहे हैं पर मोदी जी लगातार मौन हैं।
• देश जानना चाहता है कि वहां कितना चढ़ावा आया, कितना सोना-चांदी और अन्य बहुमूल्य सामग्री आई? उसका लेखा-जोखा क्या है? केवल चंद छोटे लोगों को जेल भेजने भर से ये मामला समाप्त नहीं होगा।
• इस मुद्दे को BJP जितना divert करेगी, लोगों के मन में संदेह उतना ही गहरा होगा। इसलिए मोदी जी को इस मामले में आस्थावान जनता से क्षमा मांगनी चाहिए और इस मसले पर जवाब देना चाहिए।
• साथियों, पिछले दिनों चीन द्वारा हमारी सीमा में अतिक्रमण से जुड़े गंभीर तथ्य सामने आए हैं। सरकार को इस पर ईमानदारी से बात रखनी चाहिए थी, पर आदत के मुताबिक सरकार ने सूत्रों के पीछे छिपते हुए इन खबरों को गलत बताया है।
• हमारा स्पष्ट मत है - राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पर राष्ट्रीय सुरक्षा की किसी भी स्तर पर अनदेखी भी नहीं होनी चाहिए।
• हमारी देश की सीमाओं की वास्तविक हकीकत क्या है, ये देश के नागरिकों को जानने का अधिकार है।
• 2020 के गलवान झड़प के बाद देश ने प्रधानमंत्री जी का वो बयान सुना था कि “न कोई घुस आया है और न कोई घुसा हुआ है”। 6 वर्ष बाद भी सीमा से जुड़े गंभीर सवाल उठ रहे हैं पर सरकार स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही।
• सेना बखूबी अपना काम कर रही है। हम जवानों के जज्बे और जोश को सलाम करते हैं।
• हमारा सवाल सरकार से है। लोकतंत्र में सरकार की जवाबदेही हमें सुनिश्चित करना है।
• साथियों, युवाओं का भविष्य, जनता की आस्था और देश की सीमाएँ-ये तीनों के केंद्र में एक ही सवाल है: क्या यह सरकार जनता के भरोसे के लायक है?
• आज की इस कार्यसमिति की बैठक में हमें इन विषयों पर गंभीरता से विचार करने के साथ देश के सामने विकल्प, नीति और समाधान भी रखना होगा।
• हमारा भरोसा है कि आप सभी इन बातों पर गौर करेंगे। क्योंकि तत्काल हमारे सामने पांच राज्यों के चुनाव हैं, उसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
• First, I want to speak about our youth. India is one of the youngest countries in the world, yet our young people are struggling to find quality education and meaningful employment.
• Education is becoming more expensive, schools are being closed, and even after studying, our young people face paper leaks, irregularities in recruitment examinations and delays in appointments.
• We remember Rajiv Gandhi’s focus on young people, education and skills, and his vision of giving the youth a greater role in nation-building. Today, Congress must put forward a clear Education-to-Employment roadmap so that our young people have better opportunities and a more secure future.
• Second, I want to speak about accountability and trust. Serious questions continue to arise about the money, gold and other donations received by the Ram Mandir trust. People have a right to know how these donations are being accounted for and used.
• Any financial wrongdoing must be properly investigated, and those responsible must be held accountable.
• I also want to raise concerns about reports of Chinese encroachment along our borders.
• National security should never be used for political purposes, but it also cannot be used as a reason to prevent citizens from asking legitimate questions.
• We have the highest respect for our Armed forces, but questions about the government’s position and the situation on our borders must be answered by them. The people deserve transparency about what is happening along our borders.
• At the heart of all these issues is one simple question: Can people trust this government?
• Can our young people trust this government with their future? Can citizens trust it to be transparent about public money and donations? And can the country trust it to tell the truth about national security?
• These are the questions that we must seriously deliberate upon today. Our struggle has never been merely for political power.
It has always been a struggle to safeguard democracy, uphold the Constitution of India, and build a better future for the people of India and for the generations that will inherit this country.
जय कांग्रेस!
जय हिन्द!
आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी समेत वर्किंग कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
📍 दिल्ली
फोटो क्रॉप करने से किसी का कद और ओहदा छोटा नहीं किया जा सकता कांग्रेस की नीति निर्धारण वाली कमेटी में राजस्थान के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री @SachinPilot साहब की मीटिंग में सीटिंग क्रमांक उनकी पार्टी में हैसियत का स्पष्ट संकेत है।। सचिन पायलट जिंदाबाद ।।
Congress Working Committee (CWC) meeting held under the leadership of Congress President Shri @kharge.
CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji, LoP Shri @RahulGandhi, and other CWC members were present.
📍 Indira Bhawan, New Delhi
My best wishes to the NDTV on its relaunch.
NDTV had played an important role in shaping television journalism and became an integral part of millions of households.
As NDTV embarks on a new journey, I hope it carries forward its rich legacy of credible journalism and meaningful debate.
Many congratulations to everyone at NDTV.
@ndtv
ये सब तो ठीक है विपक्ष में हैं तो सत्ता पक्ष पर सवाल उठाइए @GovindDotasra लेकिन ये बताइए कि अपने बेटे को @Khalbaali हैंडल की आड़ में अपनी पार्टी के नेताओं के ख़िलाफ़ ऐसे भ्रामक प्रचार करने से मना किया है या नहीं? राजस्थान के कई पत्रकारों के मुताबिक़ हैंडल आपके बेटे के ही इशारे पर चलता है। ऐसे ट्वीट अभी तक डिलीट भी नहीं किए गए हैं।
@RahulGandhi@AlankarSawai@kcvenugopalmp
Yet again, the inefficiency of NTA has come to light, with the agency acknowledging complaints received regarding UGC-NET 2026 for multiple papers - English, Commerce, and Sociology.
Given NTA’s proven track record of incompetence in conducting examinations efficiently and accurately — the question is not merely whether this agency can conduct examinations, but how fair and just the system is.
Students pay the price. So, the question remains the same — where is the accountability of the Ministry and NTA?
राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@BagadeHaribhau
Very few leaders can create the kind of excitement Sachin Pilot generates in Rajasthan.
He has the youth connect.
He has the mass appeal.
He has the political experience.
He has the vision.
Sachin Pilot for CM in 2028🔥🔥
कुछ महीने पूर्व सीकर जिले के गाँव पिपलोदा के बास के BSF जवान, श्री राकेश मीणा जी एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, कल उनका निधन हो गया। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें।
https://t.co/iQvULTAem0