आज माननीय राहुल गांधी जी से मुलाकात हुई। उन्होंने छात्रों से जुड़े इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वे छात्रों के साथ हैं और उनके अधिकारों व भविष्य की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान और मोदी सरकार की नाकाबिलियत की वजह से 20 से ज़्यादा परिवारों ने अपने चिराग खो दिए। युवाओं का यह आंदोलन उन सभी छात्रों के लिए है, जिनकी जान इस भ्रष्ट व्यवस्था ने ले ली।
धर्मेंद्र प्रधान, इस्तीफा दो!
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंत छात्रावास स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आईएएस-पीसीएस प्री एग्जामिनेशन सेंटर छात्रावास में एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के छात्रों को अवैध बताकर जबरन छात्रावास खाली कराना, कमरों के ताले तोड़ना तथा बिजली-पानी काटना एनडीए सरकार की बहुजन विरोधी मानसिकता का एक और उदाहरण है।
छात्रों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2024 में प्रवेश लिया था तथा 13 सितंबर 2024 को उन्हें छात्रावास आवंटित किया गया। वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय ने छात्रावास में नए प्रवेश की प्रक्रिया ही नहीं कराई और न ही नए आवेदन आमंत्रित किए। ऐसे में छात्रों का कहना है कि उनका आवंटन सितंबर 2026 तक वैध है।
बांग्लादेश में दलितों की दिखावटी चिंता करने वाले मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, क्या इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंत छात्रावास में एससी, एसटी एवं ओबीसी छात्रों के साथ हो रही ज्यादती आपको दिखाई नहीं देती?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि छात्रों का उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए, छात्रावास की बिजली-पानी की व्यवस्था तुरंत बहाल की जाए, वर्ष 2025 से लंबित छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के छात्रों की शिक्षा और सम्मान पर किसी भी प्रकार का हमला स्वीकार नहीं किया जाएगा।
@UoA_Official
“भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने वाला है”
◆ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर कहा
#CJP | CJP Cockroach Janata Party | Abhijeet Dipke