ऐसी हैरतअंगेज घटना ना कभी आपने सुनी होगी, ना कभी देखी गुड़गांव वाले फ्लैट की ऊपरी मंजिल पर तीन लड���कियां अंजू, रितु, और पिंकी किराए पर रहती है, तीनों ही अलग अलग कम्पनियों में जॉब करती है...
आज सुबह करीब 8 बजे रितु जब अपनी जॉब पर जा रही थी, तो सीढ़ियों से नीचे उतरते वक्त उसके सामने बहुत तेजी से रास्ता काटते हुए एक बिल्ली ऊपर की तरफ जाने लगी, अब जैसे ही रितु उस बिल्ली को ऊपर जाने से रोकती है तो बिल्ली रितु पर झपट्टा मा.. रती है...
बिल्ली से डरके रितु सीढ़ियों पर ऐसे उछलती है जैसे किसी अदृश्य शक्ति ने उसे उठाकर पटक दिया हो...
सीढ़ियों पर गिरी हुई वो खुद को बचाने के लिए शोर मचाती है, तब पड़ोसी उसे उठाकर अस्पताल पहुंचा देते है...
अभी कुछ देर पहले जब मैं रितु को देखने के लिए अस्पताल पहुंचा तो रितु ने बताया कि एक व्यक्ति काले भैंसे पर सवार होकर सीढ़ियों के रास्ते से ऊपर जा रहा था, मैंने उसे रोका तो उसने मुझे धक्का देकर नीचे गिरा दिया...
उसकी बात सुनकर मैंने सीढ़ियों पर लगे CCTV की फुटेज चेक की तो इस घटना को देखकर हैरान रह गया...