देश की बहादुर बेटी शीतल देवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है।
वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 के फाइनल में शीतल ने कजाकिस्तान की ऐजादा सीडान को शूट-ऑफ में 10-9 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
आपकी यह शानदार जीत आपके अदम्य हौसले, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल है। देश को आप पर गर्व है।
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!
विगत दिवस सतना प्रवास के दौरान धावरी पहुंचकर श्री संतोष चतुर्वेदी जी के पूज्य पिताजी श्री अवध बिहारी चतुर्वेदी जी के दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाक���ल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्री चतुर्वेदी जी अपने सेवाभावी कार्यों से सदैव स्मृतियों में रहेंगे।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
शत-शत नमन 🙏
चित्रकूट में अतिव��ष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों के बीच दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जा रहे सेवा कार्य सराहनीय हैं।
आज संस्थान पहुंचकर इन सेवा कार्यों क��� अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्थान के संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी भी उपस्थित रहे।
आज चित्रकूट के भरत घाट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान प्रभावित नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं जानीं और राहत कार्यों की स्थिति देखी।
संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तत्परता के साथ जुटे रहने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार जी, जिला अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पांडेय जी तथा जिला ��्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है !!!
चित्रकूट में अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों के बीच राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी हैं। आज प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों और सामग्री वितरण स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का ज��यजा लिया तथा प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याएं जानीं।
मैं सभी प्रभावित परिवारों से कहना चाहता हूं कि चिंता न करें, इस कठिन समय में सरकार आपके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। राहत पहुंचाने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार जी, जिला अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पांडेय जी तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कामद भे गिरि राम प्रसादा।
अवलोकत अपहरत बिषादा॥
सर सरिता बन भूमि बिभागा।
जनु उमगत आनँद अनुरागा॥
आज प्रभु श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में भगवान श्री कामतानाथ जी के दिव्य दर्शन एवं पूजन-अर्चन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भगवान कामतानाथ जी के श्रीचरणों में चित्रकूट में अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियां शीघ्र सामान्य हों, ऐसी प्रार्थना की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पांडेय जी, विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार जी एवं चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विजय यादव जी भी उपस्थित रहे।
जय श्री कामतानाथ...
शारदा मैया की जय !!!
आज मैहर में जगत जननी मां शारदा के दर्शन एवं पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां के श्रीचरणों में ���मस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
मां की कृपा से हमारा राष्ट्र निरंतर उन्नति और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही मंगलकामना है।
इस अवसर पर मैहर जिलाध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने जी, सतना जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पांडेय जी, मैहर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी जी एवं श्री अनिल जायसवाल जी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी की शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं। आज सतना में पार्टी के ऐसे ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए उनसे संवाद किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पांडेय जी, विधायक श्री सुरेंद्र गहरवार जी, महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर आज सतना में प्रशासन एवं संगठन की समन्वय बैठक में सहभागिता की।
बैठक में अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक सेवा कार्यों को पहुंचाने और जनभागीदारी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर सांसद श्री @GaneshSingh_in जी, जिलाध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पांडेय जी सहित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विगत दिनों चित्रकूट में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति को लेकर आज सतना में समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली और राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए।
प्रभावित परिवार चिंता न करें, सरकार उनके साथ है। बैठक में सांसद श्री गणेश सिंह जी, विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार जी, महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी, जिला अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद पांडेय जी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।