Vice president 245Babaganj.
Former General Secretary 245Babaganj Assembly Prataphath U.P. #BSP India.
।Ambedkarite। । Socio-political।
@mishankanshiram
आज दिनांक 12-06-2025 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद कौशाम्बी पहुंचकर पिछले दिनों हमारे पाल समाज की बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़ित परिवार से मिलकर उसे भरोसा दिलाया कि पूरा बहुजन समाज पार्टी परिवार आपके साथ है तथा पीड़ित पाल समाज की बेटी को न्याय दिलाने के लिए CBI जांच की मांग की और पीड़ित परिवार को पूरा आश्वासन दिया कि अगर उनके परिवार वाले को जो की निर्दोष है पुलिस नहीं रिहा करती है तो आर–पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
#जयभीम
#लोहंदा_रेप_कांड #कौशाम्बी #पाल_समाज
@Mayawati समूचे देश में भाजपा सरकार गरीबी नहीं हटा पा रही है तो #गरीबों को ही हटा रही है। केंद्र सरकार होश में आए और गरीबों को आदरणीया बहन जी की सरकार की तरह आवास व जरूरी सुविधाएं मुहैया कराए यही सभी की मांग।
@AnandAkash_BSP@PalVishwnathbsp@Shushil647
दिल्ली में सरकार द्वारा वर्षों से रह रहे गरीबों व मजदूरों के घरो को बिना पुर्नवास की व्यवस्था किये, तोड़ा जाना उचित नहीं, सरकार पहले इनके लिए पुर्नवास व वहाँ सभी जरूरी सुविधायें देने का प्रबन्ध करके, तब उन्हें हटाये। तभी इन गरीब मजदूरों के साथ न्याय होगा। यही सभी की माँग।
बसपा सुप्रीमो आदरणीय बहन @Mayawati जी हमारी नेता है l उनको डाटने का अधिकार है क्योंकि बहन जी हमारी मार्गदर्शक भी है l
उनके बताये हुए रास्ते पर लगभग 20 वर्षो से बहुजन मुवमेंट मे संघर्ष कर रहा हुँ l
हमें 2027 मे बहुजन सरकार बनाना है
हरि पर्वत आगरा स्थित सरकार हॉस्पिटल के संचालक ने भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकरजी की फोटो हॉस्पिटल के फर्श में लगवा दी हैं जिससे हॉस्पिटल में पैरों तले बाबा साहब का अपमान किया जा रहा है।जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
@AGRAPOLICE_ तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों को जेल भेजें।
1. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट खण्डपीठ ग्वालियर में अधिवक्ताओं की माँग व उन्हीं के आर्थिक सहयोग से परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति लगाने की अनुमति माननीय कोर्ट द्वारा दी गई तथा कोर्ट के निर्देशन में ही स्थान का चयन एवं चबूतरा बनाया गया व मूर्ति भी बनकर तैयार हुई।
2. किन्तु कुछ जातिवादी सोच से ग्रसित अधिवक्ताओं द्वारा मूर्ति स्थापना का विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ वक्तव्यों के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं की गई। बाबा साहेब के विरोधियों को यह समझना होगा कि सदियों से उपेक्षित बहुजन समाज अब अपना सम्मान पाना चाहता है।
3. मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल, माननीय उच्च न्यायालय तथा मा. मुख्यमंत्री जी भी मूर्ति लगाने में आ रही बाधाओं को दूर करके, तत्काल उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को सम्मानपूर्वक स्थापित कराएं, यह अनुरोध।
जनपद कानपुर नगर के एस इण्टर कॉलेज सचेंडी हाईवे के किनारे स्थापित बाबा साहेब डॉ बीआरअंबेडकर जी प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा पुनः तीसरी बार खण्डित कर एवं चेहरे पर स्प्रे पेंट कर अपमानित करने का काम किया गया है l
जांच कारवाई जरूरी @Uppolice
2. अतः देश के करोड़ों मज़दूरों व श्रमिक वर्ग में भी ख़ासकर महिला समाज को, ’अन्तर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस’ की बधाई एवं उन्हें अपने मानवीय हक के लिए लगातार संघर्ष करते रहने में सफलता की शुभकामनाएं। सभी सरकारें भी मज़दूरों व श्रमिक वर्गों के प्रति अपना संवैधानिक दायित्व जरूर निभाएं।
1. आज के आधूनिक युग में जब सरकारी स्तर पर भी व्यवसायीकरण अपने चरम पर है और श्रम, श्रमिकों व मजदूरों के महत्व को अत्यन्त कम करके आँके जाने की परम्परा है, किन्तु उस वर्ग का हर स्तर पर शोषण जारी रहने के कारण ’मज़दूर दिवस’ का उद्देश्य व भूमिका हमेशा की तरह आज भी प्रासंगिक व आवश्यक।
हमारे परमपूज्य भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर के साथ जो छेड़छाड़ सपा के लोगों ने की है वह अक्षम्य अपराध है। और समाजवादी पार्टी की तरफ से इसपर माफी ना मांगना ये साबित करता है कि ये एक सोची समझी साजिश है जिसके सूत्रधार सपा के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव हैं।
श्री अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की नीतियां हमेशा से दलित विरोधी ही रही हैं और समय-समय पर इनकी दलित विरोधी हरकतें सामने आ ही जाती हैं। इसलिए इनसे सावधान रहना है।
आज दिनांक 27-04-2025 को जनपद अयोध्या विधानसभा बीकापुर नगर पंचायत भदरसा खरहरा निवासी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.रामसुमेर कोरी जी के पुत्रवधु के आकस्मिक निधन के उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कुंडा के गुंडा राजा भैया को बहन @Mayawati जी ने अपनी रही सरकार में पोटा एक्ट लगा कर जेल में डाल दिया था उसके तालाब को खुदवार उसे पक्षी विहार बनवा दिया!
@yadavakhilesh ने जेल से छुड़ाकर जेल मंत्री बना दिया था?
कुंडा में कुंडी तो बहनजी ने लगाई थी!
1. यूपी के विभिन्न जिलों में दलितों पर जुल्म-ज्यादती, उनकी बारातों पर भी हो रहे हमले तथा उनके मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा के अनादर की घटनाएं अति-चिन्तनीय। सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई व अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम भी उठाए। (1/2)
2. ऐसे समय में जब देश की सीमाओं पर व आतंकी घटनाओं आदि को लेकर आन्तरिक सुरक्षा को भारी चुनौतियों का सामना है, राज्य सरकार को असमाजिक एवं आपराधिक तत्वों को समाज में जातिवादी व साम्प्रदायिक द्वेष, उत्तेजना, तनाव व हिंसा फैलाने की प्रवृति/घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाना चाहिए। (2/2)
4. साथ ही, ऐसी जातिवादी घटनाओं से स्पष्ट है कि केन्द्र व राज्य सरकारें बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती आदि पर जो कार्यक्रम आयोजित करती हैं वे सब दलितों के वोट के स्वार्थ की खातिर पूर्णतः छलावा है। दलित समाज ऐसे दोहरे चाल, चरित्र व चेहरे वाली पार्टियों से जरूर सावधान रहें।