कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @DKShivakumar जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
जनसेवा, संगठनात्मक अनुभव और विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता निश्चित रूप से कर्नाटक को नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी।
चुनाव आयोग के साथ मिलकर मोदी लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हैं.
इस अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ जब कांग्रेस का डेलिगेशन चुनाव आयोग पहुंचा तो आयोग के अधिकारी उनसे मिलने को तैयार नहीं थे.
ऐसे में कांग्रेस के डेलिगेशन को चुनाव आयोग के बाहर ही धरने पर बैठना पड़ा.
मीनाक्षी नटराजन जी का राज्यसभा नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए, न कि राजनीतिक पैंतरेबाज़ी का माध्यम। लोकतंत्र को कमजोर करने वाली हर कोशिश का विरोध होना चाहिए।
#LoktantraBachao#Congress
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आदिवासी अस्मिता और अधिकारों के महानायक बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
उनका संघर्ष, साहस और विचारधारा हमें न्याय, समानता और वंचित समुदायों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा हमेशा देते रहेंगे।
नीट पेपर लीक, 12वीं की सीबीएसई परीक्षाओं में धांधली के जिम्मेदार, सरकार में बैठे लोगों को दंडित करने की मांग को लेकर आज कुरुक्षेत्र में मेरे साथ हजारों युवाओं ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
लेकिन, अपराधियों को बचाने वाली खर्चा पर्चा सरकार ने मुझे और मेरे साथियों को टारगेट करके वाटर कैनन का प्रयोग किया। उस वक्त का वीडिओ देखकर ये बात स्पष्ट हो जाती है कि हम एक इंच भी हटे नहीं, डटे रहे।
मैं सरकार को चेतावनी देना चाहता हूँ कि प्रदेश और देश का युवा आर-पार की लड़ाई के मूड में है। 12 जून को सरकार पानीपत में आकर देख ले, इससे भी बड़ा प्रदर्शन होगा।
सार्थक 18 साल का है - पर सोच, साहस और सिद्धांत में किसी से कम नहीं।
उसने और उसके साथी निसर्ग ने वो कर दिखाया जो देश के बड़े मीडिया हाउस, खोजी पत्रकार नहीं कर पाए - CBSE और COEMPT की मिलीभगत को देश के सामने रख दिया।
मोदी जी चाहते हैं हमारे युवा reels बनाते रहें, पकौड़े तलते रहें, सवाल न पूछें, आँखें न खोलें। पर इन बच्चों ने सवाल भी पूछे। और जवाब भी ढूँढ निकाले।
देश का 18 साल का बच्चा CBI से तेज़ निकला - नौजवानों की ये जीत सही मायने में सरकार की हार है।
यही है भारत की असली युवा शक्ति - जिज्ञासु, जागरूक, जानकार। और याद रखिए, देश का भविष्य किसी बहकावे में नहीं आएगा।
आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ₹3 लाख का कर्ज़ लिया। और नागपुर में खुद कुक की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहाँ coaching कर सके।
एक पिता ने जो कर सकता था, सब किया।
फिर NEET पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। उस अनिश्चितता में आकांक्षा हमें छोड़ कर चली गई।
आकांक्षा की मौत आत्महत्या नहीं - मोदी जी की एक भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन है।
और धर्मेंद्र प्रधान जी? आज भी कुर्सी पर हैं।
फिर वही कमेटी। वही ट्रांसफर। वही जाँच। न सुधार, न न्याय।
मोदी जी, कुर्सी स्थायी नहीं होती - आती-जाती रहती है। लेकिन आपने 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को जिस हद तक बर्बाद किया है, उसकी कीमत भारत की एक पूरी युवा पीढ़ी चुका रही है।
आप सभी मुस्लिम भाइयों एवं बहनों को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में अमन, भाईचारा, खुशहाली और बरकत लेकर आए।
#EidElAdha#Eid2026
देश के युवा साथियों और Gen-Z छात्रों..
मोदी सरकार ने आपके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
इनका पूरा करप्ट सिस्टम युवाओं के ख़िलाफ़ काम कर रहा है, इसलिए वो न आपकी बात सुनेंगे और ना ही आपको न्याय देंगे।
रायबरेली के लोधवारी, राही में आयोजित
बहुजन स्वाभिमान सभा एवं वीरवर वीरा पासी जी की प्रतिमा लोकार्पण कार्यक्रम के कुछ विशेष पल।
इस ऐतिहासिक अवसर पर नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी द्वारा वीरवर वीरा पासी जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया।
#RahulGandhi#BahujanSwabhimaanSabha
जनपद बाराबंकी की रामनगर धमेड़ी रियासत के राजा
स्वर्गीय रत्नाकर सिंह रैकवार जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🙏
समाज सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सौहार्द के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी का त्रिवेन्द्रम हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
📍 केरलम
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर आदरणीय श्री सी. जोसेफ विजय जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आशा है कि आपके नेतृत्व में तमिलनाडु विकास, जनकल्याण और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।