कोंडागांव में तेंदुए का आतंक, 14 लोगों को किया घायल; रेस्क्यू के बाद राहत
14 लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था।
#CGNews#BreakingNews#Kondagaon
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की क्रि��्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड के क्रिस्टीयान एंड्रियश वरबूम के साथ विशेष विवाह अधिनियम के तहत कानूनी शादी की।
विदेश में शुरू हुई प्रेम कहानी अब शादी के बंधन में बंध गई। इस अनोखी शादी की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।
#chhattisgarh #janjgirchampa
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में पंप चोरी के आरोप में दो लोगों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत आमगांव से पंप चोरी कर उसे 1,000 रुपये में बेच दिया गया।
#surajpur#surajpurnews#ramanujnagar
अंबिकापुर में कक्षा 12वीं की छात्रा हॉस्टल की दो मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गई। घटना ने बच्चों की मानसिक स्थिति समझने और स्कूलों में काउंसलर की जरूरत पर ध्यान खींचा है।
#Ambikapur#CGNews#StudentSafety
कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा में वेतन नहीं मिलने से नाराज नगरपालिका के कार्यालयीन कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की मांग है कि उनका बकाया वेतन जल्द दिया जाए।
#koreanews#salaryissue#shivpurcharcha
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रायपुर में कांग्��ेस नेताओं और महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कथित वीआईपी कनेक्शन, सीबीआई जांच और भाजपा नेता को राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
#AnkitaBhandari #RaipurNews
जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपकर जनप्र��िनिधियों के अधिकारों के कथित हनन और पक्षपातपूर्ण रवैये पर आपत्ति जताई।
#JanjgirChampa #ChhattisgarhNews #Congress
जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव ���ाय को ज्ञापन सौंपकर जनप्रतिनिधियों के अधिकारों के कथित हनन और पक्षपातपूर्ण रवैये पर आपत्ति जताई।
#JanjgirChampa #ChhattisgarhNews #Congress
रायगढ़ जिले में कोतरारोड़ और पूंज��पथरा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री के मामलों में महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
#RaigarhPolice #RaigarhNews #ChhattisgarhNews
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पर्यटन फिर शुरू करने की तैयारी है। दी गई जानकारी के मुताबिक, करीब 40 साल के अंतराल के बाद रिजर्व को 1 नवंबर 2026 से पर्यटकों के लिए खोलने की योजना है।
#IndravatiTigerReserve#BastarTourism#BijapurNews
जांजगीर के शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नर-नारायण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे गंगा आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान पत्नी कौशल्या साय उनके साथ मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री के मंदिर दर्शन और आरती म���ं शामिल होने की यह खबर चर्चा में है।
#CMSai #VishnuDeoSai
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले स्थित गोमर्डा वन्यजीव अभयारण्य में 50 काले हिरण यानी कृष्णमृग लाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्��ता में हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
#GomardaSanctuary #Blackbuck
जशपुर के कुनकुरी से एक गंभीर मामला सामने आया है। 9–10 महीने के मासूम को कथित तौर ���र 1.80 ला�� रुपये में बेचने के आरोप में पुलिस ने मां समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्चे को पश्चिम बंगाल से बरामद किया।
#JashpurBreaking #KunkuriNews #BabyRecovery
पामगढ़ से साइबर सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है। चैतन्य कॉलेज के संचालक वीरेन्द्र तिवारी का टेलीग्राम अकाउंट हैक होने की सूचना ह���। बताया जा रहा है कि उनके अकाउंट से संपर्कों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। अगर आपके पास भी इस अकाउंट से कोई संदिग्ध संदेश आया है,
#Pamgarh
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा स्थित एक मिशनरी स्कूल में शिक्षिका के धार्मिक पहनावे को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि करीब 15 वर्षों से स्कूल में कार्यरत शिक्षिका लक्ष्मी प्रसन्ना को नवरात्र के दौरान लाल वस्त्र और भवानी माला पहनकर स्कूल आने से रोका गया।
#Konta#SukmaNews
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कर्मकट्ठरा जंगल में 26 हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है। बताया जा रहा है कि मोहनपुर और महेशपुर में पिछले चार दिनों से हाथियों के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। एक आक्रामक दंतैल हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।
#Ambikapur#Surguja
दुर्ग में गांजा बेचन�� की कथित कोशिश का मामला सामने आया है। राजस्थान के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके पास से गांजा जब्त किया गया है। आरोपी कहां गांजा बेचने जा रहे थे ��र उनके पास से कितनी मात्रा में गांजा मिला? इन सवालों से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रनवे के एक हिस्से की मरम्मत के कारण दिल्ली और इंदौर से आने वाली इंडिगो की दो उड़ानों को नागपुर डायवर्ट किया गया। मरम्मत पूरी होने के बाद दोनों विमान रात करीब 9 बजे और 9:15 बजे रायपुर लौटे।
#RaipurAirport#RaipurNews#FlightDiverted
छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी अ��नी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पटवारी पीवी ऐप की खामियों, निलंबन की कार्रवाई और लंबित मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं। हड़ताल से जमीन के नामांतरण समेत राजस्व से जुड़े दूसरे कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है।
#Chhattisgarh