माननीय चिकित्सा मंत्री @GajendraKhimsar जी की निंद सिर्फ अयोग्य FSO पर लगे डेपुटेशन कर्मचारी ही कर सकते है उनकी और इनके विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की मेहरबानी सिर्फ अयोग्य डेपुटेशन कर्मचारियों पर ही है उनके अलावा जनता,नियमित कर्मचारी संविदा कर्मचारीयों,मीडिया किसी को नहीं है
जनता और युवा सिर्फ वोट दे मंत्री जी पूरे विभाग को लेकर डूबेंगे जितना बचा है ।
एक भी योजना नहीं चल रही है जो चल रही है उसका वेतन क्लियर नहीं है गर्भवती से लेकर सभी मरीज बद्दुआ देकर दुखीं होकर चले जाते है ।।
प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था विनाश के चरम पर है
चिकित्सा विभाग वाले मजे करो पूरी छूट है
जवाब ब्रेक के बाद मिलेगा (ब्रेक आयेगा 2028 बाद)
डेपुटेशन पर लगे FSO भी मोज करो मंत्री जी का आशीर्वाद जब तक है ।।
दो साल बाद ब्रेक जनता देगी ऐसा ही चलता रहा तो 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔
धरातल पर जाँच करके देख लें — राजस्थान में मई से अब तक 18 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है।
इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की है। चिकित्सा मंत्री जी को अपने विभाग की कोई चिंता नहीं है। विभाग की हालत बेहद खराब है — न कोई योजना ठीक से चल रही है, न कोई सुन रहा है।
उदाहरण: FSO डेपुटेशन पर लगे कर्मचारी भी मुख्यमंत्री साहब के आदेश, मुख्य सचिव के आदेश, कोर्ट के आदेश — सबकी धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। भ्रष्टाचार की आड़ में ये सब हो रहा है। इससे बदतर और क्या हो सकता है?
विशेष बात: गर्भवती महिलाओं से संबंधित एक भी योजना वास्तव में धरातल पर नहीं चल रही है। जो योजनाएँ चल रही हैं, वे केवल कागजों में हैं।
कोई भी मीडिया मित्र अगर धरातल की सच्चाई दिखाना चाहे तो किसी भी जाँच केंद्र पर जाकर या फोन करके पूछ ले — “फ्री जाँच वाली माँ वाउचर योजना के तहत जाँच कर दोगे?” उनका जवाब सुनकर आपके होश उड़ जाएँगे।
भगवान ही मालिक है। एक वर्ष से लगातार अस्पताल में अनुभव ले रहा हूँ। आजादी के बाद अस्पतालों में जनता का इतना बुरा समय कभी नहीं आया। योजनाओं के भरोसे अस्पताल आने वाले दुखी लोग दिल से बद्दुआ देते हैं।
चिकित्सा मंत्री और विभाग शून्य पर है। जबकि पिछली सरकार में यह विभाग टॉप पर पहुँच गया था। यह प्रदेश और जनता जनार्दन का दुर्भाग्य है।
FSO प्रकरण- चयनित FSO की पीड़ा को लेकर आज पुनः सक्षम स्तर पर विस्तार से वार्ता करके मजबूती से पीड़ा रखी है ।
वास्तव में ये बहुत पीड़ादायक है की विभाग के कुछ भ्रष्ट लोग अयोग्य डेपुटेशन पर लगे कर्मचारियों को रक्षाबंधन तक दलाली करवाने के लिए निम्न से निम्न स्तर तक गिर रहे है ।
(1) FSO पोस्टिंग में सभी रिक्त पदों पर काउंसलिंग करवाने की मांग जारी रहेगी सरकार सिस्टम न्याय नहीं करेगा तो माननीय न्यायालय से न्याय होगा लेकिन सत्य की जीत जरूर होगी ।
(2) नियमित FSO फील्ड में काम नहीं करे उनको वेतन नहीं मिले इसी मंशा से इनका नोटिफिकेशन तक जारी नहीं हो रहा है ।।
सक्षम स्तर ने पूरा भरोसा दिलाया है की जो अधिकारी माननीय सीएम साहब के आदेश की पालना नहीं कर रहें और गुमराह कर रहें है उनके ऊपर एक्शन लिया जाएगा ।।
विशेष ✅- भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा देखो विभाग के एक अधिकारी का ये हाल है मंत्रियों के पत्र का रिप्लाई तक डेपुटेशन वाले कर्मचारियों से तैयार करवाया जाता है ।
प्रदेश में पहली बार अयोग्य डेपुटेशन वाले भी अपना संघटन बना कर बोल रहे है की हमें स्थाई करो यानी डेपुटेशन पर किसी बड़े पद पर लग जाओ और स्थाई होने की मांग करो 🤔🤔🤔🤔
चिकित्सा मंत्री @GajendraKhimsar जी समय रहते संज्ञान लेने की कृपा करो चयनितों की इतनी भी परीक्षा मत लो 🤔🤔🤔
@RajCMO@BhajanlalBjp
ट्रंप से मदन मोहन की मुख्य मांगें...
सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए...
करौली जिले के SP कलेक्टर सस्पेंड होने चाहिए...
दोनों मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और सुरेश रावत के इस्तीफे कि हम मांग करते है...
मामला शांति से कैसे सुलझ गया, आख़िर धरती तो ख़ून कि प्यासी है🤯
FSO नई भर्ती तब ही आएगी जब अयोग्य डेपुटेशन वाले कर्मचारियों को अपने मूल विभाग में भेजा जाएगा ये तभी संभव है जब इनको सपोर्ट करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन शुरू हो ।।
सोमवार,मंगलवार,बुधवार उक्त मांग को लेकर महत्वपूर्ण होने वाला है ।।
#हनुमान_किसान
चिकित्सा विभाग में अधिकारियों की दादागिरी/भ्रष्टाचार- माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी और चिकित्सा मंत्री माननीय @GajendraKhimsar जी विभाग में बैठे दो तीन अधिकारियों की जाँच करवाकर जवाब लेने की कृपा करे की क्यो सीएम साहब के आदेश की धज्जिया उड़ाई जा रही है 🤔🤔🤔🤔
क्यो CS और माननीय कोर्ट के आदेश की धज्जिया उड़ाई जा रही है 🤔🤔🤔
पहले भी अयोग्य डेपुटेशन पर लगे कर्मचारियों ने नियमित भर्ती रोकने का कार्य किया ।
अगर पुनः इनको एडजस्ट करके मलाई वाली जगह लगाया जाएगा और हटाया नहीं क्या तो पुनः हम चुप नहीं बैठेंगे ।
सीएम साहब से समय मांगा हुआ है वार्ता करेंगे मुझे भरोसा है न्याय मिलेगा
अयोग्य डेपुटेशन वालों की छूटी भी होगी और जनता,चयनित FSO को न्याय मिलेगा ।
@RajCMO@BJP4Rajasthan@hemantkumarnews
FSO चयनितों को न्याय का इंतजार- कल डेपुटेशन पर लगे अयोग्य कर्मचारी माननीय चिकित्सा मंत्री @GajendraKhimsar जी आपसे मिलने वाले है आपसे विशेष निवेदन है नियम के अनुसार ,कोर्ट आदेश के अनुसार ,सीएम साहब के आदेश के अनुसार कल ही उनको इनके मूल विभाग में भेजने का सख़्त आदेश दिया जाए और नियमित FSO को फील्ड पोस्टिंग दी जावे ।।
इन अयोग्य डेपुटेशन वालों ने जनता की नसों में ज़हर भर दिया है सात साल तक भर्ती को अटकाने का इन्होंने काम किया है और अब नई भर्ती को अटकाने में लगे हुए है ।।
अब विभाग और इनकी मिलीभगत का खेल ख़त्म होना चाहिए ।।
हम अंत तक इस लड़ाई को भी मजबूती से लड़ेंगे ।।
@RajCMO@BhajanlalBjp@GajendraKhimsar
चलेगी RPSC की ही चाहे गलती हो या गलती सुधारनी हो 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔
कोर्ट के भरोसे ही चल रहा है सब 🤔🤔
युवाओं में जिनको वोट दिया वो कब साथ देंगे कब काम आयेंगे सब पीड़ित की बात भी कोर्ट में जाकर ही सुनी जाती है ।।
नोट- FSO भर्ती में जो अधिकारी खेला कर रहे है अयोग्य डेपुटेशन वालों को सेट करने का उसमें भी न्याय होगा ।।
सिस्टम बात भी कोर्ट में ही सुनता है फिर बाद में गलती को सुधारा जाता है फिर वोट लेने वाले कब साथ देंगे ??
भगवान ही मालिक है
FSO चयनितों की आवाज को बुलंद करने के लिए आदरणीय सर @hemantkumarnews जी @News18Rajasthan का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार ।।
चिकित्सा विभाग पर डेपुटेशन पर लगे अयोग्य कर्मचारी भारी पड़ रहें है और नियमित FSO का हक खा रहें है ,नई भर्ती को रोक रहें है 🤔
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी तक प्रकरण पहुँच गया है जल्द इस पर निर्णय होगा और उम्मीद है अयोग्य डेपुटेशन पर लगे कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में भेजा जाएगा और नियमानुसार काउंसलिंग प्रक्रियां संपन्न होगी ।।
@RajCMO
2nd ग्रेड में 62% पद वृद्धि - मामला कोर्ट में
----------------------------------
फॉर्म Re-Open करना RPSC के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन हठधर्मिता के अलावा कुछ नहीं !
माननीय हाईकोर्ट पर भरोसा है न्याय होगा !
--------------------------------------
इस लड़ाई को लड़ने वाले विद्यार्थी - दीपिका वर्मा, सुनील माली, केशव, वीरेंद्र, सीताराम, गोविंद दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, CMO जाना हो, नेताओं से मिलना, सचिवालय में अधिकारियों से मिलना और RPSC जाकर अपनी बात रखना आपका प्रयास काबिले तारीफ है .... हार- जीत जो भी होगी देखा जाएगा !
आप सभी विद्यार्थियों से मेरा अनुरोध है,अगर आप इनके साथ नहीं जा सकते तो कम से कम घर बैठे सोशल मीडिया पर इनका साथ दीजिए,टाँग खींचने की बजाय इनका हौसला अफजाई कीजिये, मुझे भरोसा है आप प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष साथ देंगे ।
युवाओं द्वारा एक महत्वपूर्ण विषय मेरे संज्ञान में लाया गया है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित द्वितीय श्रेणी (वरिष्ठ अध्यापक) शिक्षक भर्ती परीक्षा में 4,037 पदों की वृद्धि की गई है। पूर्व में कुल 6,500 पद थे, जो अब बढ़कर 10,537 हो गए हैं। यह वृद्धि 50 प्रतिशत से भी अधिक है।
पूर्व निर्धारित नियमों एवं परंपराओं के अनुसार जब किसी भर्ती में 50 प्रतिशत से अधिक पद बढ़ाए जाते हैं, तो अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने हेतु आवेदन प्रक्रिया पुनः खोली जाती रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने प्रक्रियाधीन भर्ती में 100 प्रतिशत पद वृद्धि की व्यवस्था लागू की थी लेकिन वो उक्त विज्ञप्ति जारी होने के बाद लागू हुआ था।
ऐसे में हजारों युवाओं की यह मांग पूरी तरह न्यायोचित है कि इस भर्ती में भी आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए, ताकि अधिक से अधिक बी.एड. कर चुके पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिल सके। साथ ही, इतनी बड़ी संख्या में पद बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की समुचित तैयारी के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाना चाहिए।
अतः प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह है कि युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आवेदन प्रक्रिया पुनः खोली जाए तथा परीक्षा तिथि जो जुलाई माह में ही है पर पुनर्विचार कर अधिक से अधिक युवाओं को समान अवसर प्रदान किया जाए।
@RajCMO
सेवा मे,
माननीय श्रीमान आलोक राज @alokrajRSSB जी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर @RSSB_Official
विषय = कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 की OMR शीट ऑनलाइन अपलोड की जाए।
RSSB के चैयरमैन साहब श्रीमान आलोक राज जी कृषि पर्यवेक्षक मे 1100 पदो पर 2 गुना की कट-ऑफ हद से ज्यादा हाई गई है बेरोजगार स्टूडेंट मांग कर रहे है की OMR शीट ऑनलाइन अपलोड की जाए।
अध्यक्ष साहब जी OMR शीट ऑनलाइन अपलोड होने से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी...चयन बोर्ड पर स्टूडेंट का विश्वास बढ़ेगा।
धन्यवाद
आभार @HANUMANKISAN जी आप हो तो ये भर्ती पूरी हुई।
अब आपसे एक ही गुहार है कि FSO नई भर्ती भी जारी करवा दो आज के दिनाँक में 150 पद रिक्त पड़े है FSO के
@BhajanlalBjp जी नई FSO की भर्ती जारी करो।
मोदी जी के आने से पहले। @narendramodi जी
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 की चयन सूची में चार परिवारों से दो-दो भाई/बहनों का चयन होना कई अभ्यर्थियों के मन में सवाल खड़े कर रहा है।लेकिन इतनी असामान्य परिस्थितियों में भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है।
#justiceforagristudents@alokrajRSSB@Sog_Rajasthan