झारखंड के मेरे युवा साथियों के हितों, भविष्य और विश्वास की रक्षा को लेकर हमने हमेशा कड़े निर्णय लिए हैं।
JPSC JSSC एवं अन्य मुद्दों पर कैबिनेट बैठक के पश्चात मीडिया बंधुओं से बातचीत...
आदिवासी पुनिया देवी (हेरंज, लातेहार) को 5 अक्टूबर को दोपहर में बकरी चराने के दौरान बरियातू SHO सिविल ड्रेस में तीन पुरुष पुलिस के साथ बेरहमी से पीटे व थाना ले आए। रास्ते में पीटे। स्तनो को छुए। थाना में टांगकर पीटे। जातिसूचक गाली दिए। अगले दिन रात में छोड़ा गया। @HemantSorenJMM
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026), राँची एवं श्री दूर���गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।मुख्यमंत्री को रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु रावण दहन समिति ने आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति एवं विभिन्न शांति समितियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंड��� ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया।
Integrating data-driven movement analysis and scientific rehab to transform homegrown talent into elite champions. #jharkhandsports#highperformancecentre
मरांग बुरु दिवंगत युविका बिटिया की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल दीपिका जी, रत्नेश जी एवं समस्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि...
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व और हर भारतीय के लिए स्वर्णिम क्षण है। 🇮🇳
देश के कोने-कोने से आए हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे से देश का मान बढ़ाया है। स्वर्ण, रजत और कांस्य, हर पदक के पीछे वर्षों का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष है।
विशेष रूप से जुझारू कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में महिला हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली #TeamIndia को हार्दिक बधाई और जोहार। यह उपलब्धि झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला है।
एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दलों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
आपकी उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देंगी।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren ने चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचकर स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री श्री परमहंस योगानन्दजी का कक्ष, फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन भी किया।
झारखंड की माटी के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी और टाना भगत आंदोलन के प्रणेता वीर शहीद जतरा टाना भगत जी की जयंती पर सादर नमन।
जतरा टाना भगत जी ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध अहिंसा, सत्य और सामाजिक सुधार के मार्ग पर चलते हुए जनजागरण का नेतृत्व किया था। प्रकृति, ���माज और अपनी संस्कृति के प्रति उनका समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।
वीर सपूत जतरा टाना भगत जी के संघर्ष और ��िचारों को शत-शत नमन।
झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी अमर वीर शहीद शेख भिखारी जी की जयंती पर शत-शत नमन।
अंग्रेज�� हुकूमत के खिलाफ साहस के साथ संघर्ष करते हुए उन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।
उनका त्याग, साहस और बलिदान झारखंड के स्वाभिमान और वीरता की अमर विरासत है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत-शत नमन।
शास्त्री जी का सरल जीवन, दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने देश की संप्रभुता और सुरक्षा के साथ-साथ किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
जय जवान, जय किसान का उनका आह्वान सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर सादर नमन।
बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया और दुनिया को मानवता, शांति और सह-अस्तित्व का संदेश दिया।
आज जब समाज में विभाजन की कोशिशें दिखाई देती हैं, तब बापू का सत्य, अहिंसा, निर्भीकता, सद्भाव और सर्वजन हित का संदेश हमें और मजबूती देता है।
बापू का स���ना ऐसे देश का था, जहां आखिरी व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, गरीब और वंचित को सम्मान मिले, ग��ंव सशक्त हों और प्रकृति के साथ संतुलन बना रहे।
आइए, गांधी जयंती के अवसर पर हम उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखें, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और जनकल्याण के लिए अपने संकल्प को और मजबूत करें।
फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर के अदम्य साहस को नमन करता हूँ।
गंभीर परि��्थितियों में उन्होंने जिस जिम्मेदारी और बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभाया, वह देश के लिए गर्व की बात है। उनका यह साहस और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायी है।
मरांग बुरु से कैप्टन स्मित माछर के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने मुख्यमंत्री आव��सीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक श्री अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अनुसेवक को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व में धरोहरों को लगातार मिल रही वैश्विक पहचान…
सोहराय खोवर चित्रकला, केसरिया कलाकंद, कुचाई सिल्क, भगैया साड़ी व डोकरा क्राफ्ट के बाद अब 'मांदर' को GI Tag प्रदान किया गया है।
मांदर की बनावट और ध्वनि आदिवासी संस्कृति की धड़कन है
@DPIITGoI
मसलिया–रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत बिलकांदी पंचायत में किसानों के साथ उप विकास आयुक्त ने बैठक कर परिय���जना की प्रगति एवं सिंचाई सुविधा की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को पाइपलाइन से वंचित स्थलों का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
परियोजना से रानीश्वर प्रखंड की 4 पंचायतों के 65 गांवों के रैयतों को रबी फसल के लिए सिंचाई सुविधा मिलेगी। किसानों को गेहूं, सरसों, नारियल सहित अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। सिंचाई सुविधा का लाभ समयबद्ध रूप से किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।
@HemantSorenJMM @prdjharkhand
#Dumka #Irrigation #Kisan #Jharkhand