डांगावास नरसंहार मामले में सभी 40 आरोपियों के बरी किये जाने के अन्यायपूर्ण फैसले के तीन दिन बाद भी BJP कानूनमंत्री @arjunrammeghwal जी की ओर से कोई वक्तव्य का ना आना बेहद शर्मनाक है क्या ऐसे लोग कभी दलित समाज के दर्द को समझ सकते है
#अर्जुनराम_मेघवाल_शर्म_करो
@dhamendra4_INC
“शिक्षा ही असली आज़ादी है”
जिसने लड़कियों को पढ़ाया,
जिसने जाति के खिलाफ लड़ाई लड़ी
वो सिर्फ एक इंसान नहीं — एक क्रांति था।
महान समाज सुधारक ,क्रांतिकारी,समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुलेजी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि🙏🙏
#JyotibaPhuleJayanti#महात्मा_ज्योतिबा_फुले#JyotibaPhule
आइए झुक कर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है।
बहुत खुशनसीब होते हैं वह योद्धा, जिनका लहू मिशन के काम आता है।
2 अप्रैल बहुजनों के ऐतिहासिक आंदोलन में बलिदान हुए हमारे वीर शहीदों को नमन, आप सब हमारे दिलों में हमेशा जिंदा है और रहेंगे।
#2अप्रैल_बलिदान_दिवस
''वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन मेरे विचारों को नहीं।
वे मुझे कुचल सकते हैं, लेकिन मेरी आत्मा को नहीं।''
भारत माता को गुलामी की बेडि़यों से मुक्त करवाने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर देने वाले शहीद-ए-आजम #भगतसिंह की जन्म जयंती पर शत् शत् नमन।
#bhagatsinghjayanti
अनिरुद्ध राम तिवारी उर्फ़ अनिरुद्धाचार्य ने देश के सम्मानित पद पर आसीन CJI न्यायमूर्ति बी.आर. गवई साहब के लिए अपमानजनक शब्द कहते हुए कहा— 'तुम्हें अगर अपनी छाती फड़वानी है...'।
ज़रा सोचिए, अगर यही बात कोई मुस्लिम, सिख, जैन या बौद्ध धर्म से जुड़ा व्यक्ति कहता, तो शायद अब तक उसके घर पर उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र चल चुका होता।
📍मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
“जो गलत है उसका विरोध हमेशा सीना ठोककर कीजिए , इतिहास आपको बागी कह सकता है गुलाम नहीं ! ’’... भगत सिंह ✍️
महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जन्म तिथि पर शत शत नमन करते हैं !🏵️💐🙏
#BhagatSingh
आज दिल्ली में बहुजन समाज की बुलंद आवाज़ और मेरे बेहद करीबी साथी भाई लखपत सिंह कटारिया जी की बेरहमी से पहले पीटा और अधमरा हो जाने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बेहद दुखद और दण्डनीय है।
देश की राजधानी में यह हत्या रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन के उजाले में सुबह लगभग 9:30 बजे के आसपास हुई है, जो क़ानून-व्यवस्था के ऊपर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है
हम @DelhiPolice से मांग करते हैं कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सज़ा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
ज़िला गाज़ियाबाद की खोड़ा कॉलोनी की 12 लाख की आबादी प्यास और अपमान से तड़प रही है, लेकिन सरकार चैन की नींद सो रही है। पीने के पानी की किल्लत हो या श्मशान घाट का अभाव — यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों का खुला हनन है।
इस अन्याय के खिलाफ़ भीम आर्मी—आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) 3 अगस्त 2025 से आईटीआई सर्विस रोड पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है।
आज मैंने भी इस धरने में शामिल होकर खोड़ा कॉलोनी की जनता की आवाज़ को मज़बूती दी है।
खोड़ा की जनता का दर्द मेरा दर्द है, और मैं वादा करता हूँ कि जब तक खोड़ा की जनता को उसका हक़ — पानी और श्मशान घाट — नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष बिना रुके चलता रहेगा।
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती में आयोजित "अस्तित्व बचाओ–भाईचारा बनाओ" प्रबुद्ध जनसम्मेलन में अपनों के बीच अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।
1. ओबीसी की जातिवार जनगणना का मुद्दा:
केन्द्र सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जाति आधारित जनगणना को जानबूझकर न कराना, सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ एक सोचा-समझा षड्यंत्र है। यह बहुजन समाज की वास्तविक संख्या और उनके अधिकारों को दबाने का एक प्रयास है।
2. आरक्षण और संविधान पर विश्लेषण:
वर्तमान शासन व्यवस्था आरक्षण को निष्प्रभावी करने तथा संविधान की मूल भावना को कमज़ोर करने में लगी हुई है। हमें परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सतत जागरूक और संगठित रहना होगा।
3. EVM प्रणाली का लोकतंत्र पर प्रभाव:
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से चुनाव कराना लोकतंत्र की पारदर्शिता और जनविश्वास के विरुद्ध है। यह व्यवस्था शासक वर्ग के षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत होती है, जिसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को नियंत्रित करना है।
4. दलित, पिछड़े, आदिवासी वर्ग एवं अल्पसंख्यकों व मुस्लिमों पर बढ़ते अत्याचार:
वर्तमान समय में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समाज पर होने वाले अत्याचारों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। यह न केवल संवैधानिक मूल्यों पर आघात है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न करने वाला संकट है।
5. प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की मांग:
सरकारी क्षेत्र के निजीकरण के कारण आरक्षण प्राप्त अवसर सीमित होते जा रहे हैं। अतः यह आवश्यक है कि प्राइवेट सेक्टर में भी अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिले, ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।
6. मंडल कमीशन की सिफारिशों का पूर्ण क्रियान्वयन: मंडल कमीशन ने सामाजिक न्याय को स्थापित करने हेतु जिन सिफारिशों को प्रस्तुत किया था, उनका पूर्ण रूप से लागू किया जाना समय की आवश्यकता है।
जातिगत जनगणना होनी चाहिए, उसके साथ साथ उसके आर्थिक आंकड़े भी जारी होने चाहिए।
सिर्फ जातिगत जनगणना नहीं – पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
किसके पास जमीन है?
किसके पास रोज़गार और इंडस्ट्री है?
किसके पास बैंक बैलेंस, हेलिकॉप्टर, जहाज़, गाड़ी, टू व्हीलर है?
किसके पास पक्का मकान और दुकान है?
और कौन गरीबी, भुखमरी और बेरोज़गारी से जूझ रहा है?
ये सारी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए!
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित "अस्तित्व बचाओ–भाईचारा बनाओ" प्रबुद्ध जनसम्मेलन में।
#भाईचारा_बनाओ #अस्तित्व_बचाओ
#प्रबुद्ध_जन_सम्मेलन #जातिगतजनगणना
#संविधान_बचाओ #ASP #ChandrashekharAzad
#BhimArmy #BhimArmyChief #Azadsamajparty #mpnagina
आज नगीना की पवित्र धरती से सांसद बने मुझे एक वर्ष पूरा हुआ। यह साल सेवा, संकल्प, समर्पण, आंदोलन और न्याय की आवाज़ का साल रहा।
कल पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी साथी एक नई शुरुआत — 'एक साथी, एक पेड़'
संगठन के सभी साथियों से अपील है कि कल अपने क्षेत्र में कम से कम एक पेड़ लगाएं, और प्रकृति की रक्षा में अपना योगदान दें।
यह सिर्फ एक पौधा नहीं होगा — यह पर्यावरण की सुरक्षा, भविष्य की पीढ़ियों के लिए जीवन और एकजुटता का प्रतीक होगा।
पेड़ लगाइए, तस्वीर साझा कीजिए, और अपने आस-पास के लोगों को भी प्रेरित कीजिए।
संघर्ष के साथ सेवा का यह कार्य ही हमें पूर्ण बनाता है।
#EkSaathiEkPed #SangharshSeSewaTak
महाराष्ट्र के सोलापुर का एक गरीब चरवाहा, जो अपने खोए हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट लिखाने गया तो पुलिसकर्मियों ने उसे थाने से लौटा दिया
खूब मेहनत की और तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की, अब वही पुलिसकर्मी उसके घर मिठाई के डिब्बे लेकर आयेंगे।।
उत्तर प्रदेश के जिला जालौन में असामाजिक तत्वों द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों, वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न ,परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का कृत्य न केवल दण्डनीय बल्कि उनके समस्त मानवतावादी अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।
हम @UPGovt से माँग करते है
दोषी की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी हो और सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर शीघ्रातिशीघ्र नयी और भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए।
बाबा साहेब का अपमान
नहीं सहेगा बहुजन समाज
#भारतीय_संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. #भीमराव_अम्बेडकर जी की #134 वी #जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।