आज पायलट साहब के अलवर दौरे के दौरान दौसा विधायक श्री मुरारी लाल मीना जी के साथ उपस्थित रहा और पायलट साहब से मुलाकात की। पायलट से मेरी ये मुलाकात आदरणीय दौसा विधायक जी ने स्वयं करवाई।
जय जय पायलट, जय जय मुरारी लाल
@SachinPilot@AapkaMurarilal@IndrajGurjarinc
दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ AAP भाजपा के इशारों पर काम कर रही थी, आज संजय सिंह के बयान ने ये साबित भी कर दिया। छात्रों के मामले में सारा विपक्ष एक नजर आ रहा है वहां #संजय_सिंह का घटिया बयान उनकी घटिया मानसिकता को दिखा रहा है, साफ है AAP, भाजपा की B टीम है। 😡
नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!
पेपर लीक के खिलाफ़ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवाओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी और नेता विपक्ष @RahulGandhi जी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठना पड़ा।
युवाओं का लहू बहाने वाली मोदी सरकार के विरोध में आज शाम प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियां जिला मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। जयपुर में अंबेडकर सर्किल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष @GovindDotasra जी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष @I_SunilSharma जी एवं कार्यकर्ता युवाओं की आवाज़ बुलंद करेंगे।
युवाओं के भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांगें हैं...
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफ़ा दें।
- पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ पर संसद में विस्तृत चर्चा कराई जाए एवं सरकार जवाब दे।
- दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज की गई सभी FIR तत्काल वापस ली जाएं।
युवाओं की आवाज़ लाठियों से नहीं दबेगी। पेपर लीक के दोषियों को सज़ा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक संघर्ष जारी रहेगा।
पूंजीपतियों और ट्रंप के इशारों पर चलने वाली मोदी सरकार देश के युवाओं और छात्रों की आवाज कैसे सुन सकती है, इसे तो उखाड़ फेंकना होगा तभी देश का और देशवासियों का भला हो सकेगा? मोदी सरकार पूरी तरह से कठपुतली है, पूंजीपतियों की! #RahulGandhi@INCIndia@SaurabhRaii_
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।
यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।
छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।
प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे - नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।
मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए - प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों।
भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
An attack on students is an attack on every Indian family.
PM Modi believes he can get away without answers, without consequences. He cannot. Not this time.
I ask every patriotic Indian who believes our students deserve justice - join us in dharna in front of the Prime Minister’s residence.
The voice of India’s students will not be ignored.
पिछले 10 साल में कुल 152 पेपर लीक हुए हैं यानी हर महीने एक पेपर लीक। इससे 7.5 करोड़ छात्रों को नुकसान हुआ है। लेकिन एक भी व्यक्ति को सजा नहीं हुई। ये देश युवाओं, उनके माता-पिता, उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का अपमान है।
~ राहुल गांधी जी, नेता विपक्ष
#ChhatronKiGoonj
5 साल रोज़ाना 10 घंटे की तैयारी और औसतन ₹9 लाख - हर छात्र की मेहनत और उसके परिवार का त्याग।
10 साल में 152 पेपर लीक, सीट-नौकरी का रेट कार्ड, 0 सज़ा, 7.5 करोड़ युवाओं का बर्बाद भविष्य - System की हालत।
इस भ्रष्ट Education System को जड़ से बदलना होगा - बनानी होगी 21वीं सदी की परीक्षा व्यवस्था, स्वतंत्र और जवाबदेह संस्था जहां छात्रों को मिले पूरी सुरक्षा।
#ChhatronKiGoonj
जिन्होंने राम मंदिर को नहीं छोड़ा.. वो देश को क्या छोड़ेंगे?
भगवान श्रीराम और सनातन के नाम पर सत्ता में आने वाले लोग केवल चोरी में लगे हैं।
ज़मीन में चोरी, निर्माण में चोरी, चढ़ावे में चोरी, चंदे में चोरी.. हर चीज में चोरी।
: @GovindDotasra , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुँच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री “आतंकवादी” कह रहे हैं।
ज़रा सोचिए - जिसकी नाकामी से इतने पेपर लीक हुए, जिसके राज में 20 बच्चों ने जान दे दी, जिसने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया - वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज़ उठाने वालों को “दहशतगर्द” बता रहा है।
पर यह कोई नई बात नहीं: अन्नदाता किसानों को "आंदोलनजीवी और परजीवी" कहा। सवाल पूछने वाले को “Anti-National” कहा। और अब युवाओं को “दहशतगर्द।”
जो भी सरकार से सवाल पूछे - उसे देशद्रोही बता दो, यही इनकी पूरी राजनीति है।
धर्मेंद्र प्रधान जी, देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी माँगिए और अपनी नाकामियों के लिए इस्तीफ़ा दीजिए।
और रही मेरी बात - आप मुझ पर जितने चाहें हमले कर लीजिए। मैंने कोटा में कहा था, और फिर कहता हूँ: यह शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है। मैं इसे ऐसे ही नहीं रहने दूँगा।
हर बच्चे को सस्ती, अच्छी शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा मिले - इस आवाज़ को उठाना मैं कभी बंद नहीं करूँगा।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo
देश के हर वर्ग के अधिकारों एवं हितों के लिए हमेशा अपनी आवाज़ बुलंद करने वाले नेता प्रतिपक्ष, रायबरेली सांसद एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सत्य, साहस और जनहित के प्रति आपका समर्पण भाव देश के लिए प्रेरणास्रोत है। आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें।
@RahulGandhi
#HappyBirthdayRahulGandhi
मेरे युवा और Gen Z साथियों,
एक बात मेरे मन में साफ़ है और आप भी इसे दिल में बैठा लीजिए: भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है।
पर ज़िम्मेदारी और ईमानदारी - दोनों मोदी सरकार की सोच से परे हैं।
पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियाँ, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले - इन्हीं औज़ारों से वो हर दिन करोड़ों सपने तोड़ रही है।
याद रखिए, युवा का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। यही सब आपसे विस्तार से कहना है। इसलिए मैं आपको बुला रहा हूँ - देश की हर गली, हर कस्बे, हर शहर से उठती ‘छात्रों की गूंज’ को, आइए कोटा में हुंकार बनाएँ।
🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
#ChhatronKiGoonj